बिज़नस
जापान के निर्यात में सालाना आधार पर मई में 1.7 प्रतिशत की गिरावट
तोक्यो,एजेंसी। जापान के निर्यात में मई महीने में गिरावट आई है। अमेरिका को मोटर वाहनों के निर्यात में सालाना आधार पर करीब 25 प्रतिशत की भारी गिरावट इसकी मुख्य वजह रही। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि निर्यात में सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई जो विश्लेषकों द्वारा पूर्वानुमानित गिरावट से कम है। आयात में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जो कमजोर घरेलू मांग को दर्शाता है। यह अप्रैल में दर्ज दो प्रतिशत की गिरावट से भी बदतर है। वहीं व्यापार घाटा मई में 637.6 अरब येन या 4.4 अरब डॉलर रहा।
जापान अभी तक शुल्क मुद्दे को सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया है। प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा था कि दोनों पक्ष कुछ बिंदुओं पर सहमत नहीं हो पाए हैं। अमेरिका ने जापान के मोटर वाहनों व उसके घटकों के निर्यात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क और अन्य वस्तुओं पर 24 प्रतिशत शुल्क लगाया है।
देश
Tata Motors का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से इतनी महंगी हो जाएंगी कारें
मुंबई, एजेंसी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ” यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।”


इसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा, ” कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी…।”
देश
विश्व बैंक का अनुमान, 2026-27 में भारत की विकास दर 6.6% रह सकती है
मुंबई, एजेंसी। विश्व बैंक ने अनुमान जताया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2026-27 में घटकर 6.6 प्रतिशत रह सकती है। पिछले साल ये 7.7 प्रतिशत थी। हालांकि, वृद्धि दर में गिरावट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। ‘वैश्विक आर्थिक संभावनाएं’ रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा, ”ऊर्जा की ऊंची कीमत और कच्चे माल की लागत के कारण निजी मांग में कमी आने के कारण वृद्धि दर धीमी पड़ने का अनुमान है।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि माल एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती से उपभोक्ता मांग को कुछ हद तक सहारा मिल सकता है। विश्व बैंक ने ये भी उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2027-28 में देश अर्थव्यवस्था एक बार फिर 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर लेगी। विश्व बैंक ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़ी अनिश्चितता के बावजूद इस साल की भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी रहीं, जिसे घरेलू मांग से समर्थन मिला।
विश्व बैंक ने कहा, ”अमेरिका के टैरिफ में कमी और मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू होने की उम्मीद से संघर्ष के कारण बाहरी मांग खासकर निर्यात पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद मिल सकती है।”
रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मांग में मजबूती और निर्यात वृद्धि में तेजी से अगले दो वित्त वर्ष में वृद्धि दर के फिर से बढ़ने की उम्मीद है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में वृद्धि दर 2026 में घटकर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
देश
मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI सख्त, Nestle को भेजा नोटिस
मुंबई, एजेंसी। नेस्ले इंडिया के शेयर शुक्रवार को करीब 3% टूट गए। यह गिरावट उस खबर के बाद आई, जिसमें बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी के एक पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के मामले में कंपनी को नोटिस जारी किया है। इस खबर के बाद नेस्ले इंडिया लिमिटेड का शेयर 43.40 रुपए यानी 3.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1378 रुपए के आसपास पहुंच गया।
FSSAI ने नोटिस जारी करते हुए संबंधित बैच के स्रोत और सप्लायर की जानकारी,आंतरिक गुणवत्ता जांच रिपोर्ट तथा ऐसे उत्पादों को बाजार और सप्लाई चेन से हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए गए उपायों की जानकारी भी मांगी है।

फ्लिपकार्ट और ओपन सिक्रेट को भी नोटिस जारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आई उपभोक्ता शिकायतों के आधार पर FSSAI ने अन्य कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। रेगुलेटर ने फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सिक्रेट को भी नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए डिलीवर किए गए ओपन सीक्रेट अन-जंक्ड डेट्स में कीड़े पाए गए थे।
FSSAI ने दोनों कंपनियों से संबंधित अवधि के गुणवत्ता जांच रिकॉर्ड, उठाए गए सुधारात्मक कदमों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी मांगी है।
KFC को भी भेजा नोटिस
इसके अलावा,FSSAI ने आंध्र प्रदेश के एलुरु में MVR मॉल में मौजूद KFCआउटलेट पर साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है। फूड रेगुलेटर ने फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) से साफ-सफाई, सैनिटेशन, फूड हैंडलिंग, स्टोरेज, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों की हाइजीन से जुड़ी कमियों की पहचान कर रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही, सुधारात्मक कदमों के दस्तावेजी प्रमाण भी मांगे गए हैं।
FSSAI ने कहा है कि वह सोशल मीडिया पर सामने आने वाली उपभोक्ता शिकायतों की लगातार निगरानी कर रहा है। जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जा सकती है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
