Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर जोन से चलेंगी 3 विंटर स्पेशल ट्रेन:शीतकालीन अवकाश में बढ़ी ट्रेनों की डिमांड, बिलासपुर-दुर्ग, कोलकाता-मुंबई और दिल्ली के लिए मिलेगी सुविधाएं

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। शीतकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ गई है। इसे देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी बिलासपुर जोन से होकर तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिलासपुर, कोलकाता, दुर्ग, रायपुर, मुंबई और दिल्ली के यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही लोगों ने टूर पर जाने का प्लान किया है। यही वजह है कि ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि वेटिंग 250 से 300 तक पहुंच गया है। खासकर मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जाने वाली ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है।

स्पेशल ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म बर्थ

यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में एक्स्ट्रा भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ।

स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ।

बिलासपुर-एलटीटी के बीच 10 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिले, इसके लिए बिलासपुर-एलटीटी के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 10 दिसंबर और गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 12 दिसंबर को चलेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज

इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण , ठाणे और एलटीटी स्टेशन में दिया है, ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 एसी-III और 1 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है।

जानिए बिलासपुर-एलटीटी का टाइम टेबल

  • गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 17.00 बजे रवाना होगी। इसी तरह रायपुर आगमन 18.35 बजे, प्रस्थान 18.40 बजे, दुर्ग आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, गोंदिया आगमन 21.18 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, नागपुर आगमन 00.01 बजे, प्रस्थान 00.05 बजे, अकोला आगमन 03.32 बजे।
  • प्रस्थान 03.35 बजे, भुसावल आगमन 05.35 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, मनमाड आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.12 बजे, नासिक रोड आगमन 09.10 बजे, प्रस्थान 09.15 बजे, कल्याण आगमन 11.52 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, ठाणे आगमन 12.17 बजे, प्रस्थान 12.20 बजे और एलटीटी 13.30 बजे पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 00.15 बजे रवाना होगी। ठाणे आगमन 00.32 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, कल्याण आगमन 00.57 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, नासिक रोड आगमन 03.32 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, मनमाड आगमन 04.23 बजे, प्रस्थान 04.25 बजे।
  • भुसावल आगमन 06.50 बजे, प्रस्थान 06.55 बजे, अकोला आगमन 08.50 बजे, प्रस्थान 08.55 बजे, नागपुर आगमन 13.35 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे, गोंदिया आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, दुर्ग आगमन 17.25 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, रायपुर आगमन 18.05 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे तथा 20.15 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

हावड़ा-सीएसएमटी के बीच 7 दिसंबर को विशेष ट्रेन

इसी तरह रेल प्रशासन की तरफ से हावड़ा-सीएसएमटी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 6 दिसंबर को हावड़ा से छूटेगी और सात दिसंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 8 दिसंबर सोमवार को चलेगी।

इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 एसी-III इकोनामी, 4 एसी-III, 2 एसी-II, 1 एसी-I तथा जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जानिए हावड़ा-सीएसएमटी का टाइम-टेबल

  • गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर शनिवार को हावड़ा से छुटेगी। रविवार को बिलासपुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.20 बजे, दुर्ग आगमन 04.15 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, गोंदिया आगमन 06.05 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे।
  • नागपुर आगमन 8.10 बजे, प्रस्थान 8.20 बजे, बडनेरा आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, अकोला आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान12.15 बजे, भुसावल आगमन 14.50 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, नासिक रोड आगमन 18.30 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे, कल्याण आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे होते हुए 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 8 दिसंबर सोमवार को सीएसएमटी से 11.05 बजे रवाना होगी और कल्याण आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, नासिक रोड आगमन 15.15 बजे, प्रस्थान 15.20 बजे, भुसावल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, अकोला आगमन 21.00 बजे, प्रस्थान 21.05 बजे, बडनेरा आगमन 22.55 बजे।
  • प्रस्थान 23.00 बजे दूसरे दिन मंगलवार को नागपुर आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गोंदिया आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.40 बजे,।
  • प्रस्थान 07.45 बजे, झारसुगड़ा आगमन 11.20, प्रस्थान 11.25 बजे, राउरकेला आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 13.00 बजे, टाटानगर आगमन 15.50 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, खड़गपुर आगमन 18.10 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, होते हुए 20.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन के बीच 7 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन

शीतकालीन सत्र में दुर्ग और हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 और हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहरकर हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी।

08760 दुर्ग-हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल दुर्ग से 7 दिसंबर और 08761 हज़रत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन को 8 दिसंबर को छुटेगी। इस ट्रेन में 1 एसएल-आरडी, 5 सामान्य, 4 शयनयान, 8 एसी-3, 1 एसी -2, 2 इकोनॉमिक्स कोच सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध है।

जानिए इस स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

उमरिया स्टेशन आगमन 07.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग 15.00 बजे पहुचेंगी।

गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रविवार को 7 दिसंबर को दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी, रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.17 बजे।

उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.50 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 21.25 बजे प्रस्थान 21.30 बजे , झांसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.35 बजे प्रस्थान 06.40 बजे एवं हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुचेंगी।

गाड़ी संख्या 08761 हज़रत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन सोमवार 8 दिसंबर को हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झांसी स्टेशन आगमन 21.30 बजे प्रस्थान 21.40 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677