Connect with us

छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा-पहाड़ी पर 6 IED ब्लास्ट…11 जवान घायल:पैरों में चोटें, आंखों में लगे छर्रे, गणतंत्र दिवस से पहले वारदात, यहीं मारे गए थे 31 नक्सली

Published

on

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले एक बाद एक 6 IED (इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए। जिसकी चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 11 जवान घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि ये धमाके रविवार (25 जनवरी) को उस समय हुए जब सुरक्षाकर्मियों की एक जॉइंट टीम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। घटना तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र की है।

वहीं, आजादी के बाद पहली बार आज कर्रेगुट्टा की लगभग 5,000 फीट ऊंची पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया गया। यह क्षेत्र दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहा है। इसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। नए सुरक्षा कैंप में जवानों ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।

बता दें कि अप्रैल 2025 में कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों का ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल थे।

एक बाद एक हुए 6 IED ब्लास्ट में 11 जवान घायल हुए हैं। (फाइल फोटो)

एक बाद एक हुए 6 IED ब्लास्ट में 11 जवान घायल हुए हैं। (फाइल फोटो)

आज कर्रेगुट्टा हिल्स पर गणतंत्र दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराया गया।

आज कर्रेगुट्टा हिल्स पर गणतंत्र दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराया गया।

पिछले साल अप्रैल-मई में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था।

पिछले साल अप्रैल-मई में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था।

क्या है पूरा मामला ?

PTI एजेंसी को एक अधिकारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स, जो राज्य पुलिस की दोनों यूनिट हैं। इसके अलावा कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा, CRPF की एक एलीट यूनिट) के जवान ऑपरेशन पर निकले थे। ऑपरेशन के दौरान 25 जनवरी को 6 धमाके हुए, जिसमें 11 जवान घायल हो गए। जिनमें से 10 DRG के और एक कोबरा टीम का था।

घायल कोबरा जवान रुद्रेश सिंह 210वीं बटालियन में सब-इंस्पेक्टर हैं। रुद्रेश सिंह और DRG के 2 जवानों के पैरों में चोटें आई हैं, जबकि 3 अन्य की आंखों में छर्रे लगे हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट करके रायपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में घायल जवानों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों में 3 का ऑपरेशन किया गया है, जबकि एक अन्य जवान की सर्जरी चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

आजादी के बाद पहली बार आज कर्रेगुट्टा में तिरंगा फहराया गया।

आजादी के बाद पहली बार आज कर्रेगुट्टा में तिरंगा फहराया गया।

ताड़पाला गांव में जवानों ने लगाया था कैंप

पिछले साल 2025 में नवंबर में सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा में उसूर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत ताड़पाला गांव में एक कैंप लगाया था। जिसे बड़े माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता था। केंद्र और राज्य सुरक्षा बलों ने पिछले साल अप्रैल-मई में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में 21 दिन लंबा एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था।

इस दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था। पुलिस ने बताया था कि, उस समय फोर्स ने 35 हथियार, 450 IED और बड़ी संख्या में डेटोनेटर, एक्सप्लोसिव डिवाइस और मेडिकल सप्लाई, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, नक्सल लिटरेचर वगैरह समेत दूसरी चीजें जब्त की थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद

Published

on

शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद

कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।

Continue Reading

कोरबा

रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल  तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677