कोरबा
स्टेशन पर कर्मी ओएचई तार के करंट से झुलसा:दुर्घटना राहत वैन पेंटिंग के दौरान हादसा, ठेकेदार ने सौंपा था काम
कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के यार्ड में सोमवार शाम एक कर्मचारी ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। वह दुर्घटना राहत वैन पर पेंटिंग का काम कर रहा था।
घायल कर्मचारी की पहचान श्याम चौहान (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रेलवे के सी एंड डब्ल्यू विभाग द्वारा राहत वैन को पेंट कराने का काम एक स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार ने यह काम स्टेशन के पास बस्ती में रहने वाले युवकों को सौंपा था।


वैन पर चढ़ते समय बिजली की चपेट में आया कर्मी
बताया जा रहा है कि दुर्घटना राहत वैन पर काम करते समय आमतौर पर लाइन में विद्युत प्रवाह बंद कर दिया जाता है। काम खत्म होने के बाद इसे फिर से चालू किया जाता है। घटना के समय भी यही हुआ; सभी कर्मी काम खत्म कर घर जाने की तैयारी में थे, तभी श्याम चौहान अचानक वैन पर चढ़ा और उस दौरान लाइन चालू कर दी गई थी, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सी एंड डब्ल्यू के इंचार्ज एसएसई, आरपीएफ और अन्य रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। रेलवे अस्पताल में नई एम्बुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद घायल को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। अंततः उसे रेलवे आरपीएफ के विभागीय वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
कोरबा
रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर सम्मानित:मोरगा चौकी प्रभारी ने घर जाकर श्रीफल-शाल भेंट की, कार्यशैली की सराहना की
कोरबा। कोरबा में मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने अपने स्टाफ के साथ चौकी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्हें श्रीफल और शाल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।
धनीराम राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने जिले के साथ-साथ अन्य कई जिलों में भी अपनी सेवाएं दीं और अधिकांश समय थाना-चौकियों में बिताया। उनकी सेवा के दौरान, उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया और अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी इस सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उनके परिवार और समाज के लिए भी गर्व का क्षण है। धनीराम राठौर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

अधिकारियों ने धनीराम की कार्यशैली की सराहना की
सम्मान समारोह में धनीराम राठौर के परिवार और मित्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर धनीराम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और वे अपनी सेवा के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि धनीराम राठौर की सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों और शहीद परिवारों का सम्मान
जिले में ऐसे कई रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, जिनके घर संबंधित थाना-चौकी प्रभारी पहुंचकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं। इसका उद्देश्य उनका हौसला बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त, 26 जनवरी और शहीद दिवस पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी पुलिस परिवार द्वारा सम्मानित किया जाता है और उनका हालचाल पूछा जाता है।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा
लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–
- फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
- विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।
बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों का नाम पता:—
- संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
- शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
- पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।
तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
