पोल्ट्री-फॉर्म में बन रहा मां बम्लेश्वरी का प्रसाद:छत्तीसगढ़ में संचालित फैक्ट्री पर छापा; ‘श्री भोग प्रसाद’ के पैकेट पर लिखा-‘साफ-पवित्र वातावरण में निर्मित’
राजनांदगांव,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चढ़ने वाला प्रसाद एक पोल्ट्री फॉर्म में बनाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को राका गांव स्थित फैक्ट्री में छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रसाद के पैकेट जब्त किए हैं। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जांच के दौरान पता चला कि करीब 5000 स्क्वायर फिट कैंपस में पोल्ट्री फॉर्म के साथ ही प्रसाद बनाने की फैक्ट्री भी संचालित हो रही थी। इसे ‘श्री भोग प्रसाद’ के नाम से बनाया जा रहा था। इसकी सप्लाई मंदिर के पास दुकानों में होती है। पोल्ट्री फॉर्म का मालिक मजहर खान है।
पैकेट पर मां बम्लेश्वरी की फोटो
बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फार्म के अंदर ‘श्री भोग प्रसाद’ नाम से इलायची दाना बनाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम को बड़ी संख्या में प्रसाद के पैकट मिले हैं। उस पर माता बम्लेश्वरी की फोटो लगी है।
खाद्य विभाग के मुताबिक जिस पैकेट में इलायची दाना बेचा जा रहा था, उस पर भक्तों को गुमराह करने के लिए लिखा है-इसे ‘साफ और पवित्र वातावरण में निर्मित’ किया गया है। छापेमारी में अवैध फैक्ट्री और पैकेट में लिखे दावे की पोल खुल गई।
डोंगरगढ़ के राका गांव में संचालित इसी पोल्ट्री फार्म में बन रहा प्रसाद।
अवैध रूप से संचालित हो रही थी फैक्ट्री
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक संचालित फैक्ट्री का पंजीयन नहीं है। साथ ही पैकेजिंग में बड़ी गड़बड़ी दिखी। मानक, तिथि, बैच नंबर नहीं लिखे गए हैं। हालांकि खाद्य विभाग की टीम ने इलायची दाना के पैकेट को जब्त किया है। इलायची दाना के सैंपल लिए हैं।
मामले में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन धुर्वे ने बताया कि इलायची दाना निर्माण से जुड़ी कोई भी अनुमति के दस्तावेज नहीं मिले हैं। यहां निर्माण होने वाली प्रसाद की सप्लाई डोंगरगढ़ के माता बम्लेश्वरी मंदिर में प्रसाद बेचने वाले व्यापारियों को होती है।
राका गांव के इसी फैक्ट्री में मां बम्लेश्वरी के लिए प्रसाद बन रहा था।
हिंदुओं के आस्था पर प्रहार
वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि आस्था का केंद्र माता बम्लेश्वरी देवी, माता भवानी जैसे प्रतिष्ठित देवी को लगने वाले भोग प्रसाद को इस तरह की जगहों पर बनाना दुर्भाग्यजनक है। इस पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। हिंदुओं के आस्था के पर प्रहार है।
राजनांदगांव खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव ने बताया कि बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के साथ बात की जा रही है। प्रसाद का सेंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। प्रसाद किस खाद्य सामग्री से बनाया जा रहा है, ये देखा जाएगा।
राजनांदगांव के इन मंदिरों के प्रसाद की भी होगी जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक बम्लेश्वरी मंदिर के अलावा राजनांदगांव स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर, श्रृंगारपुर स्थित बालाजी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों से प्रसाद का सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए सभी मंदिर ट्रस्ट से बात चल रही है। आने वाले समय में प्रसाद की जांच की जाएगी।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।