Connect with us

कोरबा

नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष पद का दमदार प्रत्याशी के रूप में उभरे युवातुर्क रोहित राठौर

Published

on


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के खास समर्थक माने जाते हैं रोहित राठौर
भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने पर जीत सुनिश्चित-रोहित राठौर

कोरबा/ दीपका। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के खास सिपहसालार माने जाने वाले रोहित कुमार राठौर ने नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रत्याशी के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है।
मनोज शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद रोहित कुमार राठौर ने जमकर खुशियां मनायी थी और उनके स्वागत में समारोह भी आयोजित किया था। श्री राठौर मनोज शर्मा के खास समर्थकों में गिने जाते हैं।
हिन्दू जागरण मंच के नगर संयोजक के रूप में हिन्दू जागरण एवं सनातन धर्म के प्रचार के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक कार्य किये। वे भाजपा के ईमानदार सिपाही के रूप में संगठन के हर कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के दावेदारों में रोहित कुमार राठौर की उपस्थिति से अन्य खेमा में खलबली मची हुई है। उन्होंने दिव्य आकाश प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि दीपका भाजपा का गढ़ है और इस बार भाजपा का ही अध्यक्ष चुना जाना तय है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा संगठन अवसर देता है तो जीत तो सुनिश्चित होगी ही, साथ ही लीड भी बड़ी मिलेगी।
व्यवसाय के जरिये रोजगार सृजन


रोहित कुमार राठौर ट्रांसपोर्ट एवं ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने क्षेत्र के 200 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोडक़र सामुदायिक सेवा को बढ़ावा दे रहे हैं। वे अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानते हैं, जिसके कारण व्यवसाय में भी उनकी विशिष्ट पहचान बनी हुई है।
भाजपा सदस्यता और चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका


रोहित कुमार राठौर ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़चढक़र हिस्सा लिया और विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर काम करते देखे गए। वे युवाओं को जोडक़र एक मजबूत टीम बनायी और क्षेत्र में चुनाव अभियान को सफल भी बनाया।
महिला सशक्तिकरण में सशक्त योगदान


रोहित कुमार राठौर ने बताया कि महिलाएं एक सफल परिवार की धुरी होती हैं। महिला सशक्त होने से परिवार और राष्ट्र भी सशक्त बनता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किये और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपना योगदान दिया।
भू विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने सडक़ की लड़ाई


रोहित कुमार राठौर स्वयं खदान प्रभावित क्षेत्र दीपका में निवास करते हंै और भू विस्थापितों का दर्द समझते हैं। उन्होंने भू विस्थापितों को उनका हक दिलाने जमीनी स्तर पर कार्य किया। उन्होंने पुनर्वास ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से मिली और मूलभूत समस्याओं की जानकारी लेकर एसईसीएल प्रबंधन से मिलकर सुविधाएं दिलाने का प्रयास किये और भू अर्जन में भू विस्थापितों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने का प्रयास किया।
धर्मरक्षा व धार्मिक आयोजनों में सार्थक भूमिका


रोहित कुमार राठौर हिन्दू जागरण मंच के दीपका नगर संयोजक का दायित्व निभा रहे हंै और उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा, संवर्धन के लिए कई बेहतर प्रयास किये। उनके द्वारा अनेकों धार्मिक अनुष्ठान कराये गए। मानवीय धर्म को सबसे बड़ा राष्ट्र धर्म मानते हुए श्री राठौर ने निर्धन परिवारों के सामूहिक विवाह के माध्यम से स्वेच्छा अनुदान के रूप में सहयोग करते आ रहे हंै, ताकि निर्धन दंपत्ति का दाम्पत्य जीवन सुखमय बने।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान


कोरोनाकाल के दौरान रोहित कुमार राठौर ने दीपका क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, सेनेटाईजर एवं मास्क का वितरण सहित नि:स्वार्थ एवं नि:शुल्क खाद्य सामाग्री एवं जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने जैसा कार्य कर उन्होंने दीपका क्षेत्र में समाज सेवा का नया उदाहरण पेश किया। उसके अलावा नवरात्रि में दुर्गा पूजा एवं दशहरा महोत्सव में प्रसाद वितरण का कार्य करते आ रहे हैं।
मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के लिए पहल


चंूकि दीपका क्षेत्र खदान प्रभावित क्षेत्र में आता है और यहां रोजाना सैकड़ों कोयला गाडिय़ों का संचालन होता है, जिसके कारण दीपका क्षेत्र में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने दीपका क्षेत्र में मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की सुविधा दिलाने अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं और क्षेत्र के विधायक, सांसद सहित प्रदेश के मंत्रियों से मिलकर दीपका में मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की मांग कर रहे हंै। उनका कहना है जब तक मेरा प्रयास सफल नहीं हो जाता तब तक प्रयास जारी रहेगा।

सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अतुलनीय प्रयास


रोहित कुमार राठौर ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत अतुलनीय और अक्षुण्ण है, जिसके कारण ही कभी भारत विश्व गुरू कहलाता था। हमारी विरासत दुनिया को राह दिखाती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए कई प्रयास किये, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि नई ऊंचाईयों तक पहुंचे। उन्होंने 15 सिंतबर को हर साल सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए आइडियल डांस अकादमी द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम कराते हैं, ताकि युवाओं की प्रतिभा आगे आ सके और हमारी सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ती रहे।


शिक्षा एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भूमिका


रोहित कुमार राठौर ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों में आधुनिक सुख-सुविधाओं के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं ताकि बच्चे संसाधन युक्त विद्यालय में शिक्षाग्रहण कर बेहतर भविष्य बना सकें ।
उनका कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभा भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं में जोश भरने के लिए दीपका प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया और युवाओं को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बड़ा मंच दे रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
दीपका का समन्वित विकास मेरा लक्ष्य-रोहित


नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की दावेदारी करने वाले रोहित कुमार राठौर ने बताया कि यदि भाजपा संगठन मुझे अवसर देता है तो नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र का समन्वित विकास मेरा लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में विकास की रफ्तार और बढ़ेगी, साथ ही नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर दीपका का जो सपना है, उसे सरकार के माध्यम से पूरा करने का सपना भी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई

Published

on

आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही

कोरबा। ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी को वस्तुस्थिति का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। संबंधित अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन एवं स्थल स्तर पर उपलब्ध जानकारी के परीक्षण उपरांत घटना से संबंधित वस्तुस्थिति स्पष्ट हुई है। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सामने आई चुनौतियों के निराकरण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 08 जून 2026 की रात्रि लगभग 8ः30 बजे ग्राम लामपहाड़ में एक बाइक दुर्घटना की सूचना सेक्टर मेडिकल ऑफिसर लेमरू को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा उपलब्ध आपातकालीन संसाधनों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान लेमरू स्थित 108 एम्बुलेंस पूर्व से एक रेफर मरीज को कोरबा पहुंचाने के कार्य में लगी हुई थी तथा ड्यूटी अवधि पूर्ण होने एवं आवश्यक मानव संसाधन की अनुपलब्धता के कारण समय पर दुर्घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।
जांच में यह भी पाया गया कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाता है। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में अवस्थित 108 एम्बुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर कॉल कंन्ट्रोल सेंटर रायपुर को कॉल करने पर कोरबा में पॉयलेट को सीधे कॉल लगने की सुविधा नहीं है। पॉयलेट के निजी नम्बर पर कॉल किया जाता है।  नेटवर्क सम्बन्धी समस्या के कारण कॉल कनेन्ट नही हो पाता है जिससे तत्कालीन अवधि में परेशानी का सामना करना पड़ता है।  इस संबंध में सेक्टर प्रभारी द्वारा तत्काल 108 सेवा के जिला समन्वयक से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया गया। लेमरू क्षेत्र में नेटवर्क संबंधी बाधाओं तथा द्वितीय व तृतीय पाली में डयूटी करने हेतु पर्याप्त पायलट एवं ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की उपलब्धता नहीं होने से आपातकालीन सेवा संचालन में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हुईं।
दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को तत्पश्चात 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसे मृत पाया गया। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित रखकर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।
जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ है कि 108 एम्बुलेंस सेवा एक सतत (24×7) आपातकालीन सेवा है, जिसके सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक शिफ्ट में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होना आवश्यक है। संबंधित एजेंसी द्वारा तीनों पालियों के लिए पृथक-पृथक पायलट एवं ईएमटी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में संचालित नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस के लिए तीनों शिफ्टों में पृथक पायलट एवं ईएमटी की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु उप संचालक (108), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम प्रारंभ कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास जारी है।

Continue Reading

कोरबा

मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित

Published

on

मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,

प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना

कोरबा। जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाषयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सहायक संचालक मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने तथा अपराध सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत 25 हजार रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है और उनके अतिरिक्त जलाशय जिनमें केज कल्चर का कार्य किया जा रहा है, उनमें मत्स्य अधिनियम लागू नहीं होंगे।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक 16 को

Published

on

कोरबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 के संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में दोपहर 01 बजे आयोजित की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677