कोरबा। सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व में निवासरत पूर्व सीएसईबी कर्मी स्व. पी एलाजी राव की धर्मपत्नी श्रीमती पी विजिया वाणी राव का आज 20 सितंबर 2024 को प्रात: 6.00 बजे 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं और गत 09 सितंबर से एनकेएच कोरबा में भर्ती थीं और प्रात: 6.00 उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीमती राव छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सेवारत पी वी सुब्रमण्यम (किशोर) की माताश्री थीं। वे अपने पीछे एक पुत्र, बहू एवं नाती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर देवलोक गमन कर गई। उनके निधन से सीएसईबी कालोनी, विद्युत मंडल परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। कल प्रात: 9.00 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा श्रीमती पी विजिया वाणी राव का अंतिम संस्कार कल 21 सितंबर पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान एस एफ 609 सीएसईबी कोलानी कोरबा पूर्व (कलेक्ट्रेट के सामने-शिव मंदिर के पास) से पोड़ी बहार स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उनके रिश्तेदारों को सूचना मिलने के बाद तेलंगाना से कोरबा के लिए प्रात: से ही रवाना हो गए हैं और उनके देर रात कोरबा पहुंचने पर कल प्रात: 9.00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। ममता की प्रतिमूर्ति थीं श्रीमती पी विजिया वाणी राव
श्रीमती पी विजिया वाणी राव ममता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके सद्व्यवहार से कालोनीवासी अभिभूत थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था, कि वे अपने व्यवहार से सबको अपना बना लेती थीं। कुछ माह पूर्व उनकी पुत्री जयश्री का निधन होने के बाद वे टूट सी गई थीं। पुत्र पी वी सुब्रमण्यम (किशोर) ने अपनी माता श्री का ईलाज दूर-दूर भी कराया, लेकिन नियति को यही मंजूर था और आज उनका स्वर्गवास हो गया।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।