Connect with us

देश

राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, नाम एलजी:राज्य को UT बनाकर लोगों का हक छीना, हम इसे वापस दिलाएंगे

Published

on

श्रीनगर,एजेंसी। राहुल गांधी ने बुधवार (4 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के रामबन और अनंतनाग में चुनावी रैली की। राहुल ने कहा- जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया, हम इसे वापस देंगे। यहां राजा का शासन है। यहां के राजा LG हैं। पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाते थे। मोदी जी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रहे हैं।

राहुल ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अंबानी-अडाणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- पीएम मोदी पहले छाती फैलाकर चलते थे। अब वे कंधे झुकाकर आते हैं। इस बार संसद में सिर पर संविधान रखकर घुसे।

कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है। 90 सीटों में से 51 पर NC और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। 2 सीटें CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में होने वाले हैं। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम तय किया है। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और प्रियंका का नाम भी शामिल है।

राहुल की 2 रैली, 4 बड़े बयान

  • स्टेटहुड की वापसी का वादा: राहुल ने कहा 1947 के बाद से पहली बार एक स्टेट से उनका अधिकार छीना गया है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिया जाए। भाजपा-संघ कुछ भी कह ले, हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका स्टेटहुड वापस देने जा रहे हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में भी कर्जमाफी होगी: देश में 22 से 25 अरबपति हैं। मोदी जी ने इनका 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है, लेकिन किसानों या स्टूडेंट्स का एक रुपया माफ नहीं हुआ। देश सिर्फ दो-तीन लोगों के लिए नहीं चलता है। सरकार बनने पर कर्ज माफी को हम जम्मू-कश्मीर में भी लागू करेंगे।
  • दिल्ली में INDIA ब्लॉक की सरकार बनेगी: कांग्रेस सांसद बोले- पीएम मोदी ने पहले कहा कि जाति जनगणना नहीं होगी। अब RSS ने कहा- होनी चाहिए। लेटरल एंट्री पर भी वे बैकफुट पर आए। हमने मोदी को साइकोलॉजिकली उड़ा दिया है। उनका कॉन्फिडेंस गायब हो गया है। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं। अब हम इन्हें सरकार से भी हटा देंगे।
  • नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलेंगे: पूरे देश में बीजेपी RSS के लोग हिंसा फैला रहे हैं। लड़ाई दो विचारधाराओं में है। एक तरफ नफरत दूसरी तरफ मोहब्बत। हम कन्याकुमारी से चले। हमने नारा दिया, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलनी है। नफरत की काट मेाहब्बत से होती है। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैंराहुल ने कहा- ये लोग एक जाति को दूसरी से, एक धर्म को दूसरे से लड़ाएंगे। तमिलनाडु में जाकर कहते हैं तमिल नहीं बोल सकते। इनका मकसद जनता को लड़ाओ और हिंदुस्तान को लूट लो। हमने क्या किया, नफरत के बाजार मोहब्बत की दुकान खोल ली।
    22 से 25 अरबपति हैं, मोदीजी ने 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है। लेकिन किसानों स्टूडेंट्स का एक रुपया माफ नहीं हुआ। सरकार चले तो सबकी सरकार हो। हम ऐसी ही सरकार चलाना चाहते हैं। मैं जानता हूं जम्मू-कश्मीर ने मन बना लिया है। सच्चाई यही है कि INDIA ब्लॉक की सरकार बन रही है।




    फारूक साहब ने कहा कि बहुत से लोग कन्फ्यूजन करने आए हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि ये जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेल्फ रिस्पैक्ट का मामला है। इसलिए कांग्रेस और NC एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करें। आप जानते हैं आपका मेरा रिश्ता क्या है। मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं।
  • जिसने कभी बैट नहीं उठाया वो क्रिकेट के इंचार्ज बन गएअमित शाह के बेटे हैं, कभी बैट नहीं उठाया वो क्रिकेट के इंचार्ज बन गए। 6 या 7 लोग देश चला रहे हैं और सोचते हैं देश की जनता चुप रहेगी। लेकिन मोदी में अब दम नहीं रहा, जो विपक्ष चाहता है वही करते हैं। आजकल विपक्ष ही सरकार चला रहा है।

    दिल्ली में अगली सरकार I.N.D.I.A गठबंधन की आएगीराहुल ने कहा- हम चाहते थे कि चुनाव से पहले मामला तय हो जाए और स्टेटहुड मिल जाए। भाजपा नहीं चाहती थी, उन्होंने कहा कि पहले चुनाव करो। हमें मंजूर है, मगर स्टेटहुड मिलेगा। मैं गारंटी देता हूं। या ये स्टेटहुड देंगे, नहीं तो अगली सरकार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आएगी तो वो आपको स्टेटहुड देगी।

    हिंदुस्तान के हर नागरिक की जिम्मेदारी है जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस मिले1947 में हिंदुस्तान ने राजाओं को महराजाओं को परे करके लोकतांत्रिक अधिकार जनता को दिया था। पहली बार एक स्टेट से उनका अधिकार छीना गया है। हमारा कर्तव्य बनता है, जिम्मेदारी बनती है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिया जाए। भाजपा-संघ कुछ भी कह ले, हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका स्टेटहुड वापस देने जा रहे हैं।

    मीडिया को मैं मित्र कहता हूं, लेकिन ये मित्र नहीं हैंमीडिया को मैं मित्र कहता हूं, लेकिन ये मेरे मित्र नहीं हैं। आजादी के बाद हिंदुस्तान में UT से राज्य बनाए गए। मगर पहली बार इतिहास में एक राज्य को UT बना दिया। जब हम राज्यों को बांटते हैं तब हम लोकतंत्र को गहरा करते हैं। मगर जब स्टेट को UT बनाते हैं, तो अधिकारों को छीना जाता है। जम्मू-कश्मीर के साथ ऐसा हुआ है।
    राज्य और UT में बहुत फर्क होता है। स्टेट में असेंबली होती है, लोगों की आवाज होती है उनके अधिकार होते हैं।

    राहुल गांधी अनंतनाग पहुंचेराहुल गांधी की दूसरी रैली अनंतनाग में शुरू हो चुकी है। उनके साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद हैं।

    राहुल का वादा जम्मू-कश्मीर में कर्जमाफी करेंगेराहुल ने कहा- हम चाहते हैं देश में भाई चारा हो। सबका सम्मान हो। एक दूसरे के साथ इज्जत से बात हो। जो कमजोर लोग हैं, उनको लगे कि देश में हमारी भी भागीदारी है। कर्जमाफी हमारी भी होती है। देश सिर्फ दो तीन लोगों के लिए नहीं चलता है। यही काम हम जम्मू-कश्मीर में करेंगे।

    पीएम मोदी जनता से डरते हैं, हम उन्हें सरकार से हटा देंगेराहुल बोले- आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी को कोई हरा नहीं सकता। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं भगवान से सीधी बात करता हूं। कांग्रेस का कोई नेता आए और कहे कि मैं डायरेक्ट भगवान से बात करता हूं तो मैं उनसे कहूंगा कि यह बात बाहर मत कहना। लेकिन देश का प्रधानमंत्री कहता है कि मैं नॉन बायोलॉजिकल हूं। इस चुनाव में भगवान ने नरेंद्र मोदी को डायरेक्ट मैसेज दे दिया।
    आपको लगता है कि आप भगवान से डायरेक्ट बात करते हो, लेकिन भगवान जनता की राय सुनकर काम करता है। हमने मोदी को साइकोलॉजिकली उड़ा दिया है। उनका कॉन्फिडेंस गायब हो गया है।
    उन्होंने पहले कहा- जाति जनगणना नहीं होगी। अब आरएसएस ने कहा- होना चाहिए। लेटरल एंट्री पर भी वे बैकफुट पर आए। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं। हम इन्हें सरकार से हटा देंगे।

    जो हालत देश की, उससे ज्यादा खराब जम्मू-कश्मीर की हैराहुल ने रामबन में कहा- पूरी सरकार दो अरबपतियों के लिए चलाई जा रही है। आपका जो स्टेट हुड छीना गया है, उसका फायदा इन्हीं दोनों को दिया गया है। जो हालात देश में है, उससे खराब हालत जम्मू-कश्मीर में है। यहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है। जो डेली वेजेस का काम करते हैं, उनको हम परमानेंट करेंगे। उनकी आमदनी बढ़ाएंगे।
    हम सबको लेकर एकसाथ जम्मू-कश्मीर की सरकार चलाएं, सबकी रिस्पेक्ट हो। जैसा मैंने बाकी देश में कहा- नफरत को मिटाना है, जहां भी यह नफरत की दुकान खोलेंगे, वहां हम मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। आखिरी बात यह कहना चाहता हूं। इतनी सुंदर जगह है। चुनाव के बाद यहां आना पड़ेगा।

    पीएम मोदी के 2 दोस्त- अंबानी और अडाणीराहुल ने कहा- हम सब जानते हैं, बिजली के प्रोजेक्ट यहां बनाए जा रहे हैं। सच्चाई है कि इसका फायदा आपको नहीं मिलता। प्रोजेक्ट के पांच किमी के रेडियस में फ्री बिजली की बात की जाती है। मिलती नहीं। हम सरकार बनाएंगे और यह सुविधा देंगे। आप बिजली के ज्यादा रेट देते हो, यह अन्याय है। हम इसे ठीक करेंगे।
    नरेंद्र मेादी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई है। आपने अडाणी जी का नाम सुना है। मोदी जी के मित्र है। संसद में मुझसे कहा गया कि मैं अडाणी और अंबानी का नाम नहीं ले सकते। तो मैंने उन्हें ए1 और ए2 नाम दिया।
    हम दो, हमारे दो। नरेंद्र मोदी-अमित शाह और अंबानी-अडाणी की सरकार चल रही है। जो छोटे बिजनेस करता है उसके लिए मोदी जी नोटबंदी जीएसटी लाते हैं।

    पहले राजा-महाराजाओं का समय था, आज कश्मीर का राजा LG हैराहुल ने कहा- आपका सिर्फ स्टेट नहीं छीना गया, आपके अधिकार आपका धन आपसे छीना जा रहा है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई। आज जम्मू कश्मीर में राजा बैठा है। उसका नाम एलजी है। आपका धन छीनकर बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस देने का होगा। बीजेपी चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन दबाव बनाएगा।

    जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस दिलाना है



    हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार स्टेट हुड छीना गया है। स्टेट को बांट कर दो स्टेट बनाए गए। तेलंगाना बना, छत्तीसगढ़ बना, झारखंड बनाया गया। पहली बार राज्य को यूनियन टेरेटरी बनाया गया। भारत में पहले ये काम कभी नहीं किया गया। जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस दिलाना है। हमारा पहला कदम यही होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले स्टेटहुड मिले और इसके बाद चुनाव हो। BJP ये नहीं चाहती है। वह चाहती है पहले चुनाव हो।


    रामबन में फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा



    राहुल ने रैली के दौरान एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नरेंद्र मोदी छाती फुलाकर आते थे, अब कंधे झुकाकर आते हैं।

    राहुल ने कहा – नफरत को केवल मोहब्बत से काटा जा सकता हैपूरे देश में बीजेपी आरएसएस के लोग हिंसा फैला रहे हैं। लड़ाई दो विचारधाराओं में है। एक तरफ नफरत दूसरी तरफ मोहब्बत। हम कन्याकुमारी से चले। हमने नारा दिया, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलनी है। नफरत की काट मेाहब्बत से होती है। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है।

    राहुल गांधी बोले- ऐसी सुंदर जगह है, अगली मीटिंग में जाने का मन नहींरामबन पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसी सुंदर जगह है, लग रहा है कि यहीं रुक जाऊं। मेरा अगली मीटिंग में जाने का मन नहीं कर रहा है
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Citroen Cars Discount : कार खरीदने का शानदार मौका! Citroen ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान

Published

on

मुंबई, एजेंसी। Citroen ने अपने ग्राहकों के लिए चुनिंगा गाड़ियों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट मॉडल के आधार पर दिए जाएंगे और ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन डिस्काउंट के बारे में-

Citroen Basalt 

Basalt कूप-SUV पर इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 82hp, 115Nm वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन या 110hp, 190Nm वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। NA इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ, टर्बो-पेट्रोल इंजन 205Nm का ज़्यादा टॉर्क देता है। मार्केट में इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये की के बीच है।

PunjabKesari

Citroen Aircross 

Citroen Aircross पर कंपनी इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अपने सेगमेंट में यह एकमात्र 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 8.89 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये तक जाती है।

 Citroen C3 

Citroen C3 की खरीदी करने पर आप 1.1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच की है।

Continue Reading

देश

Tata के iPhone प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, बंद हो सकती है फैक्ट्री

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारत में iPhone निर्माण से जुड़े एक प्रमुख संयंत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट पर आसपास की कृषि भूमि और भूजल को प्रदूषित करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर फैक्ट्री बंद करने तक की चेतावनी दी है। 

यह प्लांट Apple के iPhone के लिए बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करता है। पिछले कई महीनों से प्लांट के आसपास के किसानों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल के कारण उनकी खेती और जल स्रोत को प्रभावित कर रहा है। किसानों की शिकायत के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू की और अब मामला गंभीर रूप ले चुका है।

जांच के दौरान बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फैक्ट्री परिसर के एक तालाब से निकला पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भूजल प्रदूषण की आशंका पैदा हुई। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कंपनी ने जरूरी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। इसी वजह से मई में जारी नोटिस में पूछा गया कि आखिर क्यों न यूनिट की बिजली आपूर्ति काट दी जाए और संचालन बंद कर दिया जाए। यह चेतावनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

टाटा ने आरोपों को किया खारिज 

वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला द्वारा कराई गई जांच में संयंत्र को सभी पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को अपना जवाब सौंप चुकी है।

पर्यावरण और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। एक तरफ भारत वैश्विक कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय समुदायों और किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Continue Reading

देश

स्मार्टफोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का असर अब बिक्री पर साफ दिखाई देने लगा है। रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है, जबकि 40 प्रतिशत बिक्री ऑफलाइन के जरिए होती है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून में भी इसी तरह की कमजोरी बने रहने की संभावना जताई गई है। साल 2026 की पहली तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट 3 प्रतिशत रही थी लेकिन दूसरी तिमाही में यह गिरावट 15 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677