छत्तीसगढ़
सागौन लकड़ी तस्करी…टेप लेकर जंगल पहुंचे पूर्व मंत्री:बिलासपुर में नापी कटे पेड़ों की गोलाई, कहा-अफसरों के संरक्षण में 40 पेड़ काट ले गए तस्कर
बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में सागौन लकड़ी की अवैध कटाई मामले में डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पेड़ों की अवैध कटाई की जांच करने पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी खुद टेप लेकर जंगल पहुंचे थे। उन्होंने कटे हुए पेड़ों का मेजरमेंट लिया।
बांधी के मुताबिक उन्होंने ही अधिकारियों को कॉल कर सोंठी और बिटकुला बीट में सागौन तस्करी की जानकारी दी थी। लेकिन, उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा ये हुआ कि अफसरों के संरक्षण में तस्कर एक-एक कर करीब 40 पेड़ काटकर ले गए।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर जांच करने खुद जंगल पहुंच गए पूर्व मंत्री डॉ बांधी।
दरअसल, सीपत के सोंठी और बिटकुला बीट के जंगल में करीब एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी की शिकायत वन विभाग को मिली थी। विभाग को जानकारी मिली कि यहां से सागौन की लकड़ी काटकर जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा पहुंचाया जा रहा है। वहीं, तस्करी कई महीनों से की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने की थी बांधी से शिकायत
तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता कृष्णमूर्ति बांधी से शिकायत की थी। जिसके बाद वो अपने समर्थकों के साथ जंगल पहुंच गए। यहां उन्होंने कटे हुए एक-एक पेड़ का मुआयना किया और टेप से उसकी गोलाई नापी।
बांधी के मुताबिक कुछ पेड़ सप्ताह भर पहले ही काटे गए हैं, जबकि कई पेड़ महज तीन से चार माह पहले काटे गए थे। उन्होंने जंगल के भीतर ट्रेक्टर ले जाकर पेड़ों की तस्करी करने का भी मुआयना किया।
बांधी ने जंगल से ही अधिकारियों किया कॉल
जंगल से बांधी ने अधिकारियों को कॉल कर कटाई और तस्करी की जानकारी दी। उन्होंने डिप्टी रेंजर हफीज खान और कर्मचारियों पर अनियमितता और तस्करों से मिलीभगत के आरोप लगाकर उन्हें तत्काल सस्पेंड करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सही कार्रवाई नहीं हुई तो सत्ताधारी विधायकों के माध्यम से यहां के अवैध कटाई का मामला विधानसभा में उठाएंगे।

वन विभाग के अफसरों को फोन लगाकर दी आंदोलन करने की चेतावनी।
SDO बोले- तस्करों पर भी होगी कार्रवाई
शिकायत बाद जंगल पहुंचकर जांच की गई। SDO अभिनव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर सर्किल प्रभारी हफीज खान, बीट गार्ड चंद्रहास तिवारी और बहोरन लाल साहू को सस्पेंड किया गया है।
इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोंठी में 23 और बिटकुला में 17 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई हुई है। सभी पेड़ काफी पुराने थे। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए है।
इसमें एक सरपंच औऱ उप सरपंच की मिलीभगत का पता चला है। उसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी रेंजर ने गावाहों को दी धमकी
वन विभाग की टीम जब जांच करने पहुंची, तब बिटकुला के उप सरपंच अभिमन्यु सिंह ठाकुर ने सोंठी और बिटकुला के जंगल में सागौन की अवैध कटाई होने की गवाही दी थी।
जिसके बाद डिप्टी रेंजर हफीज खान और बीट गार्ड चन्द्रहास तिवारी ने अभिमन्यु सिंह को बयान बदलने के लिए दबाव बनाया और उसे धमकी भी दी।
वहीं, डिप्टी रेंजर ने उड़नदस्ता दल को गुमराह किया कि उन्होंने अवैध कटाई की जानकारी होने पर लकड़ियां जब्त की थी। जबकि, वो पुरानी लकड़ी को जब्ती बनाकर वर्तमान में हुए तस्करी वाली लकड़ी बताया।

पिछले कई महीनों से सागौन लकड़ी की चल रही थी तस्करी।
25-25 हजार रुपए लेकर बांटे वन अधिकार पट्टा
इस दौरान ग्राम बिटकुला गांव के आदिवासी लोगों ने ये भी लिखित में शिकायत की है कि डिप्टी रेंजर हफिज खान ने 25-25 हजार रुपए लिया है, जिसके एवज में वन अधिकार पट्टा देने का भरोसा दिलाया। लेकिन, अभी तक उन्हें पट्टा नहीं दिया गया है।
कोरबा
अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी 10 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन
कोरबा । सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया जो 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक थी अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गयी है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत अग्निवीर केटेगरी (अग्निवीर पुरूष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन-दसवीं), ट्रेडमैन (आठवी), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर (नर्सिंग सहायक, सिपाही, फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य पुरूष अथवा महिला उम्मीदवार वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कोरबा
जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ
विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई
संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर
कोरबा। स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि यह पहल आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगी। विधायक श्री पटेल व महापौर श्रीमती राजपूत ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा की नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहन के आ जाने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से अब कोरबा जिला आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, जहां समय पर उपचार और बेहतर सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के जुड़ने से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में अब त्वरित चिकित्सा सहायता की पहुंच बढ़ेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और जान बचाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले को 13 संजीवनी एक्सप्रेस आबंटित की गई हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी। इनमें 3 वाहन जिला अस्पताल, 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एवं 01 वाहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आबंटित है। जिसके अंतर्गत आज 5 नए संजीवनी वाहनों को आमजनों को सेवा प्रदान करने के लिए विधायक कटघोरा श्री पटेल द्वारा रवाना किया गया। साथ ही शेष वाहन भी जल्द ही जिले में पहुंचकर सेवाएं देना शुरू करेंगी। संजीवनी एक्सप्रेस में उपलब्ध सुविधाएं इसे एक चलती-फिरती जीवनरक्षक इकाई बनाती हैं। इनमें वेंटिलेटर, मॉनीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित आवश्यक इमरजेंसी उपकरण उपलब्ध हैं। विशेषकर जिले को मिले नए संजीवनी वाहनों में 2 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त है। जो की गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। इनमें से एक को जिला अस्पताल कोरबा और दूसरी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात की जाएगी। अन्य 108 संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं सीएमएचओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक पेड़ मॉ के नाम के तहत किया पौधा रोपण


राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ग्राम ढपढप में कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
