Connect with us

देश

iPhone 16 Pro खरीदने का है सुनहरा मौका हुआ 10000 रुपये सस्ता, मिल रहे कई और ऑफर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। इस साल एप्पल की नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने वाली है, और उससे पहले iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। अगर आप iPhone 16 Pro लेने की सोच रहे हैं, तो आपको इस पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के तहत यह और भी सस्ती कीमत में मिल सकता है। अब सवाल यह है कि यह ऑफर कहां और कैसे मिलेगा? आइए जानते हैं विस्तार से।

iPhone 16 Pro पर छूट पाने के लिए आपको फ्लिपकार्ट से खरीदारी करनी होगी। फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 16 Pro का 128GB वेरिएंट 8% की छूट के साथ उपलब्ध है। फोन की वास्तविक कीमत 1,19,900 रुपये है, लेकिन छूट के बाद इसे मात्र 1,09,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कुल मिलाकर 10,000 रुपये की बचत हो रही है।

iPhone 16 Pro Key Specs
डिस्प्ले- 6.3 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर
रियर कैमरा- 48MP + 48MP + 12MP
फ्रंट कैमरा- 12MP
प्रोसेसर- A18 प्रो चिप, 6 कोर प्रोसेसर

Apple iPhone 16 Pro Bank Offers
iPhone 16 Pro को बैंक ऑफर्स के जरिए और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ग्राहक UPI पेमेंट से लेकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करके अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड कैशबैक की सुविधा मिल रही है। वहीं, अगर आप Non-EMI ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा, सभी प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट पाने का मौका भी मिल रहा है।

iPhone 16 Pro Exchange Offer
एप्पल iPhone 16 Pro को एक्सचेंज ऑफर के तहत भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 48,150 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

अगर आप एक चुनिंदा मॉडल का स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 3,000 रुपये की और छूट मिल सकती है। हालांकि, इस छूट का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की हालत अच्छी हो और वह लेटेस्ट मॉडल में शामिल हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 0.4% घटा, पांच माह की पहली गिरावट

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। कोयला, कच्चे तेल, उर्वरक और बिजली के उत्पादन में गिरावट के कारण मार्च में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। पांच माह में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन पहली बार घटा है। फरवरी, 2026 में, आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 2.8 प्रतिशत बढ़ा था। 

वित्त वर्ष 2025-26 में बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि दर घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। वित्त वर्ष 2024-25 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.5 प्रतिशत बढ़ा था।  

Continue Reading

देश

बिंदी-तिलक विवाद में Lenskart को झटका, डूबे 4500 करोड़!

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश की बड़ी आईवियर ​कंपनी में से एक Lenskart को बिंदी, तिलक से जुड़ा विवाद काफी महंगा पड़ गया। सोमवार को कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट आई है, जिससे इसकी मार्केट वैल्यूएशन में करीब 4,500 करोड़ रुपए की कमी आ गई।

विवाद की वजह कंपनी की एक पुरानी इंटरनल ग्रूमिंग पॉलिसी बनी, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस पॉलिसी में कथित तौर पर कर्मचारियों को बिंदी, तिलक जैसे कुछ धार्मिक प्रतीकों को पहनने से रोकने की बात कही गई थी। इसके बाद ऑनलाइन विरोध तेज हो गया और कंपनी के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी।

शेयर में गिरावट

BSE पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 5% तक गिरकर 508.70 रुपए के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई और यह 533.70 रुपए के आसपास बंद हुआ।

गिरावट के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन घटकर लगभग 88,331 करोड़ रुपए रह गई, जो पहले करीब 92,872 करोड़ रुपए थी यानी एक ही सत्र में करीब 4,540 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बाद में आंशिक सुधार के साथ वैल्यूएशन में कुछ बढ़त भी दर्ज की गई।

कंपनि ने दी थी सफाई

इस विवाद पर कंपनी के फाउंडर Peyush Bansal ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल डॉक्यूमेंट पुराना है और मौजूदा पॉलिसी को नहीं दर्शाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी में किसी भी धार्मिक पहनावे या प्रतीकों पर कोई प्रतिबंध नहीं है और इस गलतफहमी के लिए माफी भी मांगी।

Continue Reading

देश

बंगाल की पहचान बचाने की लड़ाई है यह विधानसभा चुनाव, PM मोदी का बड़ा दावा

Published

on

झाड़ग्राम, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को राज्य की पहचान बचाने की लड़ाई बताते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर मूल निवासियों के बजाय ‘घुसपैठियों’ के पक्ष में राजनीति करने का आरोप रविवार को लगाया। मोदी ने आदिवासी बहुल झाड़ग्राम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ”घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की सरकार’ बनाना चाहती है और मतदाताओं से इसे सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ”यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल को अपनी पहचान खोने का डर है।” उन्होंने आरोप लगाया, “तृणमूल जिस रास्ते पर चल रही है वह बहुत खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस ‘घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की और सरकार बनाना चाहती है। एक ऐसी सरकार जो बंगाल की जनता के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करने के बजाय केवल घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करेगी।”

मोदी ने दावा किया कि ऐसी सरकार के लिए सबसे बड़ी बाधा पश्चिम बंगाल के आम लोग होंगे। उन्होंने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस की घुसपैठियों वाली सरकार के लिए, अगर कोई शत्रु है, तो वे यहीं बैठे भाई-बहन होंगे, जो घुसपैठियों के शत्रु होंगे।” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ असंतोष राज्य के सभी समुदायों और क्षेत्रों में फैल गया है। उन्होंने कहा, “इसलिए, बंगाल के हर समुदाय, हर वर्ग, हर क्षेत्र ने इस बार ठान लिया है और तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है।”

मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने और भ्रष्टाचार व जबरन वसूली की व्यवस्था चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, “अगर किसी को घर बनाना है, तो उसे तृणमूल कांग्रेस के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और विधायक आपकी समस्याओं की परवाह नहीं करते। वे अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं।”

प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नेता राज्य के कई हिस्सों में आदिवासियों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने कब्जा कर लिया है।” पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। झाड़ग्राम में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677