Connect with us

कोरबा

वर्तमान समय में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया- जयसिंह अग्रवाल

Published

on

अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन
कोरबा/जमनीपाली। वर्तमान समय में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है । ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकुल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास, अपने घर अथवा कार्यालय परिसर में एक – दो वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।


उक्त कथन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं । दिन – प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, इसके अलावा हमारी बुरी आदतें जैसे- पॉलिथीन का उपयोग, बेवजह पानी बर्बाद करना और बेवजह पेड़ – पौधे की कटाई से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है । पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली के अग्रबंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि अग्रवाल समाज दर्री – जमनीपाली द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर सैकड़ों वृक्ष लगाते हैं और उसकी निरंतर देख – रेख करते हैं । जिसकी आज के समय की जरूरत बन चुकी है।


अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल ने बताया कि साडा कॉलोनी स्थित अग्र मंगल भवन परिसर में फलदार, इमारती, छायादार एवं औषधीय गुण वाले पौधे रिक्त स्थान पर आवश्यकता के अनुरूप लगाया गया है । अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि पेड़ – पौधे प्रकृति की अनुपम देन है, जो अनमोल है, इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी ।


वृक्षारोपण कार्यक्रम के पूर्व मंचीय कार्यक्रम से कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसमें सर्वप्रथम अग्रवाल सभा अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ अग्रवाल(भवानी), उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल बालाजी, सचिव मनोज अग्रवाल पार्षद, मरवाड़ी मंच के राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल, अग्रवाल सभा के वरिष्ठ सदस्य लखी अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पी. डी. अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजू गोयल, निलेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल(एलआईसी) विनोद अग्रवाल बलगी, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल सोसायटी, आशीष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अरूण केडिया, पारस अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया ।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थु लाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, पूर्व सभापति संतोष राठौर, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोपाल कुर्रे, पार्षद मुकेश राठौर, रवि चंदेल, बद्री किरण, नारायण कुर्रे, सुकसागर निर्मलकर, एफ डी मानिकपुरी, पूर्व पार्षद पालूराम साहू, मस्तुल कंवर, मुन्ना साहू, आनंद पालीवाल, डॉ.नेताम, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रामायण दास, आनंद राम प्रजापति, मनीराम साहू, रतन यादव, संतोष ठाकुर, प्रदीप पुरायणे, गुलशन साहू, गुलाब दास, श्रीराम साहू, सरिता भारिया आदि उपस्थित थे ।


कार्यक्रम का संचालन मरवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने एवं आभार कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने व्यक्त किया ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से चयन, सुरेश कुमार अग्रवाल अध्‍यक्ष नियुक्त

Published

on

जमनीपाली। जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुई । बैठक में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के आगामी कार्यकाल 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से चयन किया गया । सर्वप्रथम अध्‍यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल (पत्रकार) के नाम का प्रस्‍ताव प्रेमकुमार अग्रवाल ने रखा जिसे सर्वसम्‍मति से पारित किया गया । वहीं उपाध्‍यक्ष पद के लिए बैजनाथ अग्रवाल (भवानी) राजेन्‍द्र अग्रवाल राजा दर्री, मनीष अग्रवाल दर्री, प्रेमकुमार अग्रवाल सुमेधा का चयन किया गया । मनोज कुमार अग्रवाल एल्‍डरमेन को एक बार पुन: सचिव पद की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। सहसचिव आशीष अ्ग्रवाल बंटी स्‍याहीमुड़ी को बनाया गया, कोषाध्‍यक्ष के पद के लिए सुरेश अग्रवाल (बालाजी) के नाम का चयन किया गया । दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा का गठन 2007 में किया गया था तब से आज तक लगातार कोषाध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सुरेश अग्रवाल बालाजी को दिया जाता रहा है ।

पहली बार सह कोषाध्‍यक्ष पद का गठन किया गया, इस पद के लिए अशोक स्‍टील के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई । मंत्री आशीष अग्रवाल पूर्व एल्‍डरमेन, प्रचार प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल और विकास अग्रवाल, श्‍यामा मेडिकोज को बनाया गया । कार्यकारिणी सदस्‍य में विनोद सिंघानिया एवं राजू भाई गोयल का चयन किया गया । आयकर सलाहकार मुकेश अग्रवाल, विधिक सलाहकार दिलीप अग्रवाल अधिवक्‍ता तथा निर्माण सलाहकार शुभम अग्रवाल सिविल इंजीनियर को बनाया गया है ।
संरक्षक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सभा के पूर्व अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल प्रगति, महेश अग्रवाल बुंदेलखंड को बनाया गया ।
विशेष आमंत्रित सदस्‍य में गौरीशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश, लक्‍खीराम, घनश्‍याम प्रसाद अग्रवाल, बैजनाथ महेश्‍वरी, द्वारिका शर्मा, विनोद छुरी, मुकेश मधु स्‍वीट्स, हनुमान मित्‍तल, विष्‍णु पोद्दार, सुरेश जगदम्‍बा, अशोक अग्रवाल दर्री, गोविंद सिंघानिया, ऋषि कुमार, मुरारी लाल, सीताराम मनाेज कुमार, संजीव पोद्दार, विजय सोसायटी, रमेश सोसाइटी, प्रमोद अग्रवाल एलआईसी, विजय प्रगति, सुलभ प्रगति, केशव अग्रवाल, विक्रम कुमार शैम्‍पी अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, बजरंग गाेयल, सुरेश सोसाईटी, मनोज सिंघानिया, अशोक अग्रवाल अशोक क्‍लाथ, मनीष पालीवाल, मनोज ड्रग हाउस, राकेश गाेयल ड्रगडील, चतुर्भुज अग्रवाल, गिरधारी लाल, राकेश सिंघानिया, अ‍रविंद अग्रवाल, दयानंद गुप्‍ता, अशोक जगदम्‍बा क्‍लाथ, केदारनाथ, रोशन कुमार, संजय सुमेधा, अशोक विनु, अर्जुन सिंघानिया, गोविंद अग्रवाल दर्री, प्रदीप अग्रवाल दर्री, ओमप्रकाश सुमित अग्रवाल, अमित लाला, सौरभ अग्रवाल पार्वतीमाल, दिनेश खेतान, दुर्गेश अग्रवाल, दीपक इंदिरानगर, अजय इंदिरानगर, टिंकु जमनीपाली, रामजीवन अग्रवाल,    शिव अग्रवाल, ऋषिकेश जमनीपाली, अशोक जमनीपाली, शैलेष गाेयल, अरूण अग्रवाल, बद्रीनाथ, अरूण केडिया, नीलेश समलेश्‍वरी, आशीष मंगलाबाजार विकास मित्‍तल, संदीप अयोध्‍यापुरी, चंद्रप्रकाश जैलगांव, सुरेश कुमार जमनीपाली, अनुप गुप्‍ता, बृजेश एचटीपीपी, सुरेश अग्रवाल एचटीपीपी, विजय अग्रवाल स्‍याहीमुड़ी, विजय गर्ग, सुरेश बुंदेलखंड, राजू राजकुमार, विनय केडिया, शिव सिंघानिया,     प्रमोद बर्तन, विजय एमआईजी 72, विजय आरटीओ, रविश्‍याम आटो, डी डी अग्रवाल, संतोष मेडिकल, रामलाल तिरूपति, राकेश शारदा प्रोविजन एनटीपीसी, केदारनाथ, कांशी अग्रवाल, राजेश आईबीपी, पी डी अग्रवाल, मुकेश छाया बाजार, सुशील मारूति बिलासपुर, अनिल दर्री, मनोज गाेयल दर्री, विजय राजेश बर्तन, संजय भगवती दर्री, अरूण गाेयल दर्री, अरूण गाेयल दर्री, अरूण मित्‍तल दर्री, अजय मित्‍तल दर्री, सुशील सिंघानिया, रविगोयल दर्री, जगदीश बुक दर्री, राजा केडिया, राजकुमार दर्री, मयंक सिंघानिया, सुभाष सिंघानिया, संजय वर्षा दर्री, कमल मित्‍तल दर्री, शंकर महेश्‍वरी, जुगल किशोर खेमका सहित अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के समस्‍त आजीवन सदस्‍यों को विशेष आमंत्रित में शामिल किया गया है ।
नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के समस्‍त अग्रबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्‍वास के साथ अध्‍यक्ष पद की महत्‍वपूर्ण  भूमिका के निर्वहन के लिए मुझें जो जिम्‍मेदारी सौंपी है, उस विश्‍वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा ।  मैं और मेरी टीम अग्रबंधुओं के सहयोग से समाज को ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे ।

Continue Reading

कोरबा

आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित

Published

on

कोरबा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में संचालित व्यवसाय- कोपा, आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) एवं आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट   cgiti.admissions.nic.in  में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।

Continue Reading

कोरबा

468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 22 जुलाई तक कुल 468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 476 मिलीमीटर, अजगरबहार 332.8, भैंसमा, 409, करतला 412.1, बरपाली 508.9, कटघोरा 479, दीपका 505.6, दर्री 580.9, पाली 510.2, हरदीबाजार 399.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 503.2, और पसान तहसील में 499.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677