Connect with us

छत्तीसगढ़

तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान

Published

on

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विष्णु भैया संग तीजा-पोरा कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विष्णु भैया संग तीजा-पोरा कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विष्णु भैया संग तीजा-पोरा कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विष्णु भैया संग तीजा-पोरा कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विष्णु भैया संग तीजा-पोरा कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विष्णु भैया संग तीजा-पोरा कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा’ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों को फसल का सही दाम देकर छत्तीसगढ़ को विकसित बना रही है। साथ ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सखी सेंटर, नारी निकेतन, शक्ति सदन, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया। सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांव में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुपोषण रथ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित ऑडियो वीडियो संदेशों का प्रसारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पोषण माह के दौरान इस वर्ष एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी और पढ़ाई भी, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय हेतु तकनीक का प्रयोग और समग्र पोषण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित संदेशों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु 1 सितम्बर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है ताकि एक जन आंदोलन के रूप में सुपोषण की यात्रा में समुदाय की विभिन्न घटक सहभागी हो सके।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में 52000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 0 से 06 साल तक के बच्चे, किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य पोषण संबंधित सेवाएं प्रदाय की जा रही हैं। सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समुदाय, परिवार एवं व्यक्तिगत स्तर से सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन भी बहुत आवश्यक है ।

मुख्यमंत्री निवास में माताओं-बहनों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पर माता-बहनों ने जमकर नाच गाकर पोरा तिहार का लुफ्त उठाया। महिलाओं के हाथों में मेहंदी बनाई जा रही थी और वहीं उन्हें लाख की चूड़ियां भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, इंद्र कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी और महिलाएं मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अगले तीन घंटे में तूफानी बारिश के आसार

Published

on

कोरबा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों में कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सक्ती और सरगुजा के कुछ इलाकों में तूफानी बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश एवं बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Continue Reading

कोरबा

संस्कृत विषय बचाओ अभियान: घोषणा को अमल में लाने संस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम साहू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी नोयन कुमार बुडेक, मनोज कुमार वर्मा, डॉ नारायण प्रसाद, गंगाराम साहू, हेमंत कुमार हिरवानी, दुर्गेश कुमार साहू, कुलेश्वर प्रसाद, दिनेश मंडावी, सुनील महार, ईश्वरी यदु कामिनी पिल्लई, रेणुका लदेर, शारदा साहू, सुरेखा सेन, सोमप्रभा साहू सहित प्रदेश के पांच शिक्षा संभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची की भाषा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप संस्कृत विषय के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु उल्लेख किया गया है को ध्यान में रखते हुए गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री द्वारा 30 अप्रैल को विधानसभा से घोषणा किया गया कि संस्कृत भाषा को अनिवार्य कर रहे हैं, जिनका लघु चलचित्र सोशल मीडिया पर बहुत प्रसारित हैं।

इसे देख सुनकर प्रदेश भर के संस्कृत शिक्षकों में शासन की सौहार्द्रपूर्ण निर्णय से हर्ष की लहर है। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कार परक एक राष्ट्रभाषा है, जिनमें सनातन संस्कृति पूर्ण रूप से समाहित है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा 10 मई एवं 26 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित एम -14 आवास में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर घोषणा के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र अति शीघ्र शासकीय आदेश जारी करवाने हेतु मांग पत्र सौपा, जिससे शिक्षक आश्वस्त हो जावे तथा मंत्री द्वारा संस्कृत विषय को अनिवार्य करने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए यह शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा पुरस्कार है, किन्तु आज पर्यन्त कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस पावन कार्य के लिए निरंतर प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, विधायकगण, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , राज्यपाल रमेन डेका , संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिव सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम्, प्रदेश संयोजक व अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेड़रेशन कमल वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डॉ अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, आयुक्त राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सहित 50 से भी अधिक आवेदन बारंबार संस्कृत विषय को पूर्व की भांति अनिवार्य करने तथा नवीन व्यावसायिक शिक्षा को सातवें विषय के रूप में रखने के लिए मांग पत्र ज्ञापन सौपा गया था। 25 अगस्त 2025 को शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में एससीईआरटी रायपुर को कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा दसवीं का संस्कृत विषय को अनिवार्य करने निर्देशित भी किया गया था। इसी क्रम में 07 सितंबर 2025 को सरयू पारिण भवन मठपुरेना में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत सम्मेलन में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी मांग पत्र सौपा गया था। वहां पर अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत संकल्प का विषय है विकल्प का नहीं। संस्कृत भाषा के साथ अन्याय नहीं होगा। एक तरफ पूरा विश्व संस्कृत भाषा के महत्व को अपना रहा है। अपने देश के विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य शिक्षा कर रहे हैं तथा अनुच्छेद 351 आठवीं अनुसूची की भाषाओं के सम्मान के लिए बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन  तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों  एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677