कोरबा
कोरबा की SECL गेवरा खदान में बड़ा हादसा:80 फीट नीचे खाई में गिरा डंपर; ऑपरेटर को कांच तोड़कर निकाला गया, सीने पर गंभीर चोट
कोरबा । कोरबा के SECL गेवरा खदान में बुधवार रात 3:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां एक 240 टन डंपर फिसलकर 70-80 फीट नीचे खदान में जा गिरा। घटना के बाद डंपर ब्लास्ट हो गया।वाहन में फंसे ड्राइवर को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।
इस दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज (56) को सीने और हाथ में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए SECL के विभागीय एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया गया है।
पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण हुआ हादसा
सहकर्मियों ने कहा कि खदान में पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसा हुआ है। खदान के कुछ क्षेत्रों में लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे खदान में काम करने में कठिनाई होती है। इस हादसे ने गेवरा परियोजना में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
SECL के अधिकारियों को दी गई जानकारी
वहीं घटना के बाद SECL के सहकर्मी घायल का हाल-चाल जानने पहुंचे। कर्मचारी घटना को लेकर काफी आक्रोशित है। इस समस्या के संबंध में SECL के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। आने वाले समय में यदि व्यवस्था नहीं होती है तो इसके लिए आंदोलन भी किया जा सकता है।
दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि SECL में हुई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को
कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायालय में लंबित राजीनामा, दीवानी, फौजदारी, क्लेम (मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण) परिवार न्यायालय में मामले, श्रम विवाद, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण राजस्व मामलें, पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, विद्युत चोरी के मामले व अन्य उपयुक्त मामलों का निराकरण सुलह-समझौता व राजीनामा के माध्यम से किया जायेगा।
आम नागरिकों से अपील है कि वे नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण कराएं और इस व्यवस्था का लाभ उठाए ।
कोरबा
पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड, चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स के प्रतिष्ठान एवं उससे संबंधित भंडारण स्थलों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल को प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अनधिकृत भंडारण किए जाने के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए। जांच में कुल 15 नग घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में पाए गए, जिन्हें नियमानुसार तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर द्वारा बताया गया है कि यहाँ एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में रिफलिंग कर ब्लैक में अधिक कीमत पर बेचा भी जाता था।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू उपयोग के लिए जारी किए गए एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय है। जिले में ऐसे प्रकरणों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के साथ समन्वयन स्थापित कर ऐसे अनाधिकृत भंडारण एवं दुरुपयोग की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन द्वारा प्राप्त हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
महतारी वंदन योजनाः मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान
अब नहीं रहना पड़ता निर्भर – आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहीं श्रीमती हेमलता साहू
योजना की राशि से शिक्षा और भविष्य को मिल रही दिशा
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बन रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं के जीवन में विश्वास, सुरक्षा और सम्मान की नई भावना भी विकसित कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली यह राशि भले ही छोटी प्रतीत होती हो, लेकिन वास्तव में यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार पर आर्थिक निर्भरता भी कम हो रही है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र बुधवारी में निवासरत श्रीमती हेमलता साहू की कहानी भी इस योजना की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है। श्रीमती साहू बताती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और कई बार आवश्यक जरूरतों के लिए अतिरिक्त पैसों की आवश्यकता पड़ जाती थी। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। अब उन्हें अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं या बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
श्रीमती साहू ने बताया कि वे वर्तमान में अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए वे योजना से प्राप्त राशि से अपने मोबाइल का रिचार्ज कर पढ़ाई जारी रख रही हैं। इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला है और वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया है। अब वे अपनी कई आवश्यकताओं को बिना किसी से मांग किए स्वयं पूरा कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसी अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
