Connect with us

छत्तीसगढ़

हाथी ने महिला को पटक-पटककर मार डाला:जंगल में सूंड से पकड़कर उखाड़ दिए सिर के बाल, 3 दिन में 3 लोगों को कुचला

Published

on

बलरामपुर,एजेंसी। बलरामपुर जिले में हाथी ने महुआ बीनने जंगल गई पहाड़ी कोरवा महिला को पटक-पटककर मार डाला। हाथी महिला को पैरों से भी कुचला है, जिससे शरीर पर गहरे जख्म हैं। वहीं मृतिका के पति सहित अन्य ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। मामला शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के नावापारा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम गिद्दी पहाड़ी कोरवा (50) है, जो जगिमा पंचायत की निवासी की निवासी थी। वहीं अगर बलरामपुर जिले में हाथी हमले की बात करें तो पिछले 3 दिनों में हाथियों ने 3 लोगों को मार डाला है। हाथियों की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं।

हाथी ने महुआ बीनने जंगल गई पहाड़ी कोरवा महिला को पटक-पटककर मार डाला।

हाथी ने महुआ बीनने जंगल गई पहाड़ी कोरवा महिला को पटक-पटककर मार डाला।

पति के साथ जंगल गई थी महिला, हाथी ने मार डाला

दरअसल, 2 अप्रैल यानी बुधवार सुबह को महिला गिद्दी अपने पति सुखू लाल कोरवा और ग्रामीणों के साथ जंगल गई थी। जंगल में सभी लोग महुआ बीन रहे थे, तभी सुबह करीब 6.30 बजे हाथी पहुंचा। इस दौरान महिला महुआ बीनने में बिजी थी, वह हाथी को अपने ओर आता देख नहीं पाई।

महिला ने जैसे ही हाथी को देखा वह हड़बड़ा गई। मौके से भाग नहीं पाई, जबकि पति और ग्रामीण आवाज लगाते रहे। हाथी ने पति और ग्रामीणों के सामने ही महिला को कुचल-कुचलकर और पटक-पटककर मार डाला। वह कुछ नहीं कर पाए।

हाथी ने महिला को सूंड से पकड़ा, उठाकर पटक दिया।

हाथी ने महिला को सूंड से पकड़ा, उठाकर पटक दिया।

महुए के पेड़ों के पास झाला बनाकर रह रहे थे ग्रामीण

महिला के पति सुखू लाल ने बताया कि महुआ बीनने के लिए जंगल में झाला (झोपड़ीनुमा घर) बनाए हैं। उनके साथ ग्रामीण भी महुए के पेड़ों के पास झाला बनाकर रखे हैं। वहीं वे रात को भी रुकते हैं। हाथी ने ग्रामीणों को जमकर दौड़ाया। हाथी ने महिला को सूंड से पकड़ लिया और उठाकर पटक दिया।

सुखू लाल ने बताया कि हाथी ने उसकी पत्नी के सिर के बाल भी उखाड़ दिए। पटके जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो हाथी वापस जंगल में घुस गया। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई।

हाथी के हमले से घायल महिला की अंबिकापुर अस्पताल में मौत हो गई।

हाथी के हमले से घायल महिला की अंबिकापुर अस्पताल में मौत हो गई।

हमले के बाद मौके पर पहुंचा वन अमला

हाथी हमले की सूचना पर शंकरगढ़ रेंजर सहित वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हाथी नावापारा के जंगल में मौजूद है, जिसके कारण लोग सहमे हुए हैं। एक दिन पहले बादा के जंगलों में हाथी को देखा गया था।

पत्नी ने बचाई जान, घायल ग्रामीण का इलाज जारी।

पत्नी ने बचाई जान, घायल ग्रामीण का इलाज जारी।

बलरामपुर में 3 दिन में तीसरी मौत

बता दें कि बलरामपुर जिले में हाथी ने 3 दिन में तीन लोगों को मार डाला। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम फुलवार में सोमवार शाम हाथी ने दंपती पर हमला कर दिया था। हाथी ने महिला अस्मीना अंसारी के हाथ उखाड़ दिए थे, जिसकी अंबिकापुर में मौत हो गई। उसका पति उस्मान अंसारी घायल है।

वहीं फुलवार में हमले के बाद उक्त हाथी रामपुर पहुंच गया। तड़के करीब 3 बजे महुआ बीनने के लिए खेत में गए दुर्गा प्रसाद (48) को पटक-पटककर मार डाला। दुर्गा प्रसाद अंबिकापुर कमिश्नर आफिस का प्यून था। रामानुजगंज क्षेत्र में 3 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक हाथी आक्रामक है।

महुआ के सीजन में हाथी के हमले में ज्यादा मौतें

सरगुजा संभाग में हाथियों के हमले में मौत की संख्या महुआ और तेंदूपत्ता के सीजन में बढ़ जाती हैं। हालांकि, वर्तमान में सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में हाथियों की संख्या ज्यादा नहीं है। बलरामपुर के रामानुजगंज क्षेत्र में 3, राजपुर, वाड्रफनगर और शंकरगढ़ क्षेत्र में एक-एक हाथी विचरण कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

सक्ती में 18 सितंबर को होगा ‘सशक्त नारी सम्मान समारोह’, शिक्षा से लेकर प्रतिभा तक महिलाओं को मिलेगा मंच

Published

on

न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन द्वारा सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड, एजुकेशन लर्निंग सेमिनार, फैशन शो एवं मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन
सक्ती। महिलाओं की प्रतिभा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 18 सितंबर 2026 को शक्ति (छत्तीसगढ़) में ‘सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड’ एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में एजुकेशन लर्निंग सेमिनार, मिस एवं मिसेज सक्ती-रायगढ़ फैशन शो तथा मां पार्वती थीम मेकअप प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजकों के अनुसार इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, कला, सौंदर्य, व्यक्तित्व विकास एवं रचनात्मक प्रतिभाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार एवं नामचीन हस्ती चंद्रकांत पंजाबी तथा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड एवं भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री सुहासी धामी शामिल होंगी। सुहासी धामी को टेलीविजन धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ में उनके अभिनय के लिए विशेष पहचान मिली है।
न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन ने कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया है। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर पंजीयन कर कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अविनाश तिवारी बने कोरबा के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-श्रम न्यायाधीश का भी दिया गया अतिरिक्त प्रभार

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अविनाश तिवारी को कोरबा का द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया हैं, साथ ही उन्हें श्रम न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया हैं।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के न्यायिक अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत कोरबा श्रम न्यायालय-II में पदस्थ श्रम न्यायाधीश अविनाश तिवारी को पदोन्नति के बाद कोरबा में द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।
हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना क्रमांक 837/Confdl./2026, 11 सितंबर के अनुसार श्री तिवारी को नई न्यायिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें श्रम न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

  • पदोन्नति के साथ बढ़ी न्यायिक जिम्मेदारी
    आदेश के मुताबिक अविनाश तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी पदभार ग्रहण करने की तिथि से संभालेंगे। उनकी नई पदस्थापना के बाद कोरबा जिला न्यायालय में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।
    हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं। आदेश में संबंधित न्यायिक अधिकारी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • कोरबा न्यायिक व्यवस्था में अहम नियुक्ति
    अविनाश तिवारी लंबे समय से न्यायिक सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से कोरबा की न्यायिक व्यवस्था में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही श्रम न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से श्रम संबंधी मामलों की न्यायिक जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।
    हाईकोर्ट के 11 सितंबर के आदेश के बाद अब अविनाश तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कोरबा में द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में उनकी नई पारी शुरू होगी !

Continue Reading

कोरबा

चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देने से नाराज होकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपियों व 01 नाबालिग गिरफ्तार

Published

on

सख्त पुलिस कार्यवाही: बांकीमोंगरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोरबा। प्रार्थी अजय सिदार (उम्र 23 वर्ष, निवासी चाकाबुड़ा छिछमेपारा, थाना बांकीमोंगरा) ने 10-09-2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09-09-2026 की सुबह लगभग 4:00 बजे उसने गांव के सल्हिापारा स्थित एक दुकान के पुराने घर से कान्हा अगरिया, बिज्जू और सोनू अगरिया को चोरी का सामान ले जाते देखा था, जिसकी सूचना उसने दुकान मालिक को दे दी थी।

इसी रंजिश में दिनांक 09-09-2026 की रात लगभग 9:00 बजे तालाब के पास चारों आरोपियों (कान्हा अगरिया, बिज्जू, सोनू अगरिया एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक) ने प्रार्थी को घेर लिया और दुकान मालिक को बताने की बात पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हाथ, मुक्का व लात से लगातार मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी का गला दबोच लिया तथा विधि से संघर्षरत बालक ने हाथ में पहने कड़े (चूड़ा) से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे प्रार्थी का सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • अपराध क्र.: 176/2026, धाराएं: 296, 115(2), 351(3), 3(5), 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS)

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • कन्हैयालाल अगरिया उर्फ कान्हा (पिता: राजेंद्र सिंह अगरिया, उम्र: 19 वर्ष)
  • विजय कुमार अगरिया उर्फ बिज्जू (पिता: समार सिंह, उम्र: 20 वर्ष)
  • राहुल सिंह अगरिया उर्फ सोनू (पिता: समर्थ सिंह अगरिया, उम्र: 20 वर्ष)
  • 01 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677