कोरबा
टूर्नामेंट से खिलाडिय़ों को और उच्चस्तरीय खेल खेलने का अवसर मिलता है-एस.मूर्ति
Published
2 years agoon
By
Divya Akash
कोरबा। जेपीएल वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ, जिसका फाइनल मैच यंग ईस्टर इलेवन और ईसीसी कुसमुंडा के मध्य खेला गया, जिसमें कुसमुंडा की टीम विजेता रही, विजेता टीम को 15000 रूपये नगद एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया और उप विजेता टीम को 6000 नगद एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एल्डरमैन एस.मूर्ति रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से उच्च स्तरीय खेल खेलने का अवसर मिलता है और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है, इसलिए प्रेरणादायी भी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, सतीश केसरवानी, चंद्रहास यादव, मनोज कुमार पांडे, के अलावा शिव नारायण श्रीवास, गंगापुरी, पुनेश्वर चंद्रा, अमर सिंह, हरीश राव संजय कामले और सोहेल खान (सोमू )विनय शामिल हुए।
जेपीएल टूर्नामेंट का आयोजन सूरज पांडे, हर्ष तिवारी, सुरेश पटेल, शुभम सिंह,दुर्गेश चौहान, सुधीर भैना, कमल महंत, मनोज साहू(बांगो ) मिलिंद,एवं शुभम केशरवानी,के द्वारा किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव युवा मितान के पूर्व वार्ड अध्यक्ष शिवनारायण श्रीवास (मोनू )द्वारा किया गया

You may like
कोरबा
नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की कार्यवाही
Published
8 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashपाँच अलग-अलग ठिकानों पर कार्यवाही, 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, 04 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिला पुलिस कोरबा द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपीगण के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दीपका पुलिस की पाँच अलग-अलग ठिकानों में क्रमश: लोटान पारा केराकछार, धुरेना, सिरकी खुर्द में रेड की कार्यवाही कर उपरोक्त आरोपीगणों से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर, आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- सूरज धनुहार पिता मंगल धनुहार उम्र 19 वर्ष निवासी लोटानपारा केराकछार थाना दिपका
- विक्रम धनुहर पिता रतन धनुहार उम्र 27 वर्ष निवासी धुरेना थाना दीपका
- प्रीति मारकाम पिता रामनारायण उम्र 25 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका
- अंताबाई पति स्व फिरतूराम धनुहार निवासी धुरेना थाना दीपका

कोरबा
समर्पण दिवस पर कोरबा में गूंजा एकात्म मानववाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का भावपूर्ण नमन
Published
17 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 11 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय, कोरबा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पूर्णतः सादगी एवं श्रद्धा के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात घंटाघर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लोकप्रिय व ऊर्जावान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विपणन एवं विकास संघ भोजराम देवांगन के उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी भारत के विकास का मार्गदर्शक” – गोपाल मोदी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक महान चिंतक, दूरदर्शी, संगठनकर्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त प्रवक्ता थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण तथा समाज के गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पंडित जी का “एकात्म मानववाद” का दर्शन आज भी भारत के विकास का मार्गदर्शक सिद्धांत है। यह दर्शन हमें बताता है कि विकास केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग का संतुलित और समग्र विकास ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन बिना किसी स्वार्थ के समाज और संगठन को समर्पित कर दिया, जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ नहीं पहुंचेगा, तब तक राष्ट्र का विकास अधूरा रहेगा। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयास उनके विचारों की ही परिणति हैं।
जाति-पाती पूछे नहीं कोई, और हरि को भजे सो हरि के होइ – डॉ. राजीव सिंह
सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक सोच थी कि जो समाज है, जो जाति है, वो हमेशा एकजुट रहे। और यही सोचते हुए उन्होंने कहा भी था कि ‘जाति-पाती पूछे नहीं कोई। और हरि को भजे सो हरि के होइ।’ जात-पात कोई नहीं पूछता है, जो भगवान का नाम लेता है, भगवान उसी का ही हो जाते है। ऐसी बात कह-कह के उन्होंने समाज को एकजुट करने का जो एक निर्णय लिया था। और हम जानते हैं कि हमारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो थे, वह त्याग, सादगी, राष्ट्रनिष्ठा, इन सब के प्रतीक थे और उन्होंने यह कहा कि यह शरीर जो होता है, यह शरीर सिर्फ शरीर नहीं रहता है। शरीर में शरीर है, मन है, बुद्धि है, आत्मा है। और जब तक शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा चारों का तालमेल नहीं रहेगा तब तक ये शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रेणुका राठिया, लक्की नंदा, जिला मंत्री अजय कंवर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, योगेश मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, नीरज ठाकुर, अजय चंद्रा, राकेश तलवार, लक्ष्मण श्रीवास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोरबा
15-Member Media Delegation from Sikkim Visits Gevra Coal Mine
Published
21 hours agoon
February 10, 2026By
Divya AkashWitnesses green, safe and modern coal mining practices up close
Korba. Under the joint aegis of the Press Information Bureau (PIB), Sikkim and Chhattisgarh, Ministry of Information & Broadcasting, Government of India, a 15-member media delegation from Sikkim visited the Gevra Coal Mine on 10 February 2026. The visit was organized with the objective of providing first-hand exposure to the role of SECL in ensuring national energy security, its environmental initiatives, and its sustainable mining practices.
During the visit, the media delegation observed state-of-the-art Heavy Earth Moving Machinery (HEMM) operations at Gevra, Asia’s largest coal mine. The delegation was briefed on blast-free coal extraction using surface miners, an environment-friendly, safe and efficient mining practice that reflects SECL’s commitment to sustainable operations.

The media representatives also witnessed the environment-friendly coal dispatch system through First Mile Connectivity (FMC), which ensures reduced dust emissions, enhanced transparency and improved operational efficiency. In addition, the delegation appreciated the dense plantation developed using the Miyawaki method at Gevra, highlighting SECL’s focused efforts towards ecological restoration and green mining.
Sharing their experiences, the journalists stated that it was the first time they had observed coal mining operations so closely. They commended SECL’s balanced approach towards ensuring the nation’s energy security while simultaneously prioritizing environmental protection and community welfare.
Following the Gevra mine visit, the delegation interacted with SECL management at the SECL Headquarters, Bilaspur. The interaction was held with Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Technical–Operations), Shri Biranchi Das, Director (HR), and Shri Ramesh Chandra Mahapatra, Director (Technical–Planning/Projects). Detailed discussions were held on SECL’s future roadmap, sustainable development goals, and corporate social responsibility initiatives.


अब रूस नहीं, अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा भारत:दावा- सरकारी कंपनियों को अमेरिकी क्रूड लेने को कहा, ट्रेड डील के बाद फैसला
नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की कार्यवाही
समर्पण दिवस पर कोरबा में गूंजा एकात्म मानववाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का भावपूर्ण नमन
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई