Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

Published

on

रायपुर
रायपुर
रायपुर

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।

रायपुररायपुर
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मदन सिंह चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले,स्वामी जी.सी.डी भारती, अनुज शर्मा उपस्थित थे। स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस के अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, ब्रह्मकुमारी बहनें मौजूद थीं।
समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, ,राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया

Published

on

जांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर द्वारा अकलतरा में ‘गुरुकुल सम्मान समारोह एवं आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।

मुख्य अतिथि विजय केडिया ने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश एक कला है और इसमें संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और अभिभावकों का धैर्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि सुशील जैन ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, पर्याप्त नींद, पोषण और खेलकूद को जरूरी बताया तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. देव वशिष्ट ने कहा कि बच्चे उपदेश नहीं, बल्कि अभिभावकों का व्यवहार देखते हुए सीखते हैं। उन्होंने बच्चों को सुनने, उनके साथ समय बिताने, प्यार और स्पष्ट नियमों के साथ अनुशासन सिखाने, छोटे निर्णय लेने और घर के कार्यों में शामिल करने से जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही।

स्कूल प्रबंधन—अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल एवं प्राचार्य—ने मिलकर ‘आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ के 5 मुख्य टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम में ये प्रस्तुतियां बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों को परवरिश, अनुशासन और तकनीकी सुरक्षा पर व्यवहारिक टिप्स दिए। समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को ‘अकलतरा गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इनका इसलिए किया गया सम्मान

{ रीना केडिया: अधिवक्ता, महिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष { डॉ. श्रेया दीक्षित: चिकित्सा व मानव सेवा { जयंत सिंह खत्री: अध्यक्ष शिक्षक संघ, निशुल्क शिक्षा में योगदान, एनसीईआरटी सदस्य { धनंजय यादव: पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक विजेता, स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ { सुशील जैन: समाज सेवा { परसराम गोयल: 21 किमी मैराथन तृतीय स्थान, खेलकूद में योगदान { प्रतीक्षा सिंह: शिक्षिका, राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर। जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार शर्मा (47 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण को थाना अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश कर दिया है।

घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ सीमांकन के बाद भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पर धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में ट्रक बारातियों पर चढ़ा:हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर किया गया

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के घिवरा गांव में मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बारात बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी। बारात घर के द्वार पर परघनी की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।

इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक सड़क पर खड़े बारातियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराया। ट्रक की चपेट में आने से टेंट के पास खड़ी चार महिलाएं घायल हो गईं।

जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ा

घायलों में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन और रेधुका देवांगन (55) शामिल हैं, जिनका इलाज बिर्रा में चल रहा है। वहीं, उसा बाई देवांगन (53) के पैर के जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ट्रक जब्त किया

कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे झपकी आने के कारण नींद आ गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending