Connect with us

जांजगीर-चाम्पा

पड़ोसी बोला- विधायक ने गनमैन के साथ घुसकर मारपीट की:कहा- गोली मार दूंगा, बालेश्वर साहू ने मोबाइल छीना, AC हटाने को लेकर विवाद

Published

on

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी से मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। चांपा थाने में विधायक के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत की है कि, उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। AC की आउटडोर यूनिट हटाने को लेकर ये विवाद हुआ है। हालांकि विधायक ने भी पड़ोसी के खिलाफ काउंटर केस कराया है।

मामला चांपा थाना का है। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने आरोप लगाया है कि विधायक ने अपने घर के एसी का आउटडोर यूनिट उनकी जमीन पर लगा दिया था। विधायक से इसे हटाने के लिए पहले भी कहा गया था।

जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने पड़ोसी चंद्रशेखर और विधायक के बीच हुई बहस।

जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने पड़ोसी चंद्रशेखर और विधायक के बीच हुई बहस।

विधायक ने दी जान से मारने की धमकी

10-15 दिन बीत जाने के बाद जब फिर से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा, तो विधायक ने मना कर दिया। इसी दौरान जब युवक के जीजा ने भी विधायक से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा तो वो अपने गनमैन के साथ पोर्च में घुस गया।

आरोप है कि, विधायक बालेश्वर साहू ने जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने कहा, गेट से बाहर निकलकर दिखा, तुझे गोली मरवा दूंगा। जीजा जब पूरी घटना को मोबाइल से​ रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी विधायक ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मारा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत की गई।

पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने विधायक पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप।

पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने विधायक पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप।

पड़ोसी ने जताई गैरहाजिरी में परिवार के साथ अनहोनी की आशंका

चंद्रशेखर का आरोप है कि विधायक उनके परिवार को यहां से चले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। चंद्रशेखर ने इस बात का डर जताया है कि उनकी गैरहाजिरी में उनके परिवार के साथ कभी अनहोनी हो सकती है।

चंद्रशेखर की शिकायत पर पुलिस ने 11 जून को विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया।

विधायक ने पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप।

विधायक ने पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप।

विधायक ने लगाया पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप

इधर, इस विवाद के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने भी अपने पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने भी अपने पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस शिकायत पर भी FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, इस मामले में विधायक बालेश्वर साहू की ओर से कुछ बयान नहीं आया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने फहराया तिरंगा

 जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
 जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शासकीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आकाश में तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

      इस दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

      कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, विधायक ब्यास कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल ने तथा जूनियर वर्ग में एनसीसी ज्ञानदीप उमावि ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

सक्ती। जिला मुख्यालय सक्ती में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर आकाश में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े गए।

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
       कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। सांसद श्रीमती जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

परेड एवं सांस्कृतिक स्पर्धा के परिणाम
    रक्षित निरीक्षक उमेश राय के नेतृत्व में निकाली गई 8 प्लाटूनों की परेड में प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरुष) प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) द्वितीय एवं नगर सेना प्लाटून तृतीय स्थान पर रही।

      अनप्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर बालक प्लाटून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती को प्रथम, जेबीडीएवी स्कूल सक्ती को द्वितीय और गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

Published

on

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा की प्रथम परिचयात्मक बैठक गुरुवार, 13 अगस्त को जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा में आयोजित की गई। बैठक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक का उद्देश्य महिला मोर्चा को जिले में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ एवं मंडल स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला संगठन सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में महिला मोर्चा भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती पुनिता डहरिया, जिला सह प्रभारी श्रीमती विभा गौरहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यालता मीरी, बलौदा जनपद पंचायत, जिला महामंत्री श्रीमती नन्दनी राजवाड़े, जिला महामंत्री शक्ति श्रीमती मोहन कुमारी साहू, अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, नवागढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, नपा अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, नपं अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन, जिला पंचायत सभापति श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती संतोषी रात्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में जिला एवं मंडल स्तर की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को पार्टी की विचारधारा एवं संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की जिला महामंत्री डॉ. धनेश्वरी जागृति ने किया। अंत में महिला मोर्चा की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा डेहरे द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संतोष लहरे, अमर सुल्तानिया, रवि पाण्डेय, प्रदीप श्रॉफ, श्रीमती उमा सोनी, श्रीमती संगीता पाण्डेय, श्रीमती, पूजा राठौर, श्रीमती संजीत माली, श्रीमती प्रेमलता कौशिक, श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी, श्रीमती मेघा यादव, श्रीमती संतोषी बरेठ, श्रीमती रोशनी राठौर, श्रीमती कल्याणी केशरवानी, श्रीमती शशि राठौर, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती मनीषा गोपाल, श्रीमती पूनम राय,श्रीमती पूनम अग्रवाल सहित सभी मंडल के महिला मोर्चा की अध्यक्ष महामंत्री एवं जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं और महिला मोर्चा को जिले में और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677