Connect with us

कोरबा

युवक ने परफ्यूम पीकर लगाई फांसी,परिजन बोले-जादू-टोना से था परेशान

Published

on

ऑनलाइन मंगाया था परफ्यूम, एक साल पहले हुई थी शादी, 7 माह की प्रेग्नेंट है पत्नी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने घर में परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के घरवालों ने बताया कि जादू-टोना के कारण उसके भाई ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति रहते-रहते बदल जाती थी। यह मामला कटघोरा क्षेत्र का है।

कटघोरा में युवक ने परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

कटघोरा में युवक ने परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

घरवालों ने युवक को लेकर कटघोरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

घरवालों ने युवक को लेकर कटघोरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक के परिजन

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक के परिजन

जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी 28 वर्षीय विद्यासागर मिस्त्री का काम करता था। विद्यासागर की पिछले साल 2025 में शादी हुई थी और उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। घटना से कुछ समय पहले उसने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था। सोमवार (5 जनवरी) को जब बाहर से घर पहुंचा तो छोटे भाई से परफ्यूम मांगा।

ऑनलाइन मंगाया था परफ्यूम

इसके बाद विद्यासागर ने परफ्यूम लगाया और फिर उसे लेकर वह अपने कमरे में चला गया और वहां उसे पी लिया। इसके बाद फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब घर वालों ने देखा, तो विद्यासागर फांसी पर लटक चुका था। उसे तुरंत नीचे उतारा गया और कटघोरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

वहां स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चार दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से मिली परफ्यूम की खाली शीशी

परिजनों ने कटघोरा थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर परफ्यूम की खाली शीशी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने परफ्यूम पीकर यह कदम उठाया।

बड़े भाई बजरंग सिह उइके ने बताया कि विद्यासागर अत्यंत शालीन और शांत स्वभाव का था। कभी-कभी शराब पीता था। घटना से कुछ समय पहले उसने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था।

परिजनों ने जादू-टोना की वजह से की आत्महत्या

बजरंग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत कभी ठीक रहती थी और कभी बिगड़ जाती थी। वो मानते हैं कि किसी जादू टोने के कारण काफी दिनों से परेशान था, इसी वजह से उसने आत्महत्या की। हालांकि, कानून इस बात को मान्यता नहीं देता, लेकिन ग्रामीण अभी भी जादू टोने पर भरोसा करते हैं।

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेश मणि सोनवानी बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है। आगे जांच के लिए यह डायरी संबंधित थाने को भेजी जाएगी।

जादू-टोना सिर्फ भ्रम, मौत का कारण नहीं बन सकता

डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि समाज में फैले अंधविश्वास और जादू टोने के डर के कारण कई बार लोग मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं। उनका कहना है कि कोई भी जादू टोना सचमुच किसी की जान नहीं ले सकता, यह सिर्फ भ्रम और मानसिक धारणा होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा

Published

on

कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677