कोरबा
महापौर को हटाने विधायक लखन को सौंपा ज्ञापन
भाजपा ने कहा-कई कांग्रेस पार्षद हमारे संपर्क में
कोरबा। नगर निगम के महापौर को हटाने को लेकर इन दिनों भाजपा पार्षद लामबंद हो गए हैं। पिछले दिनों कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर महापौर बनने की जांच करते हुए प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की गई थी। इसके बाद भाजपा पार्षद दल के सदस्यों ने विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर इस संबंध में आवश्यक हस्तक्षेप करने की गुजारिश की। प्रदेश में इन दिनों नगरीय निकायों में पदस्थ महापौर व अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा में भी भाजपा पार्षद दल द्वारा पहल की जा रही है। कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद शुक्रवार की संध्या भाजपा पार्षदों ने विधायक लखनलाल देवांगन के निवास स्थान पर मुलाकात कर इस संबंध में पहल करने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद रितु चौरसिया, नरेंद्र देवांगन, विकास अग्रवाल, कमला बरेठ, धनश्री साहू, कविता नारायण, पुराइन बाई, शैल कुमारी राठौर, विजय साहू, फिरत साहू, बुधवार साय, उर्वशी राठौर, सुफल दास, भानुमति जायसवाल, अनीता सकुंदी यादव, अजय गोंड़, नारायण दास महंत, अमित मिंज आदि उपस्थित रहे। उधर भाजपा पार्षदों ने दावा किया है कि महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में चौकाने वाले नतीजे सामने आयेंगे, क्योंकि कई गैर भाजपायी पार्षद हमारे संपर्क में हैं। सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा एक्शन मूड में आ गई है और दबाव की राजनीति अपना कर बहुमत न होने के बाद भी कई नगरीय निकायों में भाजपा के मेयर, अध्यक्ष बन गए हैं। जहां अल्पमत में अध्यक्ष और मेयर बने हैं, वहां की कुर्सी खतरे में पड़ गई है और कांग्रेस में चिंता की लकीरें घिर आई हैं।
कोरबा
“रिफॉर्म–ट्रांसफॉर्म–परफॉर्म–इन्फॉर्म से कोल इंडिया नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगी” – ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीवीओ कोल इंडिया
बिलासपुर/कोरबा। ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने 02 मार्च 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होने मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में मिशन CIL@2026 विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया।
अपने मुख्य वक्तव्य में श्री त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की संस्कृति ही किसी भी संगठन को स्थायी सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी और इंटेग्रिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाई। उनके संबोधन का केंद्रीय संदेश था— “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म के माध्यम से हम कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर स्वयं को बेहतर बनाते रहें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक सुधार केवल प्रक्रियाओं में नहीं, बल्कि हमारी सोच और व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए।

एसईसीएल सभागार में आयोजित विशेष सत्र में निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, सीवीओ एसईसीएल हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इससे पूर्व उनके दौरे की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ एक प्रेरक संवाद से हुई, जहाँ उन्होंने जीवन के प्रारंभिक चरण में ही ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सीवीओ, एसईसीएल हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। बच्चों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि “सशक्त राष्ट्र की नींव सच्चरित्र नागरिकों से ही बनती है।”
दौरे के दौरान श्री त्रिपाठी ने एसईसीएल मुख्यालय स्थित डिजीकोल वॉर रूम का भी अवलोकन किया। वहाँ उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, रियल-टाइम डाटा विश्लेषण और निर्णय-निर्माण में तकनीकी हस्तक्षेपों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीक को पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग और निगरानी संभव हो रही है।
कोरबा
कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता
किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से शिक्षा और आवास कार्य को सहारा
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी प्रभावी नीतियों को अमल में लाया है, जिनसे अन्नदाताओं के जीवन में स्थायी और व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। इन पहलों ने न केवल किसानों की आय और आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति और मजबूती प्रदान की है। सुशासन की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय करने वाले किसानों को अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया गया कि होली पर्व से पूर्व किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्यौहार हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मना सकें। शासन के इस संवेदनशील निर्णय से कोरबा जिले के किसानों में विशेष उत्साह का माहौल है।

कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द निवासी कृषक शैलेन्द्र कुमार थवाईत ने इस वर्ष लगभग 32 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके एवज में उन्हें 23 हजार 392 रुपये की अंतर राशि प्राप्त हुई। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में है और सही समय पर मिली राशि से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने में करेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता और आय दोनों में वृद्धि होगी।

इसी प्रकार ग्राम कल्दामार के कृषक जिमी राठिया ने कहा कि होली से पूर्व राशि प्राप्त होना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति तथा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य में किया जाएगा। शासन द्वारा समयबद्ध भुगतान किए जाने को उन्होंने किसानों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
कृषकों ने उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के इस संवेदनशील और समयबद्ध निर्णय से किसानों के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। सरकार का यह प्रयास किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समग्र प्रगति का आधार है।
कोरबा
होली पर्व पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में जारी रहेंगी आपात सेवाएँ
कोरबा। मेडिकल कॉलेज संबंध चिकित्सालय (100 बेड हॉस्पिटल), कोरबा में होली त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. के.के. सहारे एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर द्वारा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
होली के दिन 4 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा, किंतु इमरजेंसी सेवा पूर्ववत 24 घंटे जारी रहेगी। संभावित दुर्घटनाओं और त्योहारजनित आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक द्वारा जीवन रक्षक दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने, सभी वार्डों को पूर्णतः तैयार रखने और समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने हेतु एम्बुलेंस सुविधा भी निरंतर उपलब्ध रहेगी। त्योहार को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा के बिना स्वास्थ्य सेवाएँ जारी रह सकें।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है और कहा है कि किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग में तुरंत पहुँचकर उपचार प्राप्त किया जा सकता है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
