कोरबा
हर नागरिक एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं : मंत्री देवांगन
Published
2 years agoon
By
Divya Akashपर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी को जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु किया प्रोत्साहित
एक साथ एक ही समय पर सर्वाधिक पौधे रोपित कर जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2273 पौधे लगाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान किया स्थापित
वृक्ष हमें जीवन जीने का देते हैं संदेश : कलेक्टर वसंत

कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम भालूसटका में वनमण्डल कोरबा द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा एक साथ एक ही समय पर, एक ही स्थान पर सर्वाधिक 2273 पौधे रोपित करके जिलेवासियों द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी नागरिक, ग्रामीण, स्कूली बच्चे पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने के साथ ही उसके पुष्पित व पल्लवित होने तक उसकी देखभाल एवं सिंचाई की व्यवस्था जरूर करें।
श्री देवांगन ने कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों को हमेशा प्यार करती है और बच्चों को भी दुनिया में सबसे प्यारी मां ही लगती है। मां के नाम से हम पेड़ लगाएंगे तो स्वभाविक रूप से पेड़ के प्रति हमारा गहरा लगाव रहेगा और हम पेड़ के बढ़ने तक उसकी देखरेख करेंगे। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रदेश भर में पेड़ लगाकर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी कोरबा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़ों से हमें फल, फूल, औषधि, लकड़ी आदि बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती है। पेड़ से हमें शुद्ध वायु मिलती है जो जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा हम सभी को बाग-बगीचे, बाड़ी, कार्यालय परिसर में पेड़ जरूर लगाना चाहिए। हर व्यक्ति मां के नाम पर पेड़ लगाए जिससे हमारा जिला और प्रदेश में हरियाली आ सके। मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की जब अपनी पंचायतों में जाएं तो वहां पर ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें, ताकि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री की मंशानुसार प्रदेश में जिले एवं प्रदेश में हरियाली का वातावरण बने। वनमहोत्सव कार्यक्रम में 11 स्कूलों के सैकड़ों बच्चों, नगर निगम एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भालूसटका ग्राम में एक ही समय में एक स्थान पर 2273 पौधे लगाकर सर्वाधिक पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वनमण्डलाधिकारी अरविंद पीएम को सर्वाधिक पौधरोपण का प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही मंत्री श्री देवांगन द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, न्यू ऐरा स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी एवं रिसदी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पौधरोपण हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, श्रीमती सोनल शर्मा गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ की प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा भी फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
रामपुर विधायक राठिया ने अभियान के तहत सभी ग्रामों में पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैने भी बहुत से फलदार एवं छायादार पेड़ लगाए हैं तथा मैं अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करता हूं। पेड़ों से आजीवन फल और छाया तो मिलती ही है इसके साथ-साथ बढ़ते तापमान को कम करने में भी सहायक हैं। कलेक्टर अजीत वसंत ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कहा कि वनमण्डलाधिकारी कोरबा एवं उनकी टीम के द्वारा एक ही स्थान पर एक ही समय में 02 हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने सर्वाधिक पौधरोपण करने की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन जीने का संदेश देते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी नदी, पहाड़ों, वृक्षों को संरक्षित करके पुनर्जीवित करते हैं। उनकी पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों से सीख लेकर हम सभी को वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए। डीएफओ कोरबा अरविंद ने अपने स्वागत उद्बोधन में पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में सभी को जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अनिवार्य है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You may like
कोरबा
आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को
Published
8 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Published
8 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
कोरबा
शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन
Published
8 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashरोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।

इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई