Connect with us

जांजगीर-चाम्पा

पड़ोसी बोला- विधायक ने गनमैन के साथ घुसकर मारपीट की:कहा- गोली मार दूंगा, बालेश्वर साहू ने मोबाइल छीना, AC हटाने को लेकर विवाद

Published

on

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी से मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। चांपा थाने में विधायक के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत की है कि, उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। AC की आउटडोर यूनिट हटाने को लेकर ये विवाद हुआ है। हालांकि विधायक ने भी पड़ोसी के खिलाफ काउंटर केस कराया है।

मामला चांपा थाना का है। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने आरोप लगाया है कि विधायक ने अपने घर के एसी का आउटडोर यूनिट उनकी जमीन पर लगा दिया था। विधायक से इसे हटाने के लिए पहले भी कहा गया था।

जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने पड़ोसी चंद्रशेखर और विधायक के बीच हुई बहस।

जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने पड़ोसी चंद्रशेखर और विधायक के बीच हुई बहस।

विधायक ने दी जान से मारने की धमकी

10-15 दिन बीत जाने के बाद जब फिर से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा, तो विधायक ने मना कर दिया। इसी दौरान जब युवक के जीजा ने भी विधायक से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा तो वो अपने गनमैन के साथ पोर्च में घुस गया।

आरोप है कि, विधायक बालेश्वर साहू ने जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने कहा, गेट से बाहर निकलकर दिखा, तुझे गोली मरवा दूंगा। जीजा जब पूरी घटना को मोबाइल से​ रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी विधायक ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मारा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत की गई।

पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने विधायक पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप।

पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने विधायक पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप।

पड़ोसी ने जताई गैरहाजिरी में परिवार के साथ अनहोनी की आशंका

चंद्रशेखर का आरोप है कि विधायक उनके परिवार को यहां से चले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। चंद्रशेखर ने इस बात का डर जताया है कि उनकी गैरहाजिरी में उनके परिवार के साथ कभी अनहोनी हो सकती है।

चंद्रशेखर की शिकायत पर पुलिस ने 11 जून को विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया।

विधायक ने पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप।

विधायक ने पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप।

विधायक ने लगाया पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप

इधर, इस विवाद के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने भी अपने पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने भी अपने पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस शिकायत पर भी FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, इस मामले में विधायक बालेश्वर साहू की ओर से कुछ बयान नहीं आया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत:सक्ती में 50 फीट घसीटा, नाराज ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया चक्काजाम

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले देव चंद्रा (25) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन की समझाइश और सहायता राशि दिए जाने के बाद करीब 2 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार, डभरा निवासी देव चंद्रा हर दिन की तरह गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। पुटीडीह नाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को करीब 50 फीट तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मॉर्निंग वॉक पर देव चंद्रा निकला था, तभी हादसा हुआ। (फाइल फोटो)

मॉर्निंग वॉक पर देव चंद्रा निकला था, तभी हादसा हुआ। (फाइल फोटो)

मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वे दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दो घंटे तक प्रभावित रही।

हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

समझाइश के बाद खुला रास्ता, मिली सहायता राशि

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इस दौरान रिश्तेदारों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

सड़क पर टायर के निशान मिले। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

सड़क पर टायर के निशान मिले। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के मार्गों और संभावित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ड्यूटी से 14 दिन गायब कॉन्स्टेबल सस्पेंड:वर्दी में संदिग्ध हालत में दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ था, SP ने की कार्रवाई

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 48 जगजीवन टोंडे के खिलाफ की है। कॉन्स्टेबल का वर्दी में सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध अवस्था में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कॉन्स्टेबल जगजीवन टोंडे को 3 जून 2026 को मालखरौदा क्षेत्र में वारंट पेशी संबंधी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह रक्षित केंद्र वापस नहीं लौटा और 17 जून 2026 तक बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित रहा।

इसी अनुपस्थिति के दौरान सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित एक चबूतरे पर पुलिस वर्दी में उसके संदिग्ध अवस्था में सोते हुए दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि आरक्षक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर पड़ा हुआ था।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

अनुशासनहीनता पर एसपी की सख्त कार्रवाई

हालांकि, वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विभाग ने इसे पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला आचरण माना है। ऐसे में एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरक्षक के काम के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने को गंभीर गलती मानते हुए उसे निलंबित कर दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती में 1.44 करोड़ का गांजा जब्त,नाबालिग समेत दो गिरफ्तार:आयरन डस्ट के नीचे छिपाया,ओडिशा से लोडकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ले जा रहे थे राजस्थान

Published

on

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गुरुवार को पुलिस ने ट्रेलर से करीब 1 करोड़ 44 लाख 48 हजार 250 रुपए गांजा बरामद किया है। ट्रेलर में 8 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखे गए कुल 40 पैकेटों में 208.965 किलोग्राम गांजा रखा गया था। गांजा को ओडिशा से लोडकर छत्तीसगढ़ के रास्ते राजस्थान ले जाया जा रहा था।

जांच में पता चला कि ट्रेलर मूल रूप से विशाखापट्टनम से आयरन डस्ट (फ्लोरस्पार पाउडर) लोड कर हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में तस्करों ने अपनी योजना को अंजाम दिया। ट्रेलर ओडिशा पहुंचने के बाद उसमें लोड फ्लोरस्पार पाउडर के नीचे गांजा छिपाकर लोड कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल किया गया ट्रेलर, उसमें भरा फ्लोर्सपार पाउडर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ 6 लाख 20 हजार 460 रुपए आंका गया है। यह मामला फगुरम चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को फगुरम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रेलर में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। बताया गया कि ट्रेलर चंद्रपुर, फगुरम और खरसिया मार्ग से गुजरने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग पर ग्राम बोडासागर स्थित सागर फैमिली ढाबा के सामने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम सागर फैमिली ढाबा के पास संदिग्ध ट्रेलर का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक ट्रेलर वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि ट्रेलर में आयरन डस्ट (लो​हे को गलाने वाला फ्लोरस्पार पाउडर) लोड है।

लेकिन पुलिस को जब शक हुआ तो उसने गाड़ी की तलाशी ली। ट्रेलर में आयरन डस्ट लोड था, लेकिन उसके नीचे गांजे की खेप छिपाकर रखी गई थी।

40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

जांच के दौरान पुलिस को आठ बड़ी प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। इन बोरियों के अंदर पांच-पांच पैकेट रखे गए थे। सभी पैकेट भूरे रंग के टेप से अच्छी तरह पैक किए गए थे ताकि किसी को उनके अंदर क्या है, इसका अंदाजा न लग सके। जब पुलिस ने पैकेट खोलकर जांच की तो उनमें गांजा भरा मिला। कुल 40 पैकेटों से 208.965 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 4 लाख 48 हजार 250 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा सिगना ट्रेलर (आरजे-09-जीसी-5216), जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है, उसे भी जब्त कर लिया गया।

ट्रेलर में लदा आयरन डस्ट भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, जिसकी कीमत करीब 21 लाख 42 हजार 210 रुपए बताई गई है। आरोपियों के पास से दो वीवो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इस तरह जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 66 लाख 20 हजार 460 रुपए से अधिक बताई जा रही है।

राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के बाद पुलिस ने ट्रेलर में सवार लोगों से गांजा परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में भी उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान के अजमेर जिले के जेवाजा थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्पित सिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी मामले में पकड़ा गया।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप किसके लिए भेजी जा रही थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677