छत्तीसगढ़
शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में दो सप्ताहिक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (ए0 आई0 सी0 टी0 ई0) नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दिनांक 17/09/2024 से दिनांक 28/09/2024 तक दो सप्ताहिक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ए0 आई0 सी0टी0 ई0 मान्यता प्राप्त सभी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के लिए अनिवार्य है। इंजीनियरिंग की संस्थाओं में छात्र छात्राएं विभिन्न विचारों, पृष्ठभूमियों एवं सोच के साथ प्रवेश लेते हैं अत: छात्र छात्राओं का संस्था के नए वातावरण के साथ सही तालमेल स्थापित करना एवं उनमे एक सकारात्मक सोच का विकास करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
दो सप्ताह चलने वाले इस इंडक्शन कार्यक्रम में विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक, कलात्मक, विशिष्ट व्याख्यान, प्रेरक व्याख्यान तथा सांस्कृतिक गतिविधियां आजोजित की जाएँगी। इन गतिविधियों में योग, खेलकूद, चित्रकारी, गायन, नृत्य, निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं। साथ ही साथ छात्र छात्राओं को स्थानीय क्षेत्रों जैसे चिकित्सालय, अनाथालय, वृद्धाश्रम इत्यादि का भ्रमण भी कराया जाना है। जिससे की छात्रों का सर्वागीण विकास हो सके।
आज कार्यक्रम के शुभारम्भ पर कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन एवं छात्र छात्राओं को सम्बोधित करने संस्था के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जी एस सिंह उपस्थित थे। उन्होंने समस्त महाविद्यालय महाविद्यालय परिवार की ओर से नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए छात्र- छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कक्षा शिखकों ने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को गूगल क्लासरूम में शामिल किये जाने, अपने कक्षा के कार्यालयीन व्हाट्सप्प ग्रुप में जोड़े जाने एवं छात्रावास में प्रवेश सम्बन्धी जरूरी जानकारियां साझा करते हुए मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं हेतु महाविद्यालयीन शिक्षकों के साथ परिचय का समारोह रखा गया जिसमे महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण, अधिकारीयों व कर्मचारियों से छात्र छात्राओं का औपचारिक रूप से परिचय कराया गया। अपने उद्बोधनों में शिक्षकों ने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए उनको सर एम. विश्वेश्वरैया एवं उनके उपलब्धियों के बारे में बताया तथा उन्हें महाविद्यालय में परिश्रम एवं अनुसाशन का पालन करते हुए एक कुशल इंजीनियर एवं एक अच्छा इंसान बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस चावला ने अपने उध्बोधन में कहा कि यह महाविद्यालय राज्य के सबसे पुराने महाविद्यालयों में से एक है जहा से अब तक हजारों इंजीनियर उत्तीर्ण होकर देश एवं दुनियाँ के विभिन्न जगहों पर जाकर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं से भी महाविद्यालय के इसी रीत का अनुशरण करने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को संस्था में संचालित विभिन्न संगठनो जैसे एन. एस. एस. एवं एन. पी. टी. ई. एल. के बारे में अवगत करते हुए इनमे भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय के ग्रंथालय कार्ड बनाये जाने एवं उसके सदुपयोह हेतु महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गयी।
उक्त इंडक्शन कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस चावला के कुशल मार्गदर्शन, डॉ जी एस सिंह, डॉ अवनीश उपाध्याय तथा प्रो आर. के. डहरिया के साथ साथ समस्त प्रथम वर्ष प्राध्यापकों के सफल समन्वयन एवं संस्था के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, अधिकारीयों तथा कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।


कोरबा
कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।


रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।


एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।



ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।



खेल
जशपुर : खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ

जशपुर। ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। जशपुर में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका और ग्रीन क्रिकेट जशपुर के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को संगठित प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान सरगुजा ओलंपिक की विजेता बास्केटबॉल टीम से मुलाकात की और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन और उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कृष्णा राय, विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, डीएफओ शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़
जशपुर: युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेलों के विविध आयामों को विकसित कर युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और अनुशासन का विकास करते हैं।
जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पर्वतारोहण एवं क्लाइंबिंग से संबंधित तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे इस क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित कर सकें। वर्तमान में इस समूह में 15 सदस्य शामिल हैं, जिनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इंडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करेगी।प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट (PCGI), यूएस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण दल में तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर एवं प्रतीक नायक भी शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
