कोरबा
संगठन सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग ने ली मैराथन बैठक, कहा- कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय दें और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराए
कोरबा प्रवास पर पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ प्रदेश की संगठन सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैत फलांग के कोरबा दौरे के दौरान मैराथन बैठक ली और अपने प्रवास के दूसरे दिन कोरबा विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू संवाद किया और कांग्रेस की एकजुटता पर बल दिया। इस दौरान श्रीमती जरिता लैतफलांग ने कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की।
कोरबा। छत्तीसगढ़ दौरे पर कोरबा पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी की सचिव और छ.ग. प्रदेश संगठन की सह प्रभारी ने अपने दौरे के पहले दिन लगातार मैराथन दौरा कर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र कटघोरा, पाली-तानाखार और रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक ली। इसी कड़ी में दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोरबा एवं नगर पालिका निगम क्षेत्र समाहित है, के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पार्षद दलों सहित कांग्रेस के अन्य मोर्चा संगठनों से वन-टू-वन चर्चा के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अलग-अलग बैठक के बाद प्रदेश की सह प्रभारी ने सभी संगठनों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक टिप्स दिए और सभी से आग्रह किया कि अपनी मातृ संस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। श्रीमती जरिता लैत फलांग ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस संगठन में जो भी पद खाली हैं, उन्हें तत्काल भरा जाएगा। नियुक्ति के दौरान जाति समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनाव में सभी कांग्रेसी एकजुटता का परिचय देते हुए आपस में समन्वय बनाते हुए कांग्रेस का परचम लहराएं। मैं आपसे संवाद करने आई हूं। सभी बातें उच्च नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत के होने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उचित मार्गदर्शन दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत चरणदास महंत ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से सात विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को अच्छी खासी लीड मिली थी, उसका श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देते हुए श्रीमती महंत ने सभी कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त किया कि आने वाले चुनाव मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ कांग्रेस को जिताने का काम करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में हमें कांग्रेस का परचम लहराना है। उन्होंने कहा यदि हम एकजूट होकर चुनाव में काम करें तो कांग्रेस कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम जिले की चारों विधानसभा सीट जीतेंगे और जिले में फिर से विकास का नया आयाम लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम भले ही इस बार कोरबा सीट हार गए हैं, लेकिन जनता से संपर्क लगातार बनाए रखेंगे और जनता के लिए तथा कोरबा के विकास के लिए सड़क की लड़ाई लड़ते रहंेगे।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात् स्वागत भाषण जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान द्वारा किया गया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक के पश्चात् श्रीमती जरिता लैतफलांग ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। संचालन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, न.पा.नि. सभापति श्याम सुंदर सोनी, बी एन सिंह, विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, उषा तिवारी, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राकेश पंकज, प्रदीप पुरायणे, रवि सिंह चंदेल, रेखा त्रिपाठी, मुकेश राठौर, सुरेश सहगल, यू आर महिलांगे, रोपा तिर्की, सुख सागर निर्मलकर, पालूराम साहू, बसंत चन्द्रा, देवी दयाल सोनी, राम गोपाल यादव, आरीफ खान, मनकराम साहू, गीता महंत, नारायण लाल कुर्रे, अश्वनी पटेल, अमित सिंह, गौरी चौहान, द्रोपती तिवारी, सीमा उपाध्याय, शशि अग्रवाल, बृजभूषण, त्रिवेणी मिरी, एफ डी मानिकपुरी, श्रीकांत बुधिया, पुष्पा पात्रे, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नत्थूलाल यादव, गोपाल यादव, गोरेलाल यादव, शांता मडांवे, माधुरी ध्रुव, देवकी नंदन सिंह, चन्द्र कुमार, गुलशन साहू, यज्ञा कुमार सोनी, रीना श्रीवास, लता धीवर, कल्पना टण्डन, अनिता कुर्रे, पूजा मिश्रा, सीमा लाल, श्रीराम साहू, संतोष साहू, संजीदा बेगम, आंगन बाई, गीता यादव, शांति यादव, बजरंग यादव, सतीश यादव, हर्ष देशमुख, जयश्री कौशिक, सरफुद्दीन आलम, श्याम बाई खुंटे, साबदा खान, सीमा कुर्रे, कुंज बिहारी साहू, चेतन कुमार साहू, रमेश नवरंग, जन्नू कुर्रे, लक्ष्मी भट्ट, छत्रपाल सिंह, सल्लू बंजारे, हेमलता कुर्रे, तेरस खुंटे, आगर बंजारे, हमीदुन, टिंकी महंत, अनवर रजा, रेशमा बेगम, मुन्ना खान, शहजाद खान, विनय कुमार, संतोषी यादव, रवि खुंटे, कुशल साहू, लक्ष्मी महंत, ममता रानी अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, मो. शाहिद, पीयूष पांडेय सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
कोरबा
हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रज्जाक अली गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई
कोरबा। दिनांक 15.06.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जिला जेल कोरबा के समीप पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लोहे के डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसके दोनों पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गवाहों को धमकाने एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयास पर पृथक अपराध दर्ज
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रज्जाक अली द्वारा प्रकरण के गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
तीन दशकों से अधिक समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी
आरोपी रज्जाक अली के विरुद्ध थाना कोतवाली, करतला, उरगा सहित जिले के विभिन्न थानों में विगत लगभग तीन दशकों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं संपत्ति संबंधी अपराध सहित अनेक गंभीर अपराध दर्ज हैं।
जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी
आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर (Externment) हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधीश कार्यालय भेजा गया है।
साथ ही उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा
मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा हरदीबाजार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने मनाया सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का उत्सव

कोरबा/हरदीबाजार। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा के, 12 वर्ष सुशासन के, 12 वर्ष गरीब कल्याण के पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार में महिला मोर्चा द्वारा एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार के निर्देशानुसार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमृता यादव की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का स्वर्णिम अध्याय हैं ।
रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
इस गौरवशाली उत्सव को और अधिक खास बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जनकल्याण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
पेंटिंग प्रतियोगिता:- महिलाओं और बालिकाओं ने कला के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया ।

रंगोली प्रतियोगिता:- आकर्षक और भव्य रंगोलियों के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं और भारतीय संस्कृति को उकेरा गया ।


पौष्टिक आहार प्रतियोगिता:- स्वस्थ भारत के संकल्प को बढ़ावा देने के लिए पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई ।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों और आम जनमानस के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा की गई ।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा और महिला मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जिला मंत्री अजय कुमार दुबे, जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी चुलेश्वर राठौर, पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्योति पांडे, जिला महामंत्री श्रीमती अनुसूईया राठौर, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पूर्व किसान मोर्चा उपाध्यक्ष छोटे लाल पटेल, मंडल महामंत्री नवरत्न सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष व्यास राठौर और मंडल मंत्री चंद्रर मरकाम शामिल रहे ।

साथ ही महिला मोर्चा की टीम से मंडल अध्यक्ष अमृता यादव, महामंत्री श्रीमती रुक्मणी मरकाम, शशि कला राठौर, उपाध्यक्ष माधुरी राठौर, मंत्री संध्या राठौर, उमा राठौर, भवनी राठौर, मैथिली राठौर, जय राठौर, सरोजिनी, श्रीमती गंगोत्री सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय मातृशक्ति उपस्थित रही ।


कोरबा
प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प
कोरबा में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन, वक्ताओं ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्योगपतियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मोदी सरकार के 12 वर्षों ने रचा विकास और सुशासन का नया इतिहास : जगन्नाथ पाणिग्रही
अपने उद्बोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने “12 वर्ष – जनकल्याण, अंत्योदय एवं समग्र परिवर्तन की यात्रा” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 12 वर्ष विश्वास के विकास के जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ अंत्योदय पर बल देते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार कृत संकल्पित होकर विकसित भारत निर्माण की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और प्रबुद्ध जनों से 2047 के विकसित भारत निर्माण में सहयोग की अपील की।
विकसित भारत का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका हैं – गोपाल मोदी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने “12 वर्ष – विश्वास का सशक्त आधार एवं विकसित भारत की प्रस्तावना” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के विश्वास को मजबूत करते हुए भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका है।
रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने “12 वर्ष – विकास, सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत के आयाम” विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।
कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर एवं अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से वक्ताओं ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
