कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के आदेशानुसार महिला दिवस एवं नारी न्याय का कार्यक्रम पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश पर महापौर राजकिशोर किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में महिला दिवस का कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय कोरबा में आयोजित किया गया।
कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया और महिला दिवस पर प्रकाश डाला। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने महिलाओं को दुर्गा, काली एवं लक्ष्मी के रूप में संबोधित कर महिलाओं का मान बढ़ाया।
रेखा त्रिपाठी ने भी महिलाओं केा किस तरह से एक जूट होकर रहना है और मित्रवत पर एवं शशिलता ने ग्रामीण एवं शहर की महिलाओं की जागरूकता पर प्रकाश डाला। सीमा उपाध्याय ने महिलाओं के सम्मान में कविता पढक़र सुनाया। पुष्पा पात्रे ने महिलाओं का पहले और अब का अंतर समझाया तथा ज्योत्सना चरणदास महंत भाभी को जिताने की अपील की। शांता मडावे ने महिला कांग्रेस को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सभी महिलाओं ने एक जुट होकर भाभी ज्योत्सना चरणदास महंत को कोरबा लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने पर हर्ष व्यक्त किया एवं एक स्वर में जिताने का संकल्प लिया।
09.03.2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में घंटाघर ओपन थिएटर में महिला कांग्रेस के द्वारा खेल का आयोजन किया गया। जिसमें रस्सी खींच, 100 मीटर की दौड़ एवं कुर्सी दौड़ खेल का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ खेल में प्रथम शिरोमणी रत्नम, द्वितीय सीमा तिवारी एवं तृतीय शीतला साहू ने प्राप्त किये। इसी प्रकार 100 मीटर दौड में प्रथम स्थान शिरोमणी रत्नम, द्वितीय आरफा बेेगम, तृतीय जोहरा बेगम ने प्राप्त की। रस्सी खींच में प्रथम स्थान सुनीता तिग्गा, शीतला साहू, कुसुम भगत, जोहरा बेगम, टिंकी महंत, आरफा बेगम, संजू पैकरा, शांता मडावे, मंजू शर्मा, मनी नायडू, शिरोमणी रत्नम, सीमा तिवारी, सीमा उपाध्याय, दौपती तिवारी, माधुरी ध्रुव, गुडिय़ा देवी ने प्राप्त की।
बैठक में महापौर राजकिशोर प्रसाद, कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, रेखा त्रिपाठी, गायत्री नायक, द्रोपती तिवारी, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, धनेश्वरी चौहान, कांती यादव, सुनीता केशरवानी, सुनीता तिग्गा, पुष्पा पात्रे, दुर्गा सिंह, शशिलता पाण्डेय, शांता मडावे, माधुरी ध्रुव, शीतला साहू, टिंकी महंत, इंदिरा नवरंग, अमिता श्रीवास, कुंती गोप, शिवानी केशरवानी आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।