Connect with us

कोरबा

बाल्को स्टेडियम में खेल दिवस पर हॉकी मैच का आयोजन : पुलिस व खिलाड़ी की भूमिका एक समान – यूबीएस चौहान

Published

on


कोरबा । भारत के महान खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के अवसर पर बाल्को स्थित डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और क्लबों की हॉकी टीमों ने भाग लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान थे।  इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन् किया गया। हॉकी खेल में भारत को पहचान दिलाने में उनके योगदान और संघर्षों को स्मरण किया गया। अतिथियों का स्वागत उपरांत मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूबीएस चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल को खेल की तरह खेलना चाहिए, खेल में अनुशासन बनाये रखना दोनों टीमों का परम कर्तव्य होता है, खेल हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासित भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस व खिलाड़ी की भूमिका एक समान होती है। दोनों ही रक्षण और आक्रमण के लिए जूझते हैं। खिलाड़ी अपनी टीम को जिताने के लिए प्रतिद्वंदी टीम के प्रति आक्रामक भूमिका में रहता है, ठीक उसी तरह पुलिस के अधिकारी और जवान सज्जनों, आमजनों की रक्षा के लिये जूझते रहते हैं। बालको थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर हॉकी मैच का शुभारंभ खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करने के पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा कराया गया। रोमांचक मुकाबलों में ब्वॉयज टीम से जिला हॉकी संघ विजेता व बालको हॉकी टीम उप विजेता रही। गल्र्स टीम से प्रथम विजेता जिला हॉकी संघ और उप विजेता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कन्या की टीम रही। विजेता और उप विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। विशेष तौर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, सचिव तारिक कुरैशी उपस्थित रहे।
इनके अलावा कोरबा जिला के सर्वश्रेष्ठ सभी खेल के  नेशनल खिलाड़ी गगन बकवाले, तोपेश पटेल, देवेंद्र पटेल, आयुष महंत, मुस्कान यादव, हेमा, आलोक सागर, अंजली साहू, लवली साहू, महेंद्र चंद्रा,रिया श्रीवास को ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी धनराज निर्मलकर, गोपाल दास महंत, प्रभात सिंह, चंदन मौर्य, महेंद्र चंद्र, नैतिक दास, चांदनी धुर्वे, रेशमी चौहान, बिंदु मार्को, महेंद्र पटेल, मनीषा दास का सराहनीय सहयोग रहा। हॉकी मैच का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और नगरजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending