Connect with us

छत्तीसगढ़

 केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी

Published

on

गृह मंत्री ने कहा – इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा

मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी

रायपुर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

गृह मंत्री ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में दिनांक 18.05.2025 से 21.05.2025 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा (जिसमें जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव एवं बीजापुर पुलिस के डीआरजी बल शामिल थे) संचालित अभियान में दिनांक 21.05.2025 को ग्राम बोटेर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये तथा भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए।

इस अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान/ एसआईबी/ एसटीएफ) विवेकानंद, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंह को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक श्री तपन डेका सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशियाना

Published

on

कोरबा 21 सितम्बर 2026। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजदूरी का कार्य करने वाले धरम लाल ध्रुव अपनी पत्नी सजनी बाई ध्रुव एवं अपने बच्चों  के साथ अब अपने सुंदर और मजबूत घर में परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
लाभार्थी धरम लाल ध्रुव बताते हैं, “पहले हमारा घर कच्चा था और छत पर शीट लगी हुई थी। घर की नियमित मरम्मत करानी पड़ती थी। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारों और फर्श में सीलन रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने की आशंका भी बनी रहती थी। परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर हमारा सपना था।”
प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का लाभ मिलने के बाद धरम लाल ध्रुव के परिवार की जीवनशैली में सुखद बदलाव आया है। आज उनका घर मजबूत और सुरक्षित है। बारिश के मौसम में परिवार आराम से अपने घर में रहता है। पक्की छत, मजबूत दीवारें और साफ-सुथरा फर्श परिवार को बेहतर रहन-सहन और आत्मीयता से भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं।

हितग्राही श्री  ध्रुव  कहते हैं, “अब हमारा अपना पक्का मकान है। परिवार के साथ बहुत खुशी और सुकून से रहते हैं। घर मजबूत और सुरक्षित होने से मन में संतोष रहता है। हमारा वर्षों का सपना पूरा हुआ है। अपने पक्के घर में रहकर परिवार का जीवन खुशहाल हो गया है।”
धरम लाल धु्रव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हमारा हृदय से धन्यवाद और आभार। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें अपना पक्का घर मिला, जिससे हमारे परिवार को सुरक्षित और सुखद जीवन का आधार मिला है।”

Continue Reading

कोरबा

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल’ ने बदली तस्वीर

Published

on

पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी खत्म, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ जल, जल जीवन मिशन से बदला रामबाई का जीवन
हर घर जल ने बदली दिनचर्या, श्रीमती रामबाई बोलीं-अब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता
 कोरबा 21 सितंबर 2026। पहले पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, अब सुबह आंख खुलते ही घर में नल से पानी मिल जाता है। यह सुविधा हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है। ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम बिश्रामपुर की हितग्राही श्रीमती रामबाई के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई देता है। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा बदलाव आया है, जिसने पानी की चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है।
 श्रीमती रामबाई अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पहले घर में पानी की सुविधा नहीं थी। पीने के पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। नाले और ड्योढ़ी के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में समय भी लगता था और मेहनत भी। घर के दूसरे कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना रोज की बड़ी जिम्मेदारी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में या शाम और रात के समय अचानक पीने के पानी की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना बहुत मुश्किल हो जाता था।
लाभार्थी कहती हैं, पहले पानी लेने के लिए बाहर जाना पड़ता था। बरसात में रास्ते भी ठीक नहीं रहते थे और रात में तो और ज्यादा परेशानी होती थी। नाले या ड्योढ़ी का पानी पीने की मजबूरी थी। हमेशा डर रहता था कि दूषित पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारी न हो जाए।”
  अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रह गई है। इससे न केवल समय और मेहनत की बचत हो रही है, बल्कि घर के रोजमर्रा के काम भी पहले की तुलना में आसानी से हो रहे हैं।
 श्रीमती रामबाई बताती हैं, “अब घर में ही नल से पानी मिल जाता है। खाना बनाने से लेकर पीने और निस्तारी तक के लिए पानी की सुविधा हो गई है। पहले पानी के लिए जितना समय और मेहनत लगती थी, अब वह नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि अब बाहर जाकर पानी लाने की चिंता नहीं रहती।”
  स्वच्छ पानी की उपलब्धता ने उनके परिवार को दूषित जल से होने वाली बीमारियों की चिंता से भी राहत दी है। वे मानती हैं कि घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचना उनके लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
 श्रीमती रामबाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “जल जीवन मिशन के कारण हमारे घर तक पानी पहुंचा है। पहले पानी के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब घर में ही साफ पानी मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं कि हमारे जैसे परिवारों की पानी की समस्या को समझकर घर-घर नल से जल पहुंचाने की सुविधा दी गई। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत की बात है।

Continue Reading

कोरबा

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

Published

on

बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा
कोरबा 21 सितंबर 2026। कभी आर्थिक तंगी के कारण परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती था। कच्चे मकान में रहने वाली प्रमिला सिंह के सामने अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के साथ बेटी की शादी और पक्का मकान बनाने की चिंता भी थी। सीमित आय और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने से परिवार की मासिक आय लगभग 4 से 6 हजार रुपये तक ही थी। ऐसे समय में बकरी पालन उनके लिए आजीविका का नया सहारा बनकर सामने आया और इसी ने धीरे-धीरे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बदल दी।

जिला कोरबा के मोहल्ला पतरापाली निवासी 48 वर्षीय श्रीमती प्रमिला सिंह, पति धरमसिंह को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बकरी पालन के लिए सहायता मिली। पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में उन्हें 66 हजार रुपये की लागत से 10 बकरी और एक बकरा प्रदान किया गया। विभाग द्वारा समय-समय पर पशुओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और आवश्यक परामर्श भी दिया गया। विभागीय सहयोग और स्वयं की मेहनत से प्रमिला ने बकरी पालन को केवल योजना का लाभ लेने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अपनी नियमित आजीविका का माध्यम बना लिया।
शुरुआत में मिली 10 बकरियों और एक बकरे से शुरू हुआ उनका यह सफर आज 40 से अधिक बकरियों के समूह तक पहुंच चुका है। समय पर टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य संबंधी सलाह मिलने से पशुओं की मृत्यु दर कम रही और बकरी पालन का दायरा लगातार बढ़ता गया। इसके साथ ही परिवार की मासिक आय भी बढ़कर लगभग 18 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
बकरी पालन से होने वाली अतिरिक्त आमदनी ने प्रमिला सिंह के परिवार के कई अधूरे सपनों को पूरा करने में मदद की। जिस पक्के मकान को बनाना कभी उनके लिए मुश्किल था, वह अब हकीकत बन चुका है। इसी आय के सहारे उन्होंने अपनी बेटी का विवाह भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने उनके परिवार में न केवल खुशहाली लाई, बल्कि भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।
प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से समय पर टीकाकरण और जरूरी सलाह मिलती रही। मेहनत और देखभाल से आज मेरे पास 40 से अधिक बकरियां हैं। बकरी पालन से मेरी आय बढ़ी और इसी आमदनी से मैंने पक्का मकान बनवाया तथा अपनी बेटी की शादी भी अच्छे से की।”
आज प्रमिला सिंह अपने क्षेत्र में सफल पशुपालक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, शासकीय योजनाओं का सहयोग और मेहनत के बल पर सीमित संसाधनों से भी आत्मनिर्भरता की राह बनाई जा सकती है। कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा उनका परिवार आज बकरी पालन को अपनी मजबूत आजीविका का आधार बनाकर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग का सहयोग प्रमिला सिंह के लिए आर्थिक बदलाव के साथ-साथ आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचान लेकर आया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677