कोरबा
सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के कृषकों को 52 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक राशि की मिली सौगात
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किसानों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं

कोरबा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को धान बोनस दिए जाने की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि का वितरण आज किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राजधानी रायपुर के ग्राम बेंद्री (अभनपुर) में आयोजित कार्यक्रम व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले भर के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया गया। जिले के धान बेचने वाले कुल 25 हजार 956 पंजीकृत किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल के दर से 52 करोड़ 13 लाख 790 रूपये की राशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से किया गया। जिसमें 2014-15 के 13879 कृषकों को 27 करोड़ 51 लाख 43 हजार 500 व 2015-16 के 12077 कृषकों को 24 करोड़ 61 लाख 57 हजार 290 रूपए बोनस राशि के रूप में प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों से सीधा संवाद भी किया। धान बोनस वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस और 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिया है। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और प्रधानमंत्री श्री मोदी पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है, उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है, हम किसानों से उनका पूरा धान खरीदेंगे और जरूरत पडऩे पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे।
कृषि मण्डी कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विकासखण्ड कटघोरा के कृषि मण्डी में आयोजित धान बोनस राशि वितरण के जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर सौरभ कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, एसडीएम सुश्री रिचा सिंह, जिला खाद्य अधिकारी जे. के. सिंह, नोडल कॉपरेटिव्ह बैंक सुशील जोशी अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर उनके योगदान को स्मरण किया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणानुरूप आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किसानों को धान के बकाया बोनस राशि का वितरण किया गया। उन्होंने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के तहत किये गए सारे वादे आने वाले सालों में पूरे किए जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच का सार्थक परिणाम है कि अन्नदाता किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल आज दिया जा रहा है। साथ ही 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जाएगी। श्री देवांगन ने देश सहित प्रदेश के विकास में सुशासन की उपयोगिता समझाते हुए जिले वासियों से सुशासन संकल्प को अपने जीवन मे अपनाकर जिले के समृद्धि एवं विकास में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल ने जिले के किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो साल के बोनस का एकमुश्त वितरण आज किसानों के खातों में किया गया है। जिससे किसानो के चेहरे में मुस्कान छाई है। उन्होंने कहा कि किसानों को आज वितरित किया जा रहा बोनस ‘मोदी की गारण्टी’ का ही सुखद परिणाम है जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मूर्तरूप दिया गया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कार्यक्रम में सभी जिलेवासियों को धान बोनस वितरण एवं सुशासन दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के अंतर्गत धान विक्रय के बकाया बोनस का आज वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों के जीवन में समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाली आएगी। कलेक्टर ने कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस हेतु जिले के ग्राम पंचायतों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा अटल चौक की साफ सफाई और रंग रोगन कर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका योगदान स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि सुशासन लाने के लिए प्रशासन और आमजनों का आपसी सहयोग से कार्य करना आवश्यक है। इस हेतु उन्होंने आमजनों से जिले में सुशासन की संकल्पना पूरा करने हेतु सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कटघोरा श्री पटेल को तराजू में धान से तौला गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किसानों को प्रतीकात्मक रूप से धान बोनस का प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। जिसमें बिंझकोट के लम्बोदर को 5 लाख 81 हजार 400 रूपए, छुरीकला के वरुण प्रताप को 3 लाख 69 हजार 600 रुपए, रंजना के टंकेश्वर प्रसाद को 1 लाख 89 हजार 600 रूपए, ग्राम मूढाली के संतोष सिंह को 1 लाख 37 हजार 40 रुपए, जवाली की श्रीमती उमादेवी को 91080 रूपए, घुचापुर के रामगोपाल को 88 हजार 680 रूपए एवं महेशपुर के श्री नोहर सिंह को 68 हजार 520 रूपए धान बोनस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार बीज निगम अंतर्गत ग्राम सेन्द्रिपाली के भागीरथी साहू को 78 हजार 570 रूपए, ग्राम केरवाद्वारी के करमसिंह को 60 हजार 075 रूपए, ग्राम तुमान के बिहारी लाल को 35 हजार 100 रूपए तथा ग्राम सिंघिया के छत्तर सिंह को 17 हजार 415 रूपए बीज बोनस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह जिले के अन्य विकासखंडों में भी खण्डस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। नोडल कॉपरेटिव बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 27 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं 41 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 13 हजार 879 पंजीकृत किसानों से 09 लाख 17 हजार 145 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिसका 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 27 करोड़ 51 लाख 43 हजार 500 रूपए की बोनस राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में 12 हजार 77 किसानों से 08 लाख 20 हजार 524.30 क्विंटल धान के एवज में 24 करोड़ 61 लाख 57 हजार 290 रुपए की बोनस राशि का भुगतान किया गया। इस प्रकार जिले के कुल 25 हजार 956 किसानों को 52 करोड़ 13 लाख 790 रूपये की बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

कोरबा
रोजगार सह आवास दिवस में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत नवा तरिया के बताए लाभ
पंचायतों में मनाया गया आवास सह रोजगार दिवस
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों को बताया गया
जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन गतिविधियों पर दिया गया जोर
कोरबा। जिले की ग्राम पंचायतों में 08 जून को रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान ग्राम विकास, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस सह आवास दिवस कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी एवं प्रभावी समन्वय के साथ संपन्न कराया गया।
रोजगार सह आवास दिवस में जल सरंक्षण एवं जल संवर्धन हेतु जिले में संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत बनाए जा रहे नवा तरिया के लाभ ग्रामीणों को बताए गए। इसके साथ ही जल संरचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने की चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

रोजगार सह आवास दिवस में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण कराने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। हितग्राहियों को उनके खातों में हस्तांतरित राशि की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं अन्य आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी विशेष पहल की गई।

ग्राम पंचायतों में ‘नवा तरिया-आय के जरिया’ अभियान के अंतर्गत नए तालाब निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने तथा इसके लाभ ग्रामीणो को बताये गए। मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त ‘आजीविका डबरी’ योजना के माध्यम से ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने, लंबित जियो टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने तथा आवासों एवं सूचना पटल पर परिवार की महिला सदस्य का नाम अंकित कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया, जिससे महिलाओं की सहभागिता एवं सम्मान को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित की गई, ताकि ग्रामीणजन योजनाओं की जानकारी सरलता से प्राप्त कर सकें और पारदर्शिता को प्रोत्साहन मिले।
रोजगार सह आवास दिवस में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कोरबा
महात्मा गांधी नरेगा के कार्य मानसून के पूर्व पूर्ण कराएं : सीईओ दिनेश कुमार नाग
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लाएं तेजी, मानसून से पहले अधिकतम आवास हों पूर्ण
डीएमएफ से स्वीकृत आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवनों को 25 जून तक पूरा करने के निर्देश
कोरबा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत एवं डीएमएफ अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीईओ श्री नाग ने निर्देशित किया कि मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत मजदूरी मूलक कार्यों को मानसून आने के पहले पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यस्थलों पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने तथा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े नवा तरिया निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले विकसित भारत जी-रामजी अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सोशल ऑडिट से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से आवासहीन एवं वंचित ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के पूर्व अधिक से अधिक आवास पूर्ण कर हितग्राहियों को पक्के घरों का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ एवं एसडीओ को नियमित समीक्षा करने तथा मैदानी अमले को लगातार फील्ड भ्रमण कर हितग्राहियों को आवास निर्माण पूर्ण कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।



डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री नाग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी भवन एवं स्कूल भवनों का निर्माण हर हाल में 25 जून तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्होंने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन, जनजागरूकता रैली एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा सभी ब्लॉक समन्वयकों को 20 जून तक बल्क वेस्ट जनरेटरों की पहचान एवं कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में महतारी सदन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने, 15वें वित्त आयोग के कार्यों का जियो टैगिंग कराने तथा पूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पंचायतों में अनिवार्य अभिलेखों एवं पंजीयों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को बैंकर्स के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर 30 जून तक बैंक लिंकेज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया।
उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को नियमित रूप से फील्ड में प्रवास कर योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में ई-आरईएस अशोक कुमार जोगी, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान,लेखा अधिकारी राजेंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, एसडीओ, उप अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कोरबा
SECL Inaugurates Model Anganwadi Centre in Bilaspur
200 Anganwadi Centres Across Bilaspur District Being Upgraded Under Rs.4.72 Crore CSR Initiative
Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL) inaugurated a Model Anganwadi Centre at Lingiadih, Bilaspur, under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative aimed at strengthening early childhood education and improving grassroots social infrastructure. The centre is part of a larger project under which 200 Anganwadi Centres across Bilaspur district are being modernized with a financial assistance of Rs.4.72 crore.

The inauguration was carried out by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL. Speaking on the occasion, he emphasized that quality early childhood education and improved learning facilities play a vital role in laying a strong foundation for the holistic development of children. He expressed confidence that the upgraded centre would provide a more conducive and engaging learning environment for young learners.
Senior officials of SECL, including Shri Ajay Behera, General Manager (CSR), and officers from the CSR Department, were also present during the programme.

The Anganwadi Centre currently has 22 enrolled children. On the occasion, educational materials such as books, pencils, drawing pads, sketch books and other learning aids were distributed among the children. The upgraded facility features child-friendly learning spaces, improved sanitation facilities, educational aids and modern furniture designed to support early childhood development.
It is noteworthy that SECL is implementing several impactful CSR initiatives across Bilaspur district in the fields of education, healthcare and social welfare. Recently, the foundation stone for a state-of-the-art Old Age Home and Divyangjan Rehabilitation Centre, being developed through SECL’s CSR funding at Sakri, Bilaspur, was laid by Hon’ble Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai.
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
