Connect with us

कोरबा

“माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 27 जुलाई को “नशामुक्त भारत अभियान -2026” जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस सम्बन्ध में “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई,2026 को नशामुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता- “युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण” थीम पर आयोजित की जा रही हैं।
जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि “माय भारत युवा कार्यक्रम” के तहत् “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” संचालित की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में दिनांक 22 जुलाई से 25 जुलाई तक विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय, महाविद्यालय स्तर से चयनित छात्र-छात्राएं तथा युवाजन 27 जुलाई को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इन प्रतियोगिताओं में नृत्य,वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत एवं रैप सॉन्ग, नुक्कड़ नाटक, कविता – गायन, रील मेकिंग एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं एवं युवाजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रभारीगण “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह, डॉ.बी.एल.साय प्राध्यापक शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम, डॉ. अर्चना दीवान सहायक प्राध्यापक शासकीय प्यारे लाल कंवर महाविद्यालय भैसमा,डॉ. मधु कंवर सहायक प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, डॉ.किरण बाजपेई सहायक प्राध्यापक अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, डॉ.वर्षा सिंह तंवर सहायक प्राध्यापक मिनी माता कन्या महाविद्यालय,डॉ. सुशीला कुजूर सहायक प्राध्यापक कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा होंगे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

कोरबा का दौरा करने की दी सलाह

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।

अरुण साव का पलटवार

जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Published

on

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677