छत्तीसगढ़
यूपीएससी APFC परीक्षा कल, 2316 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:बिलासपुर के 6 केंद्रों पर सुबह 9 बजे तक मिलेगा प्रवेश, डिवाइस ले जाने पर रोक
बिलासपुर,एजेंसी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) और एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO) की परीक्षा कल, 30 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। बिलासपुर के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2316 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की चेतावनी दी गई है।
सुबह 9 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की सख्त मनाही है। हाल ही में व्यापमं की एक परीक्षा के दौरान देवकीनंदन कन्या हाई स्कूल केंद्र पर कुछ मिनट की देरी के कारण अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला था, जिसके बाद काफी नाराजगी देखी गई थी। इस बार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
कलेक्टर ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिए निर्देश
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नियुक्त केंद्राध्यक्षों और स्थल पर्यवेक्षकों की बैठक ली। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी।
सभी केंद्राध्यक्षों को अपने कार्यालय के दूरभाष चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षार्थियों के लिए कुर्सी, डेस्क और टेबल मानक आकार के हों। परीक्षा केंद्रों में पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग साफ शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्र में पंखे और बिजली चालू हालत में हों। हॉल और कमरों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के बैठने का स्थान सुविधाजनक हो और प्रत्येक परीक्षार्थी के बीच आयोग के निर्देशानुसार पर्याप्त दूरी हो। परीक्षा केंद्र में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर और इनफोर्समेंट ऑफिसर के पद की परीक्षा के लिए बिलासपुर शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में स्वामी आत्मानंद शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, मधुबन, दयालबंद, लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल, शासकीय कन्या हाई स्कूल, नूतन चौक, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लिंक रोड, शासकीय जेपी वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा, और स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गांधी चौक, दयालबंद शामिल हैं।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाटकेश्वर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाटकेश्वर जयंती आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है, जो हमें धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ता है। यह दिवस समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने भगवान हाटकेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति और प्रगति लेकर आए।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
