देश
राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, नाम एलजी:राज्य को UT बनाकर लोगों का हक छीना, हम इसे वापस दिलाएंगे
श्रीनगर,एजेंसी। राहुल गांधी ने बुधवार (4 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के रामबन और अनंतनाग में चुनावी रैली की। राहुल ने कहा- जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया, हम इसे वापस देंगे। यहां राजा का शासन है। यहां के राजा LG हैं। पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाते थे। मोदी जी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रहे हैं।
राहुल ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अंबानी-अडाणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- पीएम मोदी पहले छाती फैलाकर चलते थे। अब वे कंधे झुकाकर आते हैं। इस बार संसद में सिर पर संविधान रखकर घुसे।
कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है। 90 सीटों में से 51 पर NC और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। 2 सीटें CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं।
जम्मू-कश्मीर चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में होने वाले हैं। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम तय किया है। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और प्रियंका का नाम भी शामिल है।
राहुल की 2 रैली, 4 बड़े बयान
- स्टेटहुड की वापसी का वादा: राहुल ने कहा 1947 के बाद से पहली बार एक स्टेट से उनका अधिकार छीना गया है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिया जाए। भाजपा-संघ कुछ भी कह ले, हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका स्टेटहुड वापस देने जा रहे हैं।
- जम्मू-कश्मीर में भी कर्जमाफी होगी: देश में 22 से 25 अरबपति हैं। मोदी जी ने इनका 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है, लेकिन किसानों या स्टूडेंट्स का एक रुपया माफ नहीं हुआ। देश सिर्फ दो-तीन लोगों के लिए नहीं चलता है। सरकार बनने पर कर्ज माफी को हम जम्मू-कश्मीर में भी लागू करेंगे।
- दिल्ली में INDIA ब्लॉक की सरकार बनेगी: कांग्रेस सांसद बोले- पीएम मोदी ने पहले कहा कि जाति जनगणना नहीं होगी। अब RSS ने कहा- होनी चाहिए। लेटरल एंट्री पर भी वे बैकफुट पर आए। हमने मोदी को साइकोलॉजिकली उड़ा दिया है। उनका कॉन्फिडेंस गायब हो गया है। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं। अब हम इन्हें सरकार से भी हटा देंगे।
- नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलेंगे: पूरे देश में बीजेपी RSS के लोग हिंसा फैला रहे हैं। लड़ाई दो विचारधाराओं में है। एक तरफ नफरत दूसरी तरफ मोहब्बत। हम कन्याकुमारी से चले। हमने नारा दिया, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलनी है। नफरत की काट मेाहब्बत से होती है। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है।
- जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैंराहुल ने कहा- ये लोग एक जाति को दूसरी से, एक धर्म को दूसरे से लड़ाएंगे। तमिलनाडु में जाकर कहते हैं तमिल नहीं बोल सकते। इनका मकसद जनता को लड़ाओ और हिंदुस्तान को लूट लो। हमने क्या किया, नफरत के बाजार मोहब्बत की दुकान खोल ली।
22 से 25 अरबपति हैं, मोदीजी ने 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है। लेकिन किसानों स्टूडेंट्स का एक रुपया माफ नहीं हुआ। सरकार चले तो सबकी सरकार हो। हम ऐसी ही सरकार चलाना चाहते हैं। मैं जानता हूं जम्मू-कश्मीर ने मन बना लिया है। सच्चाई यही है कि INDIA ब्लॉक की सरकार बन रही है।
फारूक साहब ने कहा कि बहुत से लोग कन्फ्यूजन करने आए हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि ये जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेल्फ रिस्पैक्ट का मामला है। इसलिए कांग्रेस और NC एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करें। आप जानते हैं आपका मेरा रिश्ता क्या है। मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं। - जिसने कभी बैट नहीं उठाया वो क्रिकेट के इंचार्ज बन गएअमित शाह के बेटे हैं, कभी बैट नहीं उठाया वो क्रिकेट के इंचार्ज बन गए। 6 या 7 लोग देश चला रहे हैं और सोचते हैं देश की जनता चुप रहेगी। लेकिन मोदी में अब दम नहीं रहा, जो विपक्ष चाहता है वही करते हैं। आजकल विपक्ष ही सरकार चला रहा है।
दिल्ली में अगली सरकार I.N.D.I.A गठबंधन की आएगीराहुल ने कहा- हम चाहते थे कि चुनाव से पहले मामला तय हो जाए और स्टेटहुड मिल जाए। भाजपा नहीं चाहती थी, उन्होंने कहा कि पहले चुनाव करो। हमें मंजूर है, मगर स्टेटहुड मिलेगा। मैं गारंटी देता हूं। या ये स्टेटहुड देंगे, नहीं तो अगली सरकार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आएगी तो वो आपको स्टेटहुड देगी।
हिंदुस्तान के हर नागरिक की जिम्मेदारी है जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस मिले1947 में हिंदुस्तान ने राजाओं को महराजाओं को परे करके लोकतांत्रिक अधिकार जनता को दिया था। पहली बार एक स्टेट से उनका अधिकार छीना गया है। हमारा कर्तव्य बनता है, जिम्मेदारी बनती है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिया जाए। भाजपा-संघ कुछ भी कह ले, हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका स्टेटहुड वापस देने जा रहे हैं।
मीडिया को मैं मित्र कहता हूं, लेकिन ये मित्र नहीं हैंमीडिया को मैं मित्र कहता हूं, लेकिन ये मेरे मित्र नहीं हैं। आजादी के बाद हिंदुस्तान में UT से राज्य बनाए गए। मगर पहली बार इतिहास में एक राज्य को UT बना दिया। जब हम राज्यों को बांटते हैं तब हम लोकतंत्र को गहरा करते हैं। मगर जब स्टेट को UT बनाते हैं, तो अधिकारों को छीना जाता है। जम्मू-कश्मीर के साथ ऐसा हुआ है।
राज्य और UT में बहुत फर्क होता है। स्टेट में असेंबली होती है, लोगों की आवाज होती है उनके अधिकार होते हैं।
राहुल गांधी अनंतनाग पहुंचेराहुल गांधी की दूसरी रैली अनंतनाग में शुरू हो चुकी है। उनके साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद हैं।
राहुल का वादा जम्मू-कश्मीर में कर्जमाफी करेंगेराहुल ने कहा- हम चाहते हैं देश में भाई चारा हो। सबका सम्मान हो। एक दूसरे के साथ इज्जत से बात हो। जो कमजोर लोग हैं, उनको लगे कि देश में हमारी भी भागीदारी है। कर्जमाफी हमारी भी होती है। देश सिर्फ दो तीन लोगों के लिए नहीं चलता है। यही काम हम जम्मू-कश्मीर में करेंगे।
पीएम मोदी जनता से डरते हैं, हम उन्हें सरकार से हटा देंगेराहुल बोले- आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी को कोई हरा नहीं सकता। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं भगवान से सीधी बात करता हूं। कांग्रेस का कोई नेता आए और कहे कि मैं डायरेक्ट भगवान से बात करता हूं तो मैं उनसे कहूंगा कि यह बात बाहर मत कहना। लेकिन देश का प्रधानमंत्री कहता है कि मैं नॉन बायोलॉजिकल हूं। इस चुनाव में भगवान ने नरेंद्र मोदी को डायरेक्ट मैसेज दे दिया।
आपको लगता है कि आप भगवान से डायरेक्ट बात करते हो, लेकिन भगवान जनता की राय सुनकर काम करता है। हमने मोदी को साइकोलॉजिकली उड़ा दिया है। उनका कॉन्फिडेंस गायब हो गया है।
उन्होंने पहले कहा- जाति जनगणना नहीं होगी। अब आरएसएस ने कहा- होना चाहिए। लेटरल एंट्री पर भी वे बैकफुट पर आए। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं। हम इन्हें सरकार से हटा देंगे।
जो हालत देश की, उससे ज्यादा खराब जम्मू-कश्मीर की हैराहुल ने रामबन में कहा- पूरी सरकार दो अरबपतियों के लिए चलाई जा रही है। आपका जो स्टेट हुड छीना गया है, उसका फायदा इन्हीं दोनों को दिया गया है। जो हालात देश में है, उससे खराब हालत जम्मू-कश्मीर में है। यहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है। जो डेली वेजेस का काम करते हैं, उनको हम परमानेंट करेंगे। उनकी आमदनी बढ़ाएंगे।
हम सबको लेकर एकसाथ जम्मू-कश्मीर की सरकार चलाएं, सबकी रिस्पेक्ट हो। जैसा मैंने बाकी देश में कहा- नफरत को मिटाना है, जहां भी यह नफरत की दुकान खोलेंगे, वहां हम मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। आखिरी बात यह कहना चाहता हूं। इतनी सुंदर जगह है। चुनाव के बाद यहां आना पड़ेगा।
पीएम मोदी के 2 दोस्त- अंबानी और अडाणीराहुल ने कहा- हम सब जानते हैं, बिजली के प्रोजेक्ट यहां बनाए जा रहे हैं। सच्चाई है कि इसका फायदा आपको नहीं मिलता। प्रोजेक्ट के पांच किमी के रेडियस में फ्री बिजली की बात की जाती है। मिलती नहीं। हम सरकार बनाएंगे और यह सुविधा देंगे। आप बिजली के ज्यादा रेट देते हो, यह अन्याय है। हम इसे ठीक करेंगे।
नरेंद्र मेादी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई है। आपने अडाणी जी का नाम सुना है। मोदी जी के मित्र है। संसद में मुझसे कहा गया कि मैं अडाणी और अंबानी का नाम नहीं ले सकते। तो मैंने उन्हें ए1 और ए2 नाम दिया।
हम दो, हमारे दो। नरेंद्र मोदी-अमित शाह और अंबानी-अडाणी की सरकार चल रही है। जो छोटे बिजनेस करता है उसके लिए मोदी जी नोटबंदी जीएसटी लाते हैं।
पहले राजा-महाराजाओं का समय था, आज कश्मीर का राजा LG हैराहुल ने कहा- आपका सिर्फ स्टेट नहीं छीना गया, आपके अधिकार आपका धन आपसे छीना जा रहा है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई। आज जम्मू कश्मीर में राजा बैठा है। उसका नाम एलजी है। आपका धन छीनकर बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस देने का होगा। बीजेपी चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन दबाव बनाएगा।
जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस दिलाना है
हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार स्टेट हुड छीना गया है। स्टेट को बांट कर दो स्टेट बनाए गए। तेलंगाना बना, छत्तीसगढ़ बना, झारखंड बनाया गया। पहली बार राज्य को यूनियन टेरेटरी बनाया गया। भारत में पहले ये काम कभी नहीं किया गया। जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस दिलाना है। हमारा पहला कदम यही होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले स्टेटहुड मिले और इसके बाद चुनाव हो। BJP ये नहीं चाहती है। वह चाहती है पहले चुनाव हो।
रामबन में फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा
राहुल ने रैली के दौरान एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नरेंद्र मोदी छाती फुलाकर आते थे, अब कंधे झुकाकर आते हैं।
राहुल ने कहा – नफरत को केवल मोहब्बत से काटा जा सकता हैपूरे देश में बीजेपी आरएसएस के लोग हिंसा फैला रहे हैं। लड़ाई दो विचारधाराओं में है। एक तरफ नफरत दूसरी तरफ मोहब्बत। हम कन्याकुमारी से चले। हमने नारा दिया, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलनी है। नफरत की काट मेाहब्बत से होती है। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है।
राहुल गांधी बोले- ऐसी सुंदर जगह है, अगली मीटिंग में जाने का मन नहींरामबन पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसी सुंदर जगह है, लग रहा है कि यहीं रुक जाऊं। मेरा अगली मीटिंग में जाने का मन नहीं कर रहा है
देश
शाह ‘विपक्षी दलों को तोड़ने में व्यस्त, उनके दुर्भावनापूर्ण मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे’: कांग्रेस
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकसभा में भाजपा के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश करने का शुक्रवार को आरोप लगाया और कहा कि वह ”लोकतंत्र का पूरी तरह से मजाक उड़ाते हुए” विपक्षी दलों को तोड़ने में व्यस्त हैं लेकिन उनके ”दुर्भावनापूर्ण मंसूबे” कभी सफल नहीं होंगे।

संसद के मानसून सत्र से पहले पूरी तरह से बेचैनी में है सरकार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इससे पहले कभी किसी ने लोकसभा में अपनी पार्टी के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की ऐसी कोशिश नहीं की, जैसी केंद्रीय गृह मंत्री इन दिनों संसद के मानसून सत्र से पहले पूरी बेचैनी से कर रहे हैं।” रमेश ने कहा, ”स्वयंभू चाणक्य को 17 अप्रैल, 2026 को अपमानित होना पड़ा था, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई और परिसीमन से जुड़ा खतरनाक संविधान संशोधन विधेयक अच्छे अंतर से खारिज हो गया।
लोकतंत्र का मजाक बनाने” में व्यस्त भाजपा
उन्होंने आरोप लगाया कि उस करारी हार से तिलमिलाए हुए शाह अब विपक्षी दलों को तोड़ने और ”लोकतंत्र का मजाक बनाने” में व्यस्त हैं। रमेश ने कहा, ”लड़ाई जारी है। उनके दुर्भावनापूर्ण मंसूबे सफल नहीं होने चाहिए और सफल नहीं होंगे।” रमेश का यह बयान तब आया जब तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सोमवार को मुलाकात कर खुद को ”असली तृणमूल कांग्रेस” के तौर पर मान्यता दिये जाने की मांग करेंगे।
लोकसभा में राजग का समर्थन
बसुनिया ने दावा किया कि अभी 19 लोकसभा सदस्य इस गुट का समर्थन कर रहे हैं। कूचबिहार से सांसद और लोकसभा में राजग का समर्थन करने के इच्छुक सांसदों में शामिल बसुनिया ने वीडियो’ को बताया कि यह गुट सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और पार्टी के अंदर हुई बगावत के कारण तृणमूल कांग्रेस संकट का सामना कर रही है। इस बगावत ने पार्टी की संगठनात्मक और विधायी ताकत को काफी कमजोर कर दिया है।
मुख्य विपक्षी गुट के तौर पर हासिल की मान्यता
पिछले हफ्ते, पार्टी के दो-तिहाई से ज़्यादा विधायकों – 80 में से 58 ने आधिकारिक तृणमूल कांग्रेस विधायक दल से अलग होकर, पार्टी से निष्कासित विधायक रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी गुट के तौर पर मान्यता हासिल कर ली। बाद में, यह संकट संसद सदस्यों तक भी पहुंच गया, जहां काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में बागी सांसदों ने 20 से ज़्यादा लोकसभा सदस्यों के समर्थन का दावा किया।
देश
राम मंदिर के बनने से अब तक के सभी वित्तीय लेन-देन को सार्वजनिक किया जाए: भाजपा नेता
लखनऊ, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रजनीश सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी को लेकर हो रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के बनने के समय से लेकर अब तक के सभी वित्तीय लेन-देन और संपत्ति को सार्वजनिक करने की मांग की। सिंह ने शुक्रवार को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह ट्रस्ट को निर्देश दें कि न्यास अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी आय, खर्च, दान, बैंक खातों, जमीन के लेन-देन और संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक करे।

करोड़ों भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक राम मंदिर
उन्होंने भगवान राम को सत्य, धर्म और जन-कल्याण का प्रतीक बताते हुए कहा कि राम के नाम पर काम करने वाली संस्थाओं को पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करना चाहिए। उन्होंने पत्र में कहा, “देश-विदेश के करोड़ों भक्तों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी आस्था और जीवन भर की कमाई का योगदान दिया है। यह धन किसी व्यक्ति, समूह या संस्था का नहीं है, बल्कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक है।” सिंह ने कहा कि हर भक्त को यह जानने का ‘नैतिक और लोकतांत्रिक अधिकार’ है कि दान में मिले पैसे, गहनों और अन्य कीमती चीजों का इस्तेमाल कैसे किया गया है। भाजपा नेता की यह मांग मंदिर के दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आई है।
पूर्व सांसद ने मंदिर में चोरी को लेकर उठाए सवाल
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को दावा किया था कि उन्हें राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और चोरी के बारे में जानकारी थी लेकिन वे इसका विवरण बताने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने गोंडा में पत्रकारों से कहा था, “अगर मैं सच बोलूंगा, तो मुसीबत में पड़ जाऊंगा क्योंकि वे बहुत ताकतवर लोग हैं।” रजनीश सिंह ने पत्र में ‘समर्पण निधि’ अभियान के तहत जमा हुए फंड, नकद, चेक, ऑनलाइन अंतरण और दान पेटियों के जरिए मिले दान, सोना, चांदी व गहनों के रूप में मिले योगदान का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की।
श्रद्धालु की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं
इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले की जांच पहले ही शुरू कर दी है। शाही ने कहा, “ट्रस्ट अपने नियमों और कानूनों के अनुसार जरूरी कार्रवाई करेगा। ट्रस्ट इस मामले को लेकर पूरी तरह से जागरूक और सतर्क है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा की जाएगी और कहा, “किसी भी श्रद्धालु की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
ट्रस्ट के मामले में सरकार नहीं करेगी हत्क्षेप
अगर कहीं कोई कमी या गड़बड़ी है, तो उसकी जांच की जा रही है। शाही ने कहा कि राज्य सरकार अभी इस मामले में दखल नहीं दे रही है क्योंकि यह ट्रस्ट का मामला है। उन्होंने कहा, “अगर ट्रस्ट सरकार से किसी मदद या कार्रवाई की उम्मीद करता है, तो सरकार उस पर विचार करेगी।
देश
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, सांप्रदायिक टिप्पणी का आरोप
कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता में Mamata Banerjee के खिलाफ कथित सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज की गई है। यह मामला कोलकाता के Hare Street Police Station में दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2026 में दिए गए एक राजनीतिक भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे सांप्रदायिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल जांच जारी है।
वहीं दूसरी ओर, BJP ने शुक्रवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज़ यह साबित करता है कि ‘असली TMC’ का नेतृत्व काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं, न कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी। यह बयान ऐसी खबरों के बीच आया है कि 19-20 तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक वीडियो बयान में, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि वंशवादी राजनीति और पार्टी के बजाय अपने भतीजे को ममता की प्राथमिकता के कारण TMC में अंदरूनी बिखराव हो रहा है। उन्होंने कहा, “अब सबूत सबके सामने है। काकोली घोष के नेतृत्व में असली TMC के 20 लोकसभा सांसदों के हस्ताक्षर वाला दस्तावेज़ दिखाता है कि असली TMC उस TMC से अलग है जिसका प्रतिनिधित्व ममता और अभिषेक कर रहे हैं। वे अब नकली TMC हैं।”
2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद TMC संकट में घिर गई, क्योंकि BJP ने राज्य में ममता के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। इसमें भवानीपुर सीट पर ममता का सुवेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों के अंतर से हारना और पार्टी के विधायकों के एक बड़े हिस्से का बागी हो जाना शामिल था। बाद में यह उथल-पुथल संसद तक फैल गई, जिसमें बागी सांसदों ने 20 से अधिक लोकसभा सदस्यों के समर्थन का दावा किया।
पूनावाला ने आरोप लगाया कि लगभग 65-70 TMC विधायक और कई राज्यसभा सांसद भी “असली TMC” के साथ हैं। उन्होंने कहा, “विधानसभा में भी, लगभग 65-70 विधायक असली TMC के तहत एक साथ आए हैं। राज्यसभा सांसद भी इस गुट के साथ हैं। यह TMC का पूरी तरह से बिखराव है। इसे अब ‘टुकड़ों में कांग्रेस’ कहा जा रहा है।”
पूनावाला ने कहा, “क्योंकि वह पार्टी से ज़्यादा अपने भतीजे को अहमियत देती हैं, इसलिए पार्टी उनसे दूर हो गई है। परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने पर ऐसा ही होता है। जिनके पास संख्या बल है, वही असली TMC है। अफ़सोस की बात है कि ममता के पास अब बहुत कम विकल्प बचे हैं। हो सकता है कि वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करना चाहें।”
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
