Connect with us

छत्तीसगढ़

महाकुंभ से लौट रही बस की स्कॉर्पियो से टक्कर:कांकेर में NH-30 पर हादसा, 1 की मौत, 7 घायल; 24 घंटे में 7 की गई जान

Published

on

कांकेर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही टूरिस्ट बस और एक स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना NH-30 पर तारसगांव कटिंग लखनपुरी के पास गुरुवार रात की है। इसमें 7 लोग घायल हुए है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार को तीन अलग अलग सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। रायगढ़ में कीर्तन सुनकर लौट रहे 2 युवकों को भारी वाहन ने कुचल दिया, कवर्धा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं जांजगीर में हाइवा की टक्कर से 2 युवकों ने दम तोड़ दिया।

हादसे में 7 लोग घायल हुए है।

हादसे में 7 लोग घायल हुए है।

टूरिस्ट बस में सवार यात्री आंध्र प्रदेश के थे

एएसआई भाकेश पटेल के मुताबिक, टूरिस्ट बस में सवार यात्री प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर आंध्र प्रदेश लौट रहे थे। दूसरी ओर, स्कॉर्पियो में सवार लोग जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे, जहां उनके परिवार में किसी हादसे की खबर मिलने पर वे रवाना हुए थे।

घायलों का इलाज जारी

टूरिस्ट बस में सवार 15 यात्रियों में से 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्कॉर्पियो में सवार प्रेम लाल मरकाम (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वह सुकमा के छीनगढ़ का रहने वाला था।

स्कॉर्पियो का सामने का हिस्सा उखड़ गया।

स्कॉर्पियो का सामने का हिस्सा उखड़ गया।

टूरिस्ट बस और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो में सवार अन्य दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी

Published

on

24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

62.66 करोड़ की बकाया राषि में से 35.63 की मिली छूट

रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव को मिली छूट

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 कोरबा जिले में आशा की किरण बनकर उभरी है। वर्षों से लंबित बिजली बिलों का बोझ ढो रहे उपभोक्ताओं के लिए यह योजना आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक सुकून भी प्रदान कर रही है। इस योजना का सबसे प्रभावशाली असर तीन आम परिवारों-रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव के जीवन में साफ दिखाई देता है।

कोरबा जिले के दीपका वितरण केंद्र की बीपीएल उपभोक्ता रूपा बाई पर रू.62,906 का बकाया था, जो उनके लिए लगातार बढ़ती चिंता का विषय बन चुका था। समाधान योजना ने उनके जीवन में नए सवेरे की तरह प्रवेश किया। योजना के अंतर्गत उन्हें रू.32,200 की बड़ी छूट मिली। बाकी रू.35,706 का भुगतान कर उन्होंने वर्षों का बकाया समाप्त कर लिया। अब वे निश्चिंत हैं और नियमित भुगतान के लिए प्रेरित भी।
नकटीखार, भैसमा क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता कुमार साय की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी। रू.1,01,315 का बकाया उनके परिवार के लिए भारी चुनौती बन चुका था। समाधान योजना के तहत उन्हें रू.40,265 की राहत मिली। उन्होंने शेष रू.61,049 का भुगतान कर अपना बिजली कनेक्शन नियमित कराया। वे बताते हैं कि यदि यह योजना न आती, तो बकाया चुकाना लगभग असंभव था।

छुरी निवासी संतोष यादव भी इस योजना के एक महत्वपूर्ण लाभार्थी हैं। उन पर रू.10,413 का बकाया था। पंजीयन के बाद उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुसार शत-प्रतिशत छूट प्राप्त हुई और उनका पूरा बकाया समाप्त हो गया। उनके अनुसार, यह योजना सामान्य परिवारों को वास्तविक सहायता पहुंचाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इन तीनों उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना केवल आंकड़ों की सफलता नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की जिंदगी में वास्तविक बदलाव ला रही है। योजना की सफलता का दायरा भी व्यापक है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के ओ एंड एम डिवीजन कोरबा में 24,986 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। इन पर कुल रू.62.66 करोड़ का बकाया था, जिसमें से रू.36.63 करोड़ की छूट प्रदान की गई। अब तक रू.2.71 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है, जिससे विभाग को भी राजस्व संग्रह में मजबूती मिली है और उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ा है।
विभाग द्वारा बिलासपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ऑन-द-स्पॉट पंजीयन कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत दी जा रही है। बीपीएल, घरेलू तथा कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को अधिभार में शत-प्रतिशत और मूल राशि में भी निर्धारित प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना निश्चित रूप से उन हजारों उपभोक्ताओं के लिए उम्मीद की नई राह बन रही है, जो वर्षों से बकाया बिलों के बोझ तले दबे थे। रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव की यह यात्रा बताती है कि यह योजना न केवल राहत देती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाती है।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

Published

on

कोरबा। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय तक सहज पहुँच तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कोरबा, छत्तीसगढ़ में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार – महिला जनसुनवाई” का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतों के साथ सीधे उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी महिलाओं से अपील किया गया है कि वे बिना किसी संकोच के वॉक-इन शिकायतकर्ता के रूप में जनसुनवाई में उपस्थित हों और अपनी समस्याएँ-जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, सामाजिक उत्पीड़न अथवा अन्य महिला संबंधी शिकायतें आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।
आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना तथा प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में सहभागिता करें।

Continue Reading

कोरबा

NKH हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की शुरुआत, अब शहर में ही मिलेगा उन्नत इलाज

Published

on

कोरबा। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी पहल सामने आई है। NKH हॉस्पिटल में अब दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) की नियमित सुविधा शुरू हो गई है। इस आधुनिक तकनीक के शुरू होने से अब मरीजों को जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

अस्पताल प्रबंधन ने सर्जिकल सेवाओं को और मजबूत करते हुए जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी ने NKH हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उन्हें एडवांस्ड सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) सर्जरी और इमरजेंसी सर्जिकल केयर में व्यापक अनुभव है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें बड़े चीरे की जगह छोटे-छोटे कट के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द होता है, खून की हानि कम होती है और रिकवरी भी तेजी से होती है। कई मामलों में मरीज 10 से 12 घंटे के भीतर ही अस्पताल से घर जा सकते हैं। इस सुविधा के तहत पित्त की थैली (गॉलब्लैडर), हर्निया, अपेंडिक्स, पेट संबंधी बीमारियां, स्त्री रोग सर्जरी तथा दुर्घटना या जन्मजात दोषों से जुड़ी सर्जरी का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में 100 बेड की सुविधा, 24×7 सर्जरी सेवाएं और आधुनिक उपकरणों से लैस ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। वे अब NKH अस्पताल में नियमित रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 बजे से 8 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। NKH ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स प्रबंधन लगातार शहरवासियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि NKH हॉस्पिटल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को किफायती दरों पर आधुनिक और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार अपने ही शहर में मिलेगा और उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। NKH हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत तकनीक के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677