Connect with us

कोरबा

वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला – जरिता लैतफ्लांग

Published

on

वोट चोरी को लेकर 16 सितम्बर को विशाल मसाल जुलूस एवं आमसभा का आयोजन
कोरबा।
जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी, एआईसीसी सचिव सुश्री जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि वोटी चोरी लोकतंत्र पर हमला है । हमारा लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर आधारित है । भारत का चुनाव आयोग हमारे देश के चुनावों को ईमानदारी से संपन्न कराने और उसे राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए जिम्मेदार है । उन्होंने कहा कि सविंधान और भारत की जनता के प्रति यह उसका एक प्रथम कर्तव्य है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 16 सितम्बर 2025, दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे सुभाष चौक निहारिका से स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान तक विशाल मसाल जुलूस निकाला जावेगा और स्मृति उद्यान में आमसभा के साथ समापन किया जावेगा। श्री अग्रवाल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कांग्रेस सदस्य एवं पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे ।


पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, संतोष राठौर, पार्षद मुकेश राठौर, सुकसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, नेता प्रति कृपाराम साहू, रवि चंदेल, मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, हरीश परसाई, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, गिरधारी बरेठ, प्रदीप अग्रवाल, गजानंद साहू, लक्ष्मी नारायण देवांगन, पालुराम साहू, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, अश्वनी पटेल, सुरती कुलदीप, डॉ. एल पी साहू, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, मनक राम साहू, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, अशोक लोध, अमित सिंह, बृजभूषण प्रसाद आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने महत्वपूर्ण सुझाव दिये ।
कार्यक्रम के शुरूआत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने मुख्य अतिथि सुश्री जरिता लैतफ्लांग एवं अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बैठक का संचालन पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने एवं आभार पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने व्यक्त किया ।


बैठक में मुख्य रूप से पीयुष पाण्डेय, आरिफ खान, रमेश वर्मा, राजू महंत, मनहरण राठौर, संतोष यादव, गंगाराम भाराद्वाज, संजू अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, द्रोपती तिवारी, सीमा उपाध्याय, डॉ.रामगोपाल यादव, संगीता श्रीवास, शांता मंडावे, मनीष नायडू, रामकुमार वर्मा, सी के पाण्डेय, हिमांशु सिंह, कुंजबिहारी साहू, इकबाल कुरैशी, आशा जोशी, संतोष पटेल, अवधेश लाठिया, गणेश दास महंत, शशि साहू, हरनारायण राठौर, ज्योति दिवान, सिकंदर मेमन, भरत लाल, राजकुमार श्रीवास सरफुद्दीन आलम, निर्मल साहू, मोहन कुमार, शिव कुमार, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, जीवन चौहान, अजीत बर्मन, देव जायसवाल, लखन लाल सहिस, अनिल नवरंग, इंदिरा नवरंग, पवन विश्वकर्मा, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गभेल, सुनील निर्मलकर, कुलदीप राठौर, रम्हन दास, डॉ. ओमप्रकाश महंत, श्रवण विश्वकर्मा, दीपक वस्त्रकार, टेकराम श्रीवास, राजेश सेन, उत्तम महंत, संदीप महंत, नरेश राठौर, प्रियंक मिश्रा, शालनी राही, शांति साहू, अनमत अलि, अनवर रजा, किरण साहू, ललिता गभेल, पूजा श्रीवास, हसीना बेगम, भुनेश्वरी देवी, कृष्णा देवी, सुरेश कुमार, अमित कुमार, बसीर खान, सावंत कुमार, मो. रईस, विनय कुमार, मो.यासीन, प्रहलाद बंजारे, विक्रम दास, अनिल कुमार, हिमांशु दास, सुभद्रा सिंह, जनकपुरी गोस्वामी, हीरालाल गोस्वामी, पोषण वर्मा, अहसान अंसारी, मीरा सिंह, शकुंतला साहू, टिकी महंत, गीता महंत, माधुरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत दर्री पुलिस की कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है

  1. योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)

एक विधि संघर्षरत बालक

आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

Continue Reading

कोरबा

प्रेसवार्ता: द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शिक्षा प्रकल्प मॉडल

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब बालको के आयोजकत्व में कोरबा टीपी नगर स्थित ब्लू डायमंड होटल के कांफ्रेंस हाल में रीजन कांफ्रेंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन एमडी माखीजा ने प्रेसवार्ता ली, जिसमें डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का स्थायी प्रोजेक्ट शिक्षा प्रकल्प नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मॉडल बताया और कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसे 7स्टार रेटिंग हासिल है, जहां पर कुछ बच्चों को पूर्णत: नि:शुल्क एवं ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों को काफी कम फीस लेकर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो लायनवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत आता है और डिस्ट्रिक्ट के अंदर संचालित क्लबों द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई स्थायी प्रोजेक्ट सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में नया क्लब, लायंस क्लब सारागांव का गठन किया गया है, जिसका शपथग्रहण रीजन कांफ्रेंस में किया गया। लायन गुप्ता ने बताया कि सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा, इसके लिए लायन सदस्य दीपक अग्रवाल ने 03 एकड़ जमीन दान में दी है।
जल संरक्षण, भूख उन्मुलन, स्कूल डेव्हलपमेंट एवं स्वास्थ्य में विशेष काम
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स 8 क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसमें दृष्टि, भूख उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, बचपन का केंसर, मधुमेह नियंत्रण, मानवीय प्रयास एवं आपदा राहत। डिस्ट्रिक्ट में भी इन क्षेत्र में काम किया जा रहा है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट में मुख्य रूप से शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विजन लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्कील डेव्हलपमेंट को भी प्राथमिक्ता से रखा गया है।
लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने कहा कि रीजन कांफ्रेंस का नाम रखा गया है-काव्या। काव्या हमें संवेदना, मानवता सिखाती है और कविता से एकता एवं सद्भाव का संचार होता है। रीजन कांफ्रेंस का भी यही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर अन्य क्लब, जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 3 दिन से मौसम खराब:तेज बारिश, आंधी-तूफान से कार्यक्रम और बिजली सप्लाई प्रभावित, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।

दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

दोपहर होते-होते फिर धूप निकली और कुछ देर बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप व बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है।

चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फटे

रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फट गए या उड़ गए हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में आंधी-तूफान और बारिश के चलते पंडाल व सजावट उड़ गए, जिससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677