Connect with us

कोरबा

बिलासपुर में दो सड़क हादसों में दो की मौत,दो घायल:वाहन की टक्कर से जवान की मौत, दूसरी घटना में तेज-रफ्तार कार पेड़ से टकराई

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। बिलासपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

CRPF जवान मनीष कुमार छुट्टी पर घर आया था और गुरुवार (18 दिसंबर) तड़के गुरु घासीदास जयंती समारोह से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां सर्किट हाउस के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हादसे में बाइक सवार युवक भी बुरी तरह से घायल हो गया है।

हादसे में बाइक सवार युवक भी बुरी तरह से घायल हो गया है।

श्रीनगर में पोस्टिंग थी

जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले CRPF के जवान थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। पिछले दिनों वो छुट्टियों पर घर आए थे। उनका एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार रहता है।

बुधवार (17 दिसंबर) को गुरु घासीदास जयंती पर्व मनाने के लिए वो अपने गांव गए थे। उनके साथ उनका दोस्त उदय पाल भी था। दोनों बाइक में सवार होकर बिलासपुर आ रहे थे।

CRPF जवान की मौत के बाद अस्पताल में जुटी परिजनों की भीड़।

CRPF जवान की मौत के बाद अस्पताल में जुटी परिजनों की भीड़।

हादसे में CRPF जवान की मौत, दोस्त घायल

गुरुवार तड़के करीब तीन बजे कोरबा से लौटते बाइक सवार दोनों लोग तोरवा स्थित लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक से उछलकर दोनों गिर गए, जिससे मनीष के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त उदय पाल भी बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, उदय पाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गुरुवार (18 दिसंबर) को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन उसके शव को लेकर गृहग्राम चले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद पुलिस वाहन की जानकारी जुटाकर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

बिलासपुर में सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

बिलासपुर में सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

दूसरी घटना: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई

जानकारी के अनुसार, कुदुदंड निवासी नेहुल कौशिक शनिवार सुबह अपने दोस्त के साथ कार से निकला था। जैसे ही वे सर्किट हाउस रोड पर पहुंचे, तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह डैमेज हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह डैमेज हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह डैमेज हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677