Connect with us

कोरबा

मोदी की घोषणा पूरी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी मिले मुख्यमंत्री से, सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। गत 01.10.2024 को विद्युत विभाग ठेका कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांग 4000रूपए श्रम सम्मान निधि एवं केंद्रीय वेतन जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषणा की गयी थी, उसे भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में ठेका कर्मचारियों ने लाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ठेका कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा और उनके द्वारा यह भी अश्वासन दिया गया की हमारी मांगो को लेकर केंद्र मे बात करेंगे तथा जल्द ही 4000 श्रम सम्मान निधि राशि का लाभ आउटसोर्सिग/ठेका कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिलाने आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री दर्शन कुमार रजक, सचिव राकेश वर्मा, जांजगीर-चांपा अध्यक्ष दिलीप निर्मलकर, और ड्रिस्ट्रीब्यूशन कोरबा से ललित बरेठ तथा अन्य ठेकाकर्मी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार

Published

on

कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुलेंस की हुई तैनाती

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के अत्यंत दुर्गम वनांचल लेमरू क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 से 90 किलोमीटर दूर स्थित यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण है और यहां विशेष रूप से संरक्षित पिछड़ी जनजातियों जैसे पहाड़ी कोरवा और बिरहोर की बड़ी आबादी निवास करती है। लंबे समय तक यह इलाका स्वास्थ्य सुविधाओं से लगभग कटा रहा, जहां किसी भी आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में 5 से 6 घंटे का बहुमूल्य समय लग जाता था। कई बार समय पर उपचार नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती थी।

प्रशासन ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए लेमरू क्षेत्र में संजीवनी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल और मार्गदर्शन में शुरू हुई यह सेवा अब इस वनांचल क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस यह एंबुलेंस अब एक फोन कॉल पर गांवों तक पहुंच रही है और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करा रही है।
सीएमएचओ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू के अंतर्गत आने वाले लगभग 20 गांवों की 16 हजार से अधिक आबादी को इस सेवा का सीधा लाभ मिल रहा है। इनमें 1700 से अधिक लोग विशेष पिछड़ी जनजातियों से संबंधित हैं। गढ़उपरोड़ा, देवपहरी, अरसेना, नकिया और लेमरू,रापा, बड़गांव,छातीबहार, लामपहाड़, डोकरमना, विमलता जैसे दूरस्थ गांव अब इस सेवा से सीधे जुड़े हैं, जिससे यहां के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
संजीवनी 108 एंबुलेंस केवल मरीजों को लाने-ले जाने का साधन नहीं है, बल्कि यह एक चलती-फिरती जीवनरक्षक इकाई के रूप में काम कर रही है। इसमें फोल्डेबल और कैनवास स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलिंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी और शुगर जांच उपकरण, बर्न किट, डिलीवरी किट, सक्षन मशीन और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था उपलब्ध है। गंभीर मरीजों के लिए एएलएस सुविधा के अंतर्गत वेंटिलेटर भी लगाया गया है और प्रशिक्षित ईएमटी स्टाफ हर समय सेवा के लिए तत्पर रहता है।
  पिछले एक वर्ष में इस सेवा के माध्यम से लगभग 1200 मरीजों को समय पर उपचार मिल चुका है। हृदयघात, सड़क दुर्घटनाएं, सर्पदंश, प्रसव संबंधी जटिलताएं और मलेरिया-डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों में यह सेवा कई लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुई है। पहले जहां मरीजों को चारपाई पर ढोकर अस्पताल ले जाना पड़ता था, वहीं अब एंबुलेंस की सायरन सुनते ही ग्रामीण रास्ता बना देते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यह सेवा किसी की जान बचाने आई है।
कोरबा जिले को हाल ही में 12 नई संजीवनी 108 एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिनमें से एक को विशेष रूप से लेमरू क्षेत्र में तैनात किया गया है। जिले में पहले से 11 पुरानी 108 और 14 महतारी 102 एंबुलेंस सेवाएं संचालित हैं, जिससे संपूर्ण जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत हुई है।
लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण पहले ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक  का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुका है। अब संजीवनी 108 सेवा के जुड़ने से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो गई है तथा दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना संभव हो पाया है।
इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि दुर्गम रास्तों और संसाधनों की कमी के कारण निजी वाहन का खर्च उठाना उनके लिए कठिन था। अब सरकारी एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उन्हें बिना किसी अतिरिक्त बोझ के त्वरित चिकित्सा सहायता मिल रही है।
लेमरू के ग्रामीणों के लिए यह सेवा केवल सुविधा नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब इलाज समय पर मिलने लगा है और जीवन के प्रति उनका विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। संजीवनी 108 सेवा ने सचमुच वनांचल के इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उम्मीद जगा दी है और यह साबित कर दिया है कि संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों से सबसे दुर्गम क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव संभव है।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के 10वें स्थापना दिवस समारोह के साथ साथ लायंस गौरव सम्मान समारोह में हुआ गणमान्य नागरिकों का सम्मान

Published

on

लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केन्द्र का लोकार्पण

कोरबा। गत 19 अप्रैल 2026 को मशहुर फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी की उपस्थिति में माँ मड़वारानी में विगत 10 वर्षों से संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के 10वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेणुका राठिया (सदस्य जिला पंचायत जिला कोरबा), हितानंद अग्रवाल (एमआईसी सदस्य), श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष, न.पा.परिषद बांकीमोंगरा), पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी (प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) एवं पीएमजेएफ लायन पवन मलिक (द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमेन एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने की।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा लायंस पब्लिक स्कूल ट्रस्ट द्वारा संचालित एनकेएम लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केन्द्र का विधिवत् लोकार्पण किया गया। जहां ट्रस्ट द्वारा 6 से 10 वर्ष के अनाथ लड़कों की शिक्षा, भोजन एवं आवास व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को देखते हुये सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने इस महान मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित प्रकल्प की प्रशंसा की। लोकार्पण पश्चात् एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा सभी अतिथियों को तिलक, बुके एवं बेच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदन किया गया, वहीं स्व. नितेश कुमार अग्रवाल जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा मंदाकिनी के गीत के धुन में स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। साथ ही ग्रामीण अंचल ग्राम बताती से आये बालिकाओं द्वारा सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय के अब तक की उपलब्धियों, सुविधाओं और आगामी कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि हमारे विद्यालय को पूर्व में सेवन स्टार रेंक मिला हुआ है, साथ ही जिला स्तरीय स्वच्छता रैकिंग में हम प्रथम हैं और प्रथम विजेता अवार्ड से नवाजा गया है। हमारे विद्यालय के बच्चों को किक बॉक्सिंग और तबला वादन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त है। इस वर्ष एनसीसी एवं स्काउट गाईड की कक्षाऐ भी प्रारंभ की जा रही हैं। इस सत्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हमारे विद्यालय के स्थापना दिवस में आसपास के समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया जाता है, ताकि इनके सेवा कार्यों से और भी लोग प्रभावित हों और समाज में जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंच सके।

स्वागत उद्बोधन पश्चात् पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध समाजसेवियों, डॉक्टरों, शिक्षकों एवं लायन सदस्यों का सम्मान किया गया, वहीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छ.ग.राज्य में डी.ए.व्ही.पब्लिक स्कूल एस.ई.सी.एल.छाल रायगढ़ की होनहार छात्रा कु.आद्यशा परिदा को प्रथम स्थान प्राप्ति पर उसे लायंस गौरव सम्मान से नवाजा गया और उन्हें प्रेरणा भी बताई गई, इसी विद्यालय के प्राचार्य के.डी.शर्मा को भी विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के प्रथम सत्र के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा राम तेरी गंगा मैली के सुप्रसिद्ध गीत सुन साहिबा सुन प्यार की धुन और एक राधा एक मीरा गीत में नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें फिल्म अभिनेत्री ने भी बच्चों के साथ मिलकर अपनी सहभागिता दी। इसके बाद पुन: सम्मान समारोह के द्वितीय सत्र में ग्रामीण अंचलों के सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय के नव प्रवेशित बच्चों को गणवेश एवं पठन सामाग्री का वितरण किया गया। विद्यालय की ओर से ग्रामीण अंचल के 4 चयनित महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई, ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके और महिलाएं आत्मनिर्भर एवं खुशहाल जीवन की ओर पायदान रख सकें। बरपाली तहसील कार्यालय के लिए आर.ओ.वाटर कूलर का नि:शुल्क वितरण अतिथियों के हाथों किया गया, ताकि राजस्व कार्यों के लिए तहसील कार्यालय बरपाली पहुंचने वाले हितग्राहियों एवं स्टॉफ को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। विद्यालय की टीचर कु. वैदिका केंवट को सत्र में बेहतरीन कार्य के लिए स्टॉफ आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान पश्चात् फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल के सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की जितनी प्रशंसा की जाये कम है। आज का यह आयोजन और पीड़ित मानवता के लिए ऐसी उम्दा सोच अद्वितीय है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा बेहतर विद्यालय, वह भी ग्रामीण क्षेत्र में, अद्वितीय और बेमिसाल है। लायंस डिस्ट्रिक्ट के प्रथम वाईस डि.गवर्नर पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब भी मंै इस विद्यालय में आता हूं, कुछ ना कुछ नयापन देखने को मिलता है। इस साल एनकेएम लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केन्द्र के लोकार्पण से अनाथ बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य की राह आसान होगी और वे बच्चे भी अपना सपना पूरा कर सकेंगे, जो कोरोना एवं अन्य आपदा में अपने माता-पिता खो चुके हैं। स्कूल की ओर से अनाथ बच्चों के 12वीं तक की शिक्षा के साथ साथ उनके रहने, खाने और रहने की भी व्यवस्था की जा रही है। ऐसी व्यवस्था साधारण नहीं हो सकती और असाधारण कार्य को सिर्फ पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ही पूरा कर सकते हैं। असंभव कार्य को संभव बनाना लायन अग्रवाल से ही सीखा जा सकता है, इसके लिए वो लायंस डिस्ट्रिक्ट में भी जाने जाते हैं। हितानंद अग्रवाल ने कहा कि स्कूल को एक मंदिर कहा जाता है और एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मंदिर ही नहीं सेवा का भी मंदिर है। आज इस सम्मान समारोह में जिन विभूतियों का सम्मान किया गया है, वे बधाई के पात्र हैं। श्रीमती रेणुका राठिया ने विद्यालय प्रबंधन को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुये बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोभा सोनी द्वारा आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

उक्त कार्यक्रम में लायन एमडी माखिजा, केदारनाथ अग्रवाल, समाजसेवी सी के श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. खान, अनिता सिंघल, सरपंच सरिता कंवर, वीरू यादव, गोपाल केडिया, देवीलाल केडिया, संतोष चौरसिया, धरमलाल लहरे, वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामल मल्लिक, वरिष्ठ पत्रकार नौशाद खान, नीलम पोडवार, लायन आशीष कुमार अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल, कमल मित्तल, प्रेमलता अग्रवाल, आरती अग्रवाल, लायन विष्णु गुप्ता, लायन निषेश वर्मा, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल (अध्यक्ष, लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन), लायन अमित मोदी (सचिव, लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन), लायन राजेन्द्र तिवारी, लायन डॉ.व्ही.के.अग्रवाल, लायन संतोष अग्रवाल, लायन मनोज गुप्ता, लायन दर्शन अग्रवाल, लायन सुजाता अग्रवाल, लायन गोपाल केडिया, लायन प्रीतपाल बी.एस.बाली, लायन मोहन सिंह छाबड़ा, लायन आशीष अग्रवाल सहित अन्य क्लबों के लायन सदस्य, गणमान्य नागरिक-प्रिय कुलदीप, उमा बंसल, बलराम विश्वकर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र शर्मा, आर के अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आभा दुबे, सुधा झा सहित हजारों की संख्या में अभिभावकगण एवं छात्र सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें- सीईओ

Published

on

कोरबा। शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग के द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, शौचालय सहित मनरेगा, डीएमएफ एवं अभिसरण मद के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का आंकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर सीईओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं उप अभियंताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

सीईओ श्री नाग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 15 जून के पूर्व सभी अप्रारंभ एवं अधूरे कार्यों को हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने जनपद पंचायत, सीईओ, आरईएस एसडीओ, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, उप अभियंता, तकनीकी सहायक एवं अन्य तकनीकी अमले को प्राथमिकता के आधार पर अधूरे एवं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में सरपंच,सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ आरईएस, सब इंजीनियर, तकनीकी सहायक, सचिव आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677