Connect with us

छत्तीसगढ़

303 करोड़ के रेल फ्लाईओवर में कल से दौड़ेंगी ट्रेनें- पीएममोदी 583 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे,वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए लोगों से जुड़ेंगे

Published

on

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 303 करोड़ से बने फ्लाई ओवरब्रिज और भिलाई में 280 करोड़ की लागत से निर्मित 50 मेगावॉट सोलर प्लांट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत प्रदेशभर के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसमें पीएम मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधी बात करेंगे और भाजपा के कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात भी रखेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सत्ताधारी दल भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। केंद्र और राज्य सरकार की सक्रियता भी इसी अंदाज में दिखने लगी है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का दौरा भी शुरू हो गया है। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जांजगीर में जनसभा लेकर लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कर दिया है। सभा के बाद कलस्टर प्रभारियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मीटिंग और कोंडागांव में लोकसभा कलस्टर प्रभारियों और संगठन के नेताओं की मीटिंग कर उन्होंने बता दिया है कि भाजपा की चुनाव में क्या रणनीति रहेगी। उनकी सभा के बाद पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। हितग्राहियों के साथ ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी लाभार्थी सम्मेलन के जरिए लोगों को चुनावी मोड में लाने और भाजपा के प्रति रुझान को लेकर अपनी बात रखेंगे।

चार दिन में पीएम का दूसरा कार्यक्रम

पिछले चार दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में विकास परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं। 20 फरवरी को भिलाई में ट्रिपल आई टी का लोकार्पण भी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था। इसके साथ ही कवर्धा और कुरूद में केंद्रीय विद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। अब 24 फरवरी को यह आयोजन शासन स्तर पर होगा। सभी विधानसभा मुख्यालयों में कार्यक्रम होना है। बिलासपुर के संभागीय मुख्यालय में मुंगेली नाका मैदान में कार्यक्रम होगा।

बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर राष्ट्र को करेंगे समर्पित

रेलवे ने बिलासपुर से उसलापुर के बीच 10.4 किमी लंबी रेल फ्लाईओवर का निर्माण किया है। 303 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय स्तर पर रेलवे की टीम ने इसका निरीक्षण किया। जिसके बाद रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने फ्लाईओवर की जांच की। अब इसमें ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति मिल चुकी है। ट्रायल के तौर पर फ्लाईओवर में मालगाडिय़ां चलाई जा रही है। 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रेलवे प्रशासन समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में जोन व मंडल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। परिचालन शुरू होने से अब अप लाइन हावड़ा की ओर से आकर कटनी दिशा की ओर जाने वाली मालगाड़ी इस मार्ग से अविलंब उसलापुर होकर कटनी की ओर जा सकेंगी। इतना ही नहीं बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर दिशा की ट्रेनों को नियंत्रित भी नहीं करना पड़ेगा। 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का भी करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी फ्लाईओवर के साथ भिलाई में निर्मित 280 करोड़ रुपए के 50 मेगावॉट सोलर प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। रेलवे का मुख्य कार्यक्रम भिलाई में ही होगा। 280 करोड़ के इस प्लांट से क्लीन एनर्जी का विकास होगा। इससे कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में हर साल 86,000 टन की कमी आएगी। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में यह सोलर पावर प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारतीय रेल की ऊर्जा आवश्यकता की आपूर्ति के साथ-साथ यह सोलर पावर प्लांट राजस्व की बचत करेगा।

कलेक्टर ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

कलेक्टर अवनीश शरण ने बीते बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समारोह को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विकसित भारत योजना के अंतर्गत समारोह में स्टॉल भी सजाए जाएंगे। योजनाओं की उपलब्धियों के साथ छूटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मुख्य मंच पर एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

बहतराई इंडोर स्टेडियम में भी कार्यक्रम

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम बहतराई इंडोर स्टेडियम में होगा। मुख्य समारोह में जिला स्तरीय अधिकारी और विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा।

600 करोड़ की योजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा छत्तीसगढ़ में कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की तीन प्रमुख फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं 600 करोड़ रुपये से अधिक की हैं और तेज, पर्यावरण अनुकूल और कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। एसईसीएल के दीपका क्षेत्र स्थित दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट 211 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक प्रमुख परियोजना है। वार्षिक 25 मीट्रिक टन की कोयला हैंडलिंग क्षमता के साथ इस परियोजना में 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता और 2.1 किमी लंबी कन्वेयर बेल्ट है, जो प्रति घंटे 4,500 – 8,500 टन कोयले की तेजी से लोडिंग की सुविधा प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त यह परियोजना गड्ढे और रेल साइडिंग के बीच सड़क आधारित कोयले की आवाजाही को कम करके पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगेगा। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि रेक लोडिंग का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा और परिचालन दक्षता भी बढ़ेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677