Connect with us

छत्तीसगढ़

गरियाबंद में हाथी ने दिव्यांग को कुचलकर मार डाला:मशरूम लेने गया था जंगल, हाथियों ने पैरों से रौंदा; टुकड़ों में मिली लाश

Published

on

गरियाबंद,एजेंसी। गरियाबंद में मशरूम तोड़ने गए दिव्यांग को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। बताया जा रहा है कि इलाके में 3 दंतैल हाथियों की मौजूदगी है।इसे लेकर हाई अलर्ट भी जारी किया गया था। मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के सोरिद खुर्द जंगल का है। मृतक का नाम कुमार (44) है, जो सोरिद खुर्द का निवासी है।कुमार दोपहर करीब 3 बजे जंगल गया था, जहां हाथियों से उसका सामना हो गया।

इलाके में अलर्ट के बाद भी जंगल गया

फिंगेश्वर रेंजर तरुण तिवारी ने बताया कि चंदा ग्रुप से खदेड़े गए तीन हाथी धमतरी जिले के रास्ते सप्ताह भर पहले गरियाबंद के फिंगेश्वर पहुंचे हुए थे।

वन अमला तब से लगातार हाथियों को लेकर इलाके में अलर्ट कर रहा था। बावजूद इसके सोरिद खुर्द के जंगल में घटना घटित हो गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

300 मीटर दूर टुकड़ों में लाश मिली

फिंगेश्वर रेंजर ने बताया कि दिव्यांग साइकिल लेकर जंगल गया था। इस दौरान उसने हाथियों को देखकर साइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन वो हाथी की रफ्तार से तेज भाग नहीं सका।

हाथियों ने दिव्यांग को कुचल डाला। साइकिल से 300 मीटर दूर टुकड़ों में लाश मिली है।

हाथी हमले के बाद जंगल में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।

हाथी हमले के बाद जंगल में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।

आस-पास खून ही खून बिखरा पड़ा

हाथी हमले के बाद महासमुंद की ओर निकल गए हैं। वहीं हमले की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। साथ ही वन अमले के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है।

घटना स्थल के आस-पास खून ही खून बिखरा पड़ा है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मामले में फिंगेश्वर थाना प्रभारी कमल वर्मा ने बताया कि हमारी टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को वन विभाग द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

महापौर संजू देवी के नेतृत्व में बदल रहा कोरबा:पीएम आवास और बिजली के कामों के साथ बुनियादी सुविधाओं पर फोकस तेज

Published

on

कोरबा। किसी भी शहर की पहचान केवल उसके ढांचों से नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता, सुविधाओं और सुव्यवस्थित जीवनशैली से बनती है। कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इसी सोच को आधार बनाकर शहर को नई दिशा देने का काम किया है।

उन्होंने यह साबित किया है कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सतत विकास की मजबूत नींव है। प्रशासनिक दृढ़ता, जनसहभागिता और निरंतर प्रयासों के जरिए कोरबा को बदलाव की राह पर आगे बढ़ाया।

उनके नेतृत्व में शहर में न केवल स्वच्छता को प्राथमिकता मिली, बल्कि सड़क, पानी, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी व्यवस्थित रूप से मजबूत किया गया। अब पीएम आवास और बिजली से जुड़े कार्यों की शुरुआत के साथ शहर के विकास को और गति मिलने जा रही है। उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है—विकास तभी सार्थक है जब वह आम नागरिक के जीवन में सीधे सुधार लाए।

संजू देवी सिंह राजपूत का यह प्रयास दर्शाता है कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विज़न के साथ कोई भी शहर नई ऊंचाइयों को छू सकता है, और कोरबा इसी बदलाव की मिसाल बनता जा रहा है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

घट स्थापना और ज्योत कलश के साथ 9 दिनों तक आराधना

Published

on

देवरी-चांपा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत और ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले इस पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्तगण मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर माता की आराधना कर रहे हैं।

ग्राम देवरी के प्रमुख देवी मंदिरों मां चंडी दाई मंदिर, भगवती दाई मंदिर, नौ दुर्गा मंदिर, ठाकुर देव और बजरंग बली मंदिर में घट स्थापना कर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा की जा रही है। वहीं नगर पंचायत सारागांव के माता चौरा, गायत्री मंदिर, मुरकट्टी दाई, शनि देव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शीतला माता, मनका दाई और ठाकुर देव मंदिर में भी भक्तजनों ने ज्योत कलश स्थापित कर देवी की आराधना की जा रही है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी की झालरें और फूलों की आकर्षक सजावट शामिल है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान कर रहे हैं। कई स्थानों पर भागवत महापुराण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह है। नवरात्रि पर्व की विशेष पूजा ग्राम अमरूवा, सोनियापाठ, कुम्हारीखुर्द, कुम्हारीकला, कड़ारी, हनुमंता, लछनपुर, बाघौदा, पचोरी और चोरिया सहित अन्य गांवों के देवी मंदिरों में भी विधिवत पूजा चल रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली:भाई की दुकान में तोड़फोड़ से भड़का, युवकों के गाली-गलौज करने पर हुआ था विवाद

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आर्मी से रिटायर्ड जवान ने युवक को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास विकास नगर में किराना दुकान चलाता है। सोमवार सुबह शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे।

हिमांशु ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान शैलेंद्र और पंकज ने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप (25) पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया।

पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया।

पुलिस ने दोनों भाई को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने दोनों भाई को हिरासत में लिया है।

गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है

गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है

गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड हैं।

गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड हैं।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप के बीच सुबह करीब 10 बजे किराना दुकान के सामने हुए पहले के एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे। इस दौरान दुकान संचालक हिमांशु श्रीवाल ने विरोध करते हुए उन्हें मना किया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गुलशन श्रीवास के समझाइश के बाद शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप वहां से निकल गए। बाद में दोनों अपने दोस्तों के साथ हिमांशु की दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, तभी गुलशन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।

पिस्टल से निकली गोली पंकज कश्यप के पैर में लग गई, जिसके बाद बाकी युवक मौके से भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर कर दिया है।

रियाटर्ड आर्मी जवान का भाई हिमांशु श्रीवास किराना दुकान चलाता है।

रियाटर्ड आर्मी जवान का भाई हिमांशु श्रीवास किराना दुकान चलाता है।

मुख्य आरोपी और भाई हिरासत में

फिलहाल घायल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।

गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।

पुलिस बोली- युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की

एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों के बीच एक्सीडेंट को लेकर आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ कर रहे थे। इस दौरान दुकान संचालक ने उन्हें मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान आर्मी से रिटायर्ड जवान नें फायरिंग कर दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677