खेल
बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को अनूठी श्रद्धांजलि:चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी, स्मारक पट्टिका भी लगेगी
बेंगलुरु,एजेंसी। बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। वहीं, स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) और हर मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह खास पहल की है। 4 जून 2025 को RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था।
मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि
भगदड़ वाली घटना की याद में RCB और KSCA ने स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें इंटरनेशनल मैच में भी उन 11 लोगों की याद में कभी बेची नहीं जाएंगी। वहीं, स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। इसके अलावा, IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी।

काफी समय से बात चल रही थी- वेंकटेश प्रसाद
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इस पहल की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दुखद घटना को याद करना भी पीड़ादायक है, लेकिन काफी समय से स्मारक बनाने पर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि 11 लोगों की याद को सम्मान देना जरूरी है, न कि पुराने जख्मों को कुरेदना।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद 7 दिसंबर 2025 को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के नए अध्यक्ष चुने गए थे।
हिल्सबरो मेमोरियल की तर्ज पर बनेगा स्मारक
स्टेडियम की गेट पर लगने वाली स्मारक पट्टिका को इंग्लैंड के मशहूर हिल्सबरो मेमोरियल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। हिल्सबरो मेमोरियल को लिवरपूल एफसी के 97 फैंस की याद में बनाया गया था। दरअसल, 15 अप्रैल 1989 को FA कप सेमीफाइनल के दौरान हिल्सबरो स्टेडियम में हुए भीषण हादसे में इन फैंस की जान चली गई थी, जिसके बाद उनकी स्मृति में यह मेमोरियल बनाया गया।
स्टेडियम में मैच कराने पर रोक लग गई थी
भगदड़ हादसे के बाद जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा कमेटी ने इस स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था, जिसके चलते यहां मैच कराने पर रोक लगा दी गई थी। इसके कारण ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले भी बेंगलुरु से हटाकर नवी मुंबई में आयोजित किए गए। वहीं, घरेलू टी-20 लीग महाराजा टी-20 ट्रॉफी को भी बेंगलुरु की बजाय मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा था। हालांकि, पिछले सप्ताह स्टेडियम को दोबारा मैचों के आयोजन की मंजूरी मिल गई है।
स्टेडियम में मैच कराने की मंजूरी
कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा।
IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी
4 दिन पहले BCCI ने IPL के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इनमें से 2 मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने हैं। शेड्यूल जारी करते समय BCCI ने कहा था कि बेंगलुरु में IPL मैच सरकार की परमीशन पर निर्भर करेंगे।
खेल
नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026…अलग-अलग राज्यों से 500 खिलाड़ी रायपुर पहुंचे:अरुण साव बोले-3 हजार से ज्यादा प्लेयर लेंगे हिस्सा, भोजन समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। देशभर से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं के लिए मैदान पूरी तरह तैयार कर लिए गए हैं और सभी आवश्यक खेल उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
अब तक 500 से अधिक खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा अवसर है कि उसे इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी मिली है। इसके लिए खेल मंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 3 हजार से अधिक खिलाड़ी और खेल अधिकारी इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने, आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों का आगमन लगातार जारी है।
इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ कल शाम किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल सात खेलों का आयोजन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से आए मेहमानों का पुष्प भेंट कर और नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया।

तमिलनाडु से आए खिलाड़ियों का पुष्प भेंट कर स्वागत।

स्वागत के बाद खिलाड़ी थिरके।
प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल तय
अरुण साव ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल भी तय कर दिए गए हैं। कुश्ती प्रतियोगिता अंबिकापुर में आयोजित होगी। एथलेटिक्स का आयोजन जगदलपुर में किया जाएगा। अंबिकापुर में ही मलखंब प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

खेल मंत्री साव ने बताया कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 3 हजार से अधिक खिलाड़ी और खेल अधिकारी इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले हैं।
500 से अधिक खिलाड़ी रायपुर पहुंचे
अब तक 500 से अधिक खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं। आज शाम तक अधिकांश खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। तैयारियों की निगरानी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के 20 से अधिक अधिकारी पिछले पांच दिनों से रायपुर में मौजूद हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
छत्तीसगढ़ के लिए सीख और अनुभव का अवसर
यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा अनुभव लेकर आएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किस प्रकार किया जाता है और उसकी तैयारियां कैसे होती हैं, इसका प्रत्यक्ष अनुभव राज्य को प्राप्त होगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ में सरगुजा ओलंपिक और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन छोटे स्तर पर सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।
अब नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी से राज्य को बड़े स्तर के आयोजन का अनुभव मिलेगा, जिससे भविष्य में और भी बड़े खेल आयोजनों का मार्ग प्रशस्त होगा।
छत्तीसगढ़ के 180 खिलाड़ी लेंगे भाग
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 180 खिलाड़ी भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके खेल को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुल मिलाकर यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खेल और खिलाड़ियों दोनों के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला साबित होगा। इसे राज्य के लिए एक सौभाग्यपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले- आदिवासी बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन का हिस्सा है, जिसमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मांडविया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाना बेहद जरूरी है। सरकार का फोकस है कि प्रतिभाओं की जल्दी पहचान हो, उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण मिले और राष्ट्रीय खेल ढांचे में शामिल किया जाए।
23 दिसंबर को लोगो हुआ और मैस्कॉट हुआ लॉन्च
बतादें कि 23 दिसंबर को बिलासपुर के दिवंगत बी.आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन खेलों का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट ‘मोरवीर’ लॉन्च किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।
खेल
अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश जीते:राजनांदगांव में हॉकी मुकाबले में महाराष्ट्र और राजस्थान को हराकर दर्ज की बड़ी जीत
राजनांदगांव,एजेंसी। राजनांदगांव में स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। जहाँ छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी, वहीं मध्य प्रदेश ने राजस्थान पर गोलों की बरसात कर एकतरफा जीत हासिल की।

दिन का पहला मुकाबला मेजबान छत्तीसगढ़ और हॉकी महाराष्ट्र के बीच खेला गया। छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। खेल के 29वें मिनट में जर्सी नंबर 10 मधु सिंदर ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

आपस में खेलभावना का परिचय देते प्रतिभागी
खिलाडियों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा
मैच के अंतिम क्वार्टर में दुबी रावत (51वें मिनट) और जिज्ञासा कश्यप (58वें मिनट) ने गोल दागकर छत्तीसगढ़ की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।
दूसरे मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने अपना दबदबा कायम रखते हुए राजस्थान को 20-0 के विशाल अंतर से पराजित किया। मध्य प्रदेश की ओर से नौशीन नाज़ ने सर्वाधिक 6 गोल किए।
अन्य स्कोरर में नम्मी गीताश्री ने 4 गोल, भाविका और प्रियांशी भंवर ने 3-3 गोल किए। अक्सा खान, विभा सिंह, साजिदा बेगम और रोली बाल्मीकि ने 1-1 गोल का योगदान दिया।
मैच शुरू होने से पहले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री अनिशा साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी परमजीत सिंह, मृणाल चौबे (संयोजक), नीलम चंद जैन और भूषण साव सहित खेल जगत की अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।
मैच के सफल संचालन में तकनीकी डेलीगेट वंदन रघुवंशी, निर्णायक प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर और अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल
पहले ट्रायबल गेम्स की मेजबानी को छत्तीसगढ़ तैयार:25 को ओपनिंग सेरेमनी, हमारे खिलाड़ी-कोच बोले: बेस्ट देंगे, सरकार से और बेहतर सपोर्ट की उम्मीद
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। इन खेलों का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के तीन शहरों – रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा – में किया जाएगा। इन खेलों में कुल 7 पदक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं। इसके अलावा मल्लखंभ और कबड्डी को डेमो गेम के तौर पर रखा गया है। देशभर के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2000 से अधिक आदिवासी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

स्पेसिफिक छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो प्रदेश से 200 से अधिक खिलाड़ी KITG में पार्टिशिपेट करेंगे। हमारे कोच और खिलाड़ियों दोनों को ही ट्रायबल गेम्स से बड़ी उम्मीद है।

फुटबॉल ट्रेनिंग की तस्वीर।
पहली उम्मीद बेहतर परफॉर्म करने यानी खुद से है और दूसरी सरकार से। खिलाड़ी कहते हैं कि हम अब भी दूसरे राज्यों की तुलना में पीछे हैं, ट्रेनिंग और सपोर्ट और बेहतर मिल सकता है।
अच्छा एक्सपोजर और खेल बेहतर होने की उम्मीद
खिलाड़ियों का कहना है कि प्रदेश में अभी खेल में बहुत काम होना बाकी है। सुधार की गुंजाइश है, ट्रायबल गेम्स इसमें पहला बड़ा स्टेप साबित हो सकता है।

तैयारी के दौरान हॉकी खिलाड़ी और उनकी कोच।
हमने अपनी ओर से ट्रायबल पूरी कर ली है, अब इंतजार गेम शुरू होने का है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी छत्तीसगढ़ के बेहतर गेम खेल पाएं और ज्यादा से ज्यादा मेडल जीते। वहीं खिलाड़ियों का ये भी कहना है कि अगर सुविधाएं और बेहतर गाइडेंस सरकार की ओर से मिलना चाहिए।
कोच बोले: सपोर्ट मिल रहा लेकिन मेडल लाने के लिए और जोर लगाना होगा
कोच बोले कि हमें सुविधाएं मिल रही हैं। बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन इम्प्रुवमेंट का स्कोप बहुत ज्यादा है। साइंटिफिक ट्रेनिंग, फैकल्टी मेंबर्स और मेडिकल सपोर्ट ये तीन ऐसे वर्टिकल हैं। जहां हमे और जोर देना होगा।

वेटलिफ्टिंग में मेडल लाने को तैयार हैं खिलाड़ी।
ट्रेनिंग कैम्प के लिए कुछ और वक्त मिलता तो ज्यादा बेहतर होता। हालांकि ट्रायबल गेम से मिलने वाला एक्सपोजर बहुत फायदेमंद रहेगा। ये बहुत बड़ी बात है कि छत्तीसगढ़ इसे होस्ट कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के 200 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो प्रदेश के 201 से अधिक खिलाड़ी इस गेम में हिस्सा लेंगे। इनमें 111 पुरूष खिलाड़ी और 90 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। फुटबॉल में कुल 52 खिलाड़ी (26 पुरुष, 26 महिला) यह एकमात्र खेल है जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या बराबर है।
इसके बाद हॉकी के 43 खिलाड़ी और एथलेटिक्स के 42 खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी में 11 खिलाड़ी, तैराकी में17 खिलाड़ी, वेटलिफ्टिंग में 17 खिलाड़ी और कुश्ती में 19 खिलाड़ी शामिल होंगे।
केन्द्रीय मंत्री मांडविया बोले: आदिवासी बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन का हिस्सा है, जिसमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मांडविया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाना बेहद जरूरी है। सरकार का फोकस है कि प्रतिभाओं की जल्दी पहचान हो, उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण मिले और राष्ट्रीय खेल ढांचे में शामिल किया जाए।
23 दिसंबर को लोगो और मैस्कॉट हुआ लान्च
बता दें कि 23 दिसंबर को बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन खेलों का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट ‘मोरवीर’ लॉन्च किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

लोगो लान्च की तस्वीर।
देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) के लिए जारी किया गया लोगो और मैस्कॉट आदिवासी संस्कृति, परंपरा और खेल भावना का अनूठा संगम पेश करते हैं। यह डिजाइन भारत के आदिवासी समाज की ऊर्जा, विविधता और जड़ों से जुड़ाव को दर्शाता है।
कई एजेंसियों के सहयोग से आयोजन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति का सहयोग है। इन खेलों के तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप रखे जाएंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
