Connect with us

कोरबा

Published

on

दिव्यांग बच्चों के लिए आंकलन एवं मूल्यांकन शिविर 11 से 16 दिसंबर तक

कोरबा। राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर समग्र शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आंकलन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी कार्ड/दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण किया जाएगा। कक्षा 01 से 12वीं तक अध्ययनरत् दिव्यांग बच्चों हेतु आंकलन एवं मूल्यांकन शिविर 11 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चों को उपकरण, सहायक सामग्री तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिविर आयोजन हेतु स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (जिला चिकित्सालय) में चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं सहायकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। विकासखण्ड करतला में 11 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन करतला, विकासखण्ड कटघोरा में 12 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन कटघोरा, विकासखण्ड पाली में 13 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन पाली, विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा में 14 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन पोड़ी-उपरोड़ा, विकासखण्ड कोरबा के शहरी क्षेत्र में 15 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन खरमोरा एवं कोरबा ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन अंधरीकछार में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, कार्यालय संयुक्त संचालक सह-अस्पताल अधीक्षक, उप-संचालक समाज कल्याण कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनटीपीसी, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सर्व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाईड कोरबा एवं समस्त शैक्षणिक समन्वयकों को दायित्व सौंप गए हैं।

कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

कोरबा। राष्ट्रीय तंबाकू अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, नगर निगम व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कटघोरा थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड तहसील चौक न्यायालय के पास महाविद्यालय, स्कूल क्षेत्र में कोटपा एक्ट के अंतर्गत कुल 21 प्रकरणों में 4600 रूपए का चालान किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में विक्रेताओं को तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर दुकानों में चस्पा किया गया। इसके साथ ही उनको तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट की धारा 04 एवं 06 के तहत 200 रूपए तक जुर्माना का प्रावधान है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

Published

on

समाज कल्याण विभाग को जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक

टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद

कोरबा। जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ रही मादक पदार्थों की गतिविधियों पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री, भंडारण या उपयोग की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शैक्षणिक परिसरों के आसपास प्रतिबंधित तंबाकू एवं मादक सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने एक माह के भीतर सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को तंबाकू-मुक्त क्षेत्र घोषित करने का लक्ष्य तय करते हुए उसके लिए आवश्यक कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से करने को कहा।

नशामुक्ति जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि भारत माता वाहिनी के माध्यम से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में प्रत सप्ताह नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजगता और जानकारी बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके। इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी स्कूलों, कॉलेजों, आश्रम-छात्रावासों में नशामुक्ति विषय पर रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित करने तथा इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करा दिए गए हैं और नए मेडिकल लाइसेंस जारी करते समय भी इसे अनिवार्य शर्त के रूप में लिया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी की निगरानी स्पष्ट रूप से दुकान के बाहर तक दिखाई दे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखना आसान हो सके। उन्होंने मेडिकल स्टोर्स में स्वापक एवं मनःप्रभावी दवाइयों के क्रय-विक्रय, डॉक्टर के पर्चे और स्टॉक का नियमित मिलान करने सहित औषधि निरीक्षक एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अवैध दवाइयों की बिक्री को रोकने के लिए यह निगरानी और सख्ती निरंतर जारी रहनी चाहिए।

उन्होंने स्कूल, कॉलेज और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा नशापान कर लोगों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए संबंधित एसडीएम, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों को भी तत्परता से कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के साथ ही जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए नशामुक्ति के लिए राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 14446 तथा अवैध मादक पदार्थ की रिपोर्टिंग हेतु एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिक भी नशे के खिलाफ इस अभियान में अपनी भूमिका निभा सकें।
बैठक के दौरान वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, श्रीमती प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी सहित पुलिस, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Published

on

स्वनिधि योजना के हितग्राहियों के लोन स्वीकृृत करने बैंको को दिए निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को कार्यों में गति लाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि टीएल से संबंधित सभी प्रकरणों की अद्यतन जानकारी बैठक से एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने पीएमओ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनशिकायत से जुड़े मामलों सहित टीएल में चिन्हांकित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण कर निर्धारित समय में रिपोर्ट अपलोड करने तथा संबंधितों को सूचित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने तथा स्कूली विद्यार्थियों के अपार आईडी और आधार कार्ड निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने, मातृत्व वंदना योजना की प्रगति सुनिश्चित करने, वहीं विद्युत विभाग को पीएम सूर्यघर योजना में पंजीयन, इंस्टॉलेशन, हितग्राहियों को प्रदान की गई सब्सिडी का अद्यतन विवरण प्रस्तुत करने तथा वेंडरों के साथ समन्वय कर लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। आदिवासी विकास विभाग को पीएम जनमन तथा धरती आबा योजनाओं के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समयबद्ध निराकरण, भुइयाँ पोर्टल पर भूमि अभिलेखों का अद्यतन, तथा ऋण पुस्तिका वितरण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही कहा कि समय सीमा में कार्यवाही न होने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों के प्रकरणों को सर्वे कर शीघ्र दर्ज करने के निर्देश दिए। पीएचई विभाग को जलशक्ति अभियान और जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने तथा नगर निगम आयुक्त और नगरीय निकायों के सीएमओ को भवन अनुमति के समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों को 10 मार्च तक स्वीकृत कराने का निर्देश देते हुए लीड बैंक प्रबंधक को सभी बैंकों के साथ प्रभावी समन्वय बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को आभा आईडी और आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की गति बढ़ाने, सिकल सेल एवं एनसीडी स्क्रीनिंग के लंबित लक्ष्यों को तेजी से पूर्ण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत रखने और जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत सड़कों की समीक्षा कर निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत स्वीकृत आवासों को लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करने तथा आगामी लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में तहसीलदारों और नगरीय निकायों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भैसमा तहसील के ग्राम डोंगदरहा में राइस मिल के नाम पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने और संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में परिजनों को राहत राशि समय पर प्रदान करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने 8 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव एवं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय आयोजन के संबंध में भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समय-सीमा बैठक में कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिपं सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

Published

on

होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना

कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। 

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।        

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677