Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस न्याय यात्रा…भाषण के दौरान महंत भूले बैज का नाम:पूर्व सीएम, PCC चीफ दिखे मोबाइल में बिजी; CM साय बोले- क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन हो गया है। यात्रा के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर साय सरकार को टारगेट किया। यात्रा के पहले दिन अलग-थलग पड़े कांग्रेसी समापन समारोह के दिन सचिन पायलट और राष्ट्रीय नेताओं के सामने एकजुट दिखे। मंच से भाषण के दौरान जहां चरणदास महंत दीपक बैज का नाम भूल गए। वहीं इस दौरान भूपेश बघेल और दीपक बैज मोबाइल चलाते नजर आए।

भाजपा ने न्याय यात्रा पर तंज कसा है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस को न्याय यात्रा नहीं बल्कि क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। 27 सितंबर को बलौदाबाजार के गिरौदपुरी से शुरू हुई यात्रा 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में खत्म हुई।

ग्रामीण इलाकों में अलग, शहर में एकजुट दिखे कांग्रेसी

यात्रा के पहले दिन गिरौदपुरी से दीपक बैज, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, शिव डहरिया, ज्योत्सना महंत, प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ यात्रा शुरू की थी। लेकिन यात्रा के आधे घंटे बाद ही कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता बैज को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए।

इसके अलावा दूसरे दिन बड़े नेता यात्रा में शामिल नहीं हुए। तीसरे दिन पोस्टर विवाद हुआ। कांग्रेस नेताओं की इस गुटबाजी का मीडिया में प्रकाशन हुआ तो 30 सितंबर से कांग्रेस नेता सक्रिय हुए और 2 अक्टूबर को समापन तक सभी नेता एकजुट होकर चलने लगे और कार्यकर्ताओं को विवाद नहीं करने की समझाइश भी दी।

मंच पर जगह नहीं मिली तो खड़े हो गए कई नेता

यात्रा के समापन के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंच पर चढ़ने की होड़ दिखी। मंच व्यवस्था में तैनात प्रभारियों को इसमें जद्दोजहद करनी पड़ी। जिन नेताओं को कुर्सी नहीं मिली वे बड़े नेताओं के पीछे ही खड़े हो गए। मंच पर मौजूद नेता समर्थकों के साथ यात्रा के दौरान साथ चलने वालों का उत्साहवर्धन करते दिखे।

बैज को कहा दीपक बघेल

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने यात्रा के समापन के दौरान मंच पर बैठे नेताओं का नाम लेकर भाषण शुरू किया। इस दौरान वे दीपक बैज को दीपक बघेल बोल पड़े। इस पर मंच पर बैठे नेता हंसने लगे और कार्यकर्ता भी दीपक बैज का पूरा नाम दोहराने लगे।

गलती समझ आने पर महंत संभालते हुए दीपक बैज को पहले दीपक महंत, फिर दीपक बघेल और फिर दीपक बैज बोला और कहा कि हम सब एक ही हैं, नाम में क्या रखा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को दीपक बघेल बोलने के बाद स्पष्टीकरण देते हुए महंत।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को दीपक बघेल बोलने के बाद स्पष्टीकरण देते हुए महंत।

कांग्रेस न्याय यात्रा के निकले ये मायने

प्रदेश में बलौदाबाजार आगजनी, कवर्धा कांड के साथ लगातार हुई कई घटना के बाद कांग्रेस ने जैसे ही इसका विरोध किया सरकार ने विभागीय अधिकारियों पर सख्ती करना शुरू कर दिया। कवर्धा हिंसा के बाद कई लोगों पर कार्रवाई हुई।

इसके अलावा बिलासपुर, रायपुर, राजनादगांव और अंबिकापुर में पुलिस अधिकारियों को लॉ-एंड ऑर्डर मेंटेन करने का निर्देश दिया गया। रायपुर की सड़कों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है। नशे का कारोबार करने वाले और अपराधियों पर कार्रवाई करने एसएसपी से लेकर थाना प्रभारी तक सड़कों पर निकल रहे हैं।

महंत के भाषण के दौरान मोबाइल चलाते दिखे नेता

कांग्रेस की न्याय यात्रा खत्म होने के बाद बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर वार छेड़ दिया। सोशल मीडिया साइट x से एक पोस्ट हुआ, जिसमें महंत के भाषण के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मोबाइल चलाते दिखे। बीजेपी नेताओं x पर लिखा है कि मंच से अपनी अन्याय यात्रा का महंत विवरण देते रहे, इधर ऊबकर बैठे बैज, बघेल मोबाइल चलाते रहे।

कांग्रेस को न्याय यात्रा शोभा नहीं देता: डिप्टी सीएम साव

बीते दिनों बस्तर प्रवास पर पहुंचे डिप्टी CM और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कांग्रेस को न्याय यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालनी चाहिए। इन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश की जनता को ठगा है।

डिप्टी सीएम साव बोले कांग्रेस को न्याय यात्रा शोभा नहीं देती।

डिप्टी सीएम साव बोले कांग्रेस को न्याय यात्रा शोभा नहीं देती।

न्याय यात्रा गुटबाजी का शिकार- केदार गुप्ता

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कि यात्रा से पहले मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक गायब दिखे। पूर्व आबकारी मंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी नहीं मिली। नेता प्रतिपक्ष महंत यात्रा में पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद ही वो गाड़ी में बैठकर वापस चले गए। कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिख रही है। ये दीपक बैज की नौटंकी यात्रा थी।

बीजेपी नेता केदार गुप्ता बोले न्याय यात्रा गुटबाजी का शिकार।

बीजेपी नेता केदार गुप्ता बोले न्याय यात्रा गुटबाजी का शिकार।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

Published

on

कोरबा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का मुआयना किया।

पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी न की जाए।

Continue Reading

कोरबा

उपभोक्ताओं की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी

Published

on

केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का हुआ आयेजन

कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने छात्र – छात्राओ को उपभोक्ता कानूनो की दी जानकारी

कोरबा। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन जहां छात्र – छात्राओ´ को उपभोक्ता जागरूकता कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में दस मार्च को कटघोरा विकासखंड अंतर्गत केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने छात्र-छात्राओ को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।
सिपेट के सभागृह में छात्र कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ मे अतिथियो के औपचारिक परिचय उपरांत सिपेट के प्रबंधक राजीव कुमार लिल्हारे, ने उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात छात्र -छात्राओ ने नाटक के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं, छात्र – छात्राओ को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

शिविर का उद्देश्य त्रुटिपूर्ण वस्तुओं, सेवाओं में कमी ,अनुचित व्यापार प्रचलनों जैसे विभिन्न प्रकार के शोषण के विरुद्ध उपभोक्ताओं को प्रभावी सुरक्षा उपलब्ध कराना है। जो लोग धोखाधड़ी, कालाबाजारी आदि के शिकार होते हैं वे इसके माध्यम से जागरूक होते हैं। उपभोक्ताओ की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में छात्रो को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रूपये फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रूपये, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रूपये होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिकाओ एवं अन्य छात्र – छात्राओ के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्वेता जांगड़े ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण रामायण पटेल, मनीराम श्रीवास, राजेश्वर इंग्ले, राजीव कुमार लिल्हारे, प्रबंधक (तकनीकी) वरूण कुमार गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल साहू, श्रीमती बुध्देश्वरी पटेल एवं अन्य सिपेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नाटक के जरिए छात्र-छात्राओ ने उपभोक्ता जागरूकता का दिया संदेश
सिपेट के छात्र-छात्रओ ने नाटक और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपभोक्त जागरूकता का संदेश देते हुए अत्यंत सराहनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से सोशल मिडिया एवं बैंक उपभोक्ताओ को झांसे में लेकर हो रही ठगी से जागरूक किया गया। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, जैसे- रसीद मांगना, एमआरपी की जांच करना, मिलावटी सामान के खिलाफ आवाज़ उठाना और शोषण से बचने के लिए जागरूक किया गया है। इन नाटकों के द्वारा ’जागो ग्राहक जागो’ का संदेश दिया गया हैं। हम कोई सामान दुकानदार से खरीदें तो दुकानदार से खरीदी गई वस्तु की रसीद अवश्य लें, अन्यथा दुकानदार आपके साथ धोखा भी कर सकता है। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने उपभोक्ता को जागरूक करने का संदेश दिया।

Continue Reading

कोरबा

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Published

on

कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायालय में लंबित राजीनामा, दीवानी, फौजदारी, क्लेम (मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण) परिवार न्यायालय में मामले, श्रम विवाद, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण राजस्व मामलें, पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, विद्युत चोरी के मामले व अन्य उपयुक्त मामलों का निराकरण सुलह-समझौता व राजीनामा के माध्यम से किया  जायेगा।
आम नागरिकों से अपील है कि वे नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण कराएं और इस व्यवस्था का लाभ उठाए ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677