छत्तीसगढ़
महिला से 9 लाख ठगे, वीडियो कॉल स्क्रीनशॉट की धमकी:पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सक्ती। सक्ती पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला को ब्लैकमेल कर 8 से 9 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर यह राशि वसूली थी। यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान ‘जीवन साथी’ ऐप के जरिए उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी अंकित तिवारी (33) से हुई थी। अंकित ने खुद को शादी का इच्छुक बताया और महिला के साथ उसके बेटे को अपनाने का भरोसा दिलाया था।

आरोप है कि आरोपी अंकित तिवारी ने धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीता। इसके बाद उसने वीडियो कॉल के दौरान महिला के स्क्रीनशॉट ले लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करने की धमकी दी थी।

ब्लैकमेल कर पीड़िता से 9 लाख रुपए वसूल लिए
पीड़िता ने डर के कारण पहले 5 से 7 लाख रुपए दिए। बाद में लगातार दबाव बनाकर आरोपी ने कुल 8 से 9 लाख रुपए वसूल लिए। जब महिला ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे और अधिक धमकाना शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 308(5) और 338 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस ने आरोपी को कानपुर से पकड़ा
सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर में दबिश दी। वहां से आरोपी अंकित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़
कबीरधाम : संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
आजादी की लड़ाई से लेकर स्वतंत्र भारत में भी मां भारती की सेवा में जुटा है लोधी समाज : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख, यज्ञशाला के लिए 20 लाख तथा मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की


कबीरधाम। छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पुण्य भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, जिसे विकसित और समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। शांति, सुरक्षा, खुशहाली और सुशासन के मूल मंत्र के साथ 3 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली हमारा ध्येय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168 में बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम और यज्ञशाला निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल है। उन्होंने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसी महान विभूति से हमें प्रेरणा लेकर अपने जीवन में राष्ट्रसेवा और समाजहित के मूल्यों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने लोधी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज ऐतिहासिक रूप से वीरता, नैतिकता और राष्ट्रसेवा के लिए जाना जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में इस समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और आज भी यह समाज देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे उसी परंपरा को आगे बढ़ा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। होली से पूर्व अंतर की राशि का भुगतान कर किसानों को राहत पहुंचाई गई, जिससे उनके त्योहार में खुशहाली आई। महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक 25 किश्तों के माध्यम से 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे मातृशक्ति आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है।
श्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में आस्था और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘रामलला दर्शन योजना’ संचालित है, जिसके तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर और सरगुजा में ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 26 में समाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए, खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने मिनी स्टेडियम के निर्माण तथा सहसपुर-लोहारा में यज्ञशाला के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी अपने संबोधन में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए समाज से एकजुट होकर अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संतोष कौशिक, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, कोमल जंघेल तथा लोधी समाज के प्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति मनोज श्रीवास्तव और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे।

बस्तर के युवाओं में नवाचार,उद्यमिता और स्वरोजगार में तकनीक आधारित विकास हेतु “ इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन आगामी 4 एवं 5 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान, पीएम ऊषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के साथ किया जाएगा। जिसमें एनआईटी रायपुर,आईआईएम रायपुर,आईआईटी भिलाई, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की भी सहभागिता होगी।
छत्तीसगढ़
चोरपहरी घाट विवाद सुलझा, टू-लेन सड़क के लिए घाट कटेगा:बलरामपुर में स्थानीय विरोध के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहमत,सुरक्षा को लेकर उठी थी मांग
बलरामपुर (बिलासपुर),एजेंसी। रामानुजगंज-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित टू-लेन सड़क निर्माण को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने अब चोरपहरी घाट को काटने पर सहमति दे दी है। यह विवाद घाट को यथावत रखने के फैसले के बाद शुरू हुआ था।

स्थानीय लोगों का कहना था कि यह क्षेत्र पहले से ही दुर्घटना संभावित है, ऐसे में घाट न काटने से हादसों का खतरा बना रहेगा। स्थानीय नागरिकों ने तर्क दिया कि टू-लेन सड़क का उद्देश्य यातायात को सुरक्षित बनाना है, और घाट को न काटने से दुर्घटनाओं का जोखिम बना रहेगा, जिससे परियोजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।

विवाद सुलझाते जनप्रतिनिधि और राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी
विभाग ने दी सहमति
विवाद की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से बात की और स्थानीय लोगों की चिंताओं से अवगत कराया।
जनप्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि जनहित में चोरपहरी घाट को काटना आवश्यक है ताकि सड़क पूरी तरह सुरक्षित बन सके। अधिकारियों से चर्चा की। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों ने अंततः चोरपहरी घाट को काटने पर अपनी सहमति दे दी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, संजय गुप्ता, अरुण केसरी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
