Connect with us

कोरबा

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करने बालिका सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेनु प्रकाश द्वारा बताया गया की रजत जयंती वर्ष अंतर्गत विभाग में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। इस हेतु आंगनबाड़ी स्तर पर खेल-खेल में पोषण, कुपोषण से निजात हेतु समुदाय आधारित कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन पंजीयन अभियान, वजन त्यौहार में समुदाय की भूमिका, जागृति शिविर आयोजन, बाल विवाह मुक्त छ.ग. अभियान, पाक्सो अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), पोषण भी पढ़ाई भी अभियान, महतारी वंदन योजनान्तर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, किशोरी सशक्तिकरण, साईबर सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, जेन्डर एवं लैंगिक समानता, गैर संस्थागत देखरेख अंतर्गत स्पॉन्सरशीप, फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण विनियम का प्रचार-प्रसार किया जाना है।


राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारम्भ किया गया है, वर्ष 2025-26 में 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त किया जाना है। 21 मार्च 2029 को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


एन.एफ.एच.एस.-5 आकड़ों के अनुसार बालिकाओं के प्रति हिंसा व शोषण की घटनायें चिन्ता का विषय बनी हुई है, बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा तथा उनके लिए एक सुरक्षित एवं समर्थ वातावरण सुनिश्चित करना आज अत्यन्त आवश्यक है। बालकों के सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान की आवश्यकता है, इस हेतु बालिका सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्कूल, आश्रम, पोटाकेबिन, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर बालिका सुरक्षा के मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह निषेध, यौन हिंसा की रोकथाम आदि विषयों पर सामुदियक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना है। इस दौरान स्कूल स्तर पर बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों का प्रचार-प्रसार, कानूनी अधिकारों, 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलॉईन, 112 आपात सेवा की जानकारी दिया जा रहा है। उक्त प्रचार-प्रसार का कार्य सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर किया जा रहा है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइर्ल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सेक्टर पर्यवेक्षकों  द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677