Connect with us

छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में बड़े कैडर का एक और नक्सली ढेर:बीजापुर में शव-ऑटोमैटिक वेपन बरामद, कल 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया था

Published

on

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। सर्चिंग के दौरान एक और बड़े कैडर के नक्सली का शव और ऑटोमैटिक वेपन बरामद हुआ है। ये तेलगु कैडर का नक्सली बताया जा रहा है। जबकि एक दिन पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर को जवानों ने ढेर किया था।

दरअसल, केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन, SECL गेवरा और PNC कंपनी का खदानबंदी समाप्त, 13 को तत्काल और 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का मिला लिखित आश्वासन

Published

on

कोरबा/गेवरा। SECL गेवरा परियोजना के प्रभावित ग्राम नरईबोध और गेवरा क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गेवरा खदान और आउटसोर्सिंग कंपनी PNC के कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया।पुनर्वास, मुआवजा, बसाहट और वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ, यह उग्र प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा, जिससे परियोजना का कार्य लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा ।

मुख्य घटनाक्रम

  • नारेबाजी और घेराव:- भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवान मुस्तैद रहे ।
  • प्रशासनिक मध्यस्थता:- आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तहसीलदार और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई ।
  • सहमति और समाधान:- वार्ता के दौरान PNC कंपनी में 13 भू-विस्थापितों को तत्काल प्रभाव से रोजगार में बहाल करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष 7 भू-विस्थापितों को उनका बी-फॉर्म (B-Form) और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 8 अप्रैल 2026 तक कार्य पर रखने का लिखित आश्वासन दिया गया ।
  • लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों और नायब तहसीलदार द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही गोमती केवट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 20 लोगों की जॉइनिंग और अन्य मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो भविष्य में पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

इस समझौते के बाद खदान और PNC कंपनी में कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।

Continue Reading

कोरबा

भव्य कलश यात्रा के साथ परसदा में जायसवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ

Published

on

प्रथम दिन:भागवत कथा का श्रवण करने से हर पाप का विनाश हो जाता है-साध्वीश्री राधिका किशोरी जी
कोरबा/पाली/परसदा। कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा के प्रतिष्ठित नागरिक कार्तिकराम जायसवाल के निज निवास परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 26 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली। लब्ध प्रतिष्ठित कथावाचिका साध्वीश्री राधिका किशोरी जी के श्रीमुख से 26 मार्च को श्रीमद्भावगत पीठ की स्थापना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन देवपूजन के साथ कथा का प्रारंभ किया गया और प्रथम दिन भागवत कथा का महात्म्य बताया गया।

कथा का दूसरा दिन

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को आज शुक्रवार 27 मार्च को कथावाचिका साध्वीश्री राधिका किशोरी जी ने कपिल अवतार, जड़भारत चरित्र एवं शिव-पार्वती विवाह का मार्मिक वर्णन किया। सैकड़ों की संख्या में श्रोतागणों ने साध्वीश्री राधिका किशोरी जी के श्रीमुख से कपिल अवतार और जड़भारत चरित्र का बखान सुना।
शिव-पार्वती विवाह पर निकली भव्य झांकी

आज कथा के बीच में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग बड़े ही सुंदर ढंग से कथावाचिका ने सुनाया और परिणय प्रसंग सुनकर श्रोतागण रोमांचित हो उठे।
शिव-पार्वती विवाह की कथा के बीच में शिव-पार्वती की भव्य झांकी कथा स्थल पर प्रस्तुत की गई और श्रोतागण संगीतमय विवाह प्रसंग सुनकर और देखकर झूमने लगे और नृत्य कर शिव-पार्वती विवाह पर खुशियां मनाई।
02 अप्रैल तक चलेगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह

परसदा के प्रतिष्ठित नागरिक कार्तिकराम जायसवाल के निज निवास परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 26 मार्च चैत्र शुक्ल अष्टमी से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल तक चलेगा और 02 अप्रैल चैत्र शुक्ल पुर्णिमा को हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं भोग-प्रसाद (भंडारा) के साथ सम्पन्न होगा।
कथा श्रवण करने की अपील

आयोजक श्रीमती उषा देवी-अम्बिका जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का श्रवण करने आमंत्रित किया है और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की सादर अपील की है।
यज्ञमान के रूप में श्रीमती वर्षा-सुनील जायसवाल कथा में विराजमान

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में प्रदेश पंचायत सचिव संघ के महासचिव सुनील जायसवाल सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में पूजा सम्पन्न कर रहे हैं और विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ को सम्पन्न कर रहे हैं।
रोजाना सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे श्रोतागण

जायसवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में भगवान कृष्ण की कथा श्रवण करने क्षेत्र के सैकड़ों लोग कथा स्थल पहुंचकर साध्वीश्री राधिका किशोरी के श्रीमुख से निकली दिव्य वाणी को सुनकर धन्य हो रहे हैं। श्रीमद्भागवत की कथा सुनाते साध्वीश्री राधिका किशोरी के श्रीमुख से अमृतवाणी निकल रही है और मनभावन कथा सुनकर श्रोतागण रोमांचित हो रहे हैं और श्रोताओं का मन तृप्त हो रहा है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम

Published

on

उद्योेग मंत्री एवं महापौर ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित

कोरबा। कोरबा शहर में सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम दिया जा रहा है। आज प्रदेश के उद्योग , वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा का अनावरण किया, तो वहीं सिविल लाईन में मिनी गार्डन का लोकार्पण भी किया गया, इसी प्रकार पुष्पलता उद्यान के सामने सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में समर्पित हुआ। इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, पंकज देवांगन, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर का सौदंर्यीकरण कर इसे संजाने, संवारने की दिशा में नित नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं, एक ओर जहॉ शहर की स्वच्छता पर पूरा फोकस रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी थीम आधारित रोड साईड प्लांटेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा स्थापित कराई गई है, जिसका अनावरण आज उद्यान मंत्री श्री देवांगन एवं श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया। इसी प्रकार निगम द्वारा सिविल लाईन में निगम आयुक्त के बंगले के समीप मिनी गार्डन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री व महापौर के करकमलों से सम्पन्न हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के रोड डिवाईडरों में मल्टीकलर फूलों के पौधे रोपित कर डिवाईडरों को मल्टीकलर फूलों से सजाने संवारने का कार्य भी हो रहा है, इस कड़ी में निगम द्वारा सुभाष चौक पुष्पलता उद्यान से  कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोड डिवाईडर में इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया तथा यूफारविया मल्टीकलर फूलों के पौधे लगाये गये हैं, इन्हें भी आज जनसेवा में समर्पित  किया गया।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677