कोरबा
प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित
कोरबा। प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार विकासखण्ड पाली पंजीयन क्रमांक 376 अंतर्गत मतदाता सूची का प्रकाशन 19 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य मंजीत यादव के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 12 बजे से किया जायेगा।
कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

कोरबा
हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083) पर निकली भव्य रैली:जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
दुल्हन की तरह सजा शहर, भगवामय हुआ शहर
कोरबा। 19 मार्च 2026 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 की शुभ शुरूआत पर पूरा कोरबा शहर लाईटिंग से जगमगा गया। चारों तरफ सजावट ऐसी थी कि कोरबा दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार दिख रहा था। अपराह्न 4.00 बजे रैली निकली। रैली ऐसी भव्य और विशाल थी कि शहर रूक सा गया। भगवा रंग पहन कर हिन्दू क्रांति सेना की टोली सुबह मोटरसायकिल रैली भी निकाली। भगवा रंग से कोरबा शहर हिन्दुमय हो गया था। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान था। विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक, झांकियों में झलक रही थी।
कोरबा में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर चौक तक निकाली गई।

वहीं, बजरंग दल ने कोसाबाड़ी से टीपी नगर के बीच अपनी शोभायात्रा का आयोजन किया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन और लेजर लाइट का प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

संस्कृति बढ़ावा का संदेश
यात्रा में शामिल लोगों ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।आयोजकों, हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल, ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण
सीतामणी से बस स्टैंड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए डीजे साउंड का प्रदर्शन भी शामिल था। रैली में बाहरी कलाकारों द्वारा साउथ इंडियन, मलयालम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मिकी माउस और केरल संस्कृति पर आधारित प्रदर्शन किए गए। शिव भक्त की बारात भी इसका हिस्सा थी।
कार्यक्रम के दौरान व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे थे।

कोरबा
कार में भगवा झंडा लगाकर खतरनाक स्टंट…:खिड़की से बाहर लटके युवक, मैदान में उड़ाई धूल, बाइकर्स ने सड़कों पर मचाया हुड़दंग
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हिंदू नववर्ष पर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। चलती कारों से खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठे नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके अलावा कुछ युवक भगवा झंडा लगाकर भी स्टंट करते दिखे। कुछ अपनी बाइकों के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज के साथ सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।
पुलिस का कहना है कि वाहनों के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जबकि स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

स्टंटबाजी के दौरान स्विफ्ट पर सवार कुछ युवक खिड़की पर बैठे दिखे।

भगवा झंडा लिए स्कॉर्पियो और थार से खतरनाक स्टंट किए गए।

घंटाघर मैदान में बड़ी संख्या में कार और बाइक सवार युवक पहुंचे थे।
कार में भगवा झंडा लगाकर स्टंट
दरअसल, हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर के घंटाघर मैदान में बड़ी संख्या में कार और बाइक सवार युवक पहुंचे थे। जहां स्कॉर्पियो, थार, बोलेरो जैसे गाड़ियों से जमकर स्टंट किए गए। इस दौरान कार पर सवार कुछ युवक खिड़की पर बैठे दिखे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ कार सवारों ने खतरनाक स्टंट किए, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही तीन से चार गाड़ियों में कुछ युवक बैठे हुए थे, जबकि कुछ खिड़कियों से लटके नजर आए। हालात ऐसे थे कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
बाइकर्स ने भी मचाया हुड़दंग
कई बाइक सवारों ने साइलेंसर निकालकर तेज आवाज के साथ सड़कों पर रफ्तार दिखाई। वहीं, कोसाबाड़ी से टीपी नगर तक रैली के दौरान उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की नजर रही। तेज रफ्तार बाइकर्स और हुड़दंग करने वाले युवकों पर कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने दो दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया है।

तेज रफ्तार बाइकर्स और हुड़दंग करने वाले युवकों पर कार्रवाई की गई।
सीतामढ़ी से टीपी नगर तक कड़ी निगरानी
सीतामढ़ी से टीपी नगर तक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्ती बरती गई। रैली में शामिल युवाओं से लोहे के हाथ में पहनने वाले चूड़े जब्त किए गए, जिनकी संख्या हजारों में बताई जा रही है।
पुलिस बोली- युवकों की पहचान की जा रही
इधर, स्टंटबाजी को लेकर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर वाहनों के नंबर से युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, जो युवक पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मॉडिफाइड गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई है, जबकि युवकों के पास से चाकू जब्त किए गए हैं। साथ ही, चाकू लेकर घूम रहे 2 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
