खेल
9 साल बाद छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए जाएंगे:राष्ट्रीय खेल दिवस के एक सप्ताह पहले होगा अनाउंसमेंट, पहली-लिस्ट में 60 खिलाड़ियों के नाम
रायपुर,एजेंसी। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पिछले 9 साल से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की मांग कर रहे थे। जिस पर वर्तमान सरकार ने निर्णय ले लिया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची अगले महीने राष्ट्रीय खेल दिवस के एक सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, पहली सूची में 60 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम जारी किए जाएंगे। इसके बाद अन्य पात्र खिलाड़ियों के नाम परीक्षण के बाद जारी होंगे। इस मामले में खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। पहली सूची में जिन 60 खिलाड़ियों के नाम हैं, उन्हें खेल दिवस पर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
9 साल तक चला खिलाड़ियों का संघर्ष
उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की मांग को लेकर पिछले कई सालों से प्रदेशभर के पदक विजेता खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे थे। कई दफा इन खिलाड़ियों ने सड़क आकर आंदोलन भी किया। खिलाड़ियों ने कई बार खेल विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया। पैदल मार्च भी निकाला।
इसके अलावा मुख्यमंत्री, खेलमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अब 9 साल बाद खिलाड़ियों का संघर्ष सफल होने जा रहा है।
सरकारी विभागों में मिलेगी नौकरी, 2 फीसदी पद आरक्षित
उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने के बाद खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। प्रदेश के सभी विभागों में खाली पदों के 2 फीसदी पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। उत्कृष्ट नहीं बनने के कारण खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों पर उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है।
बता दें कि साल 2015 तक 100 से ज्यादा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए गए थे, इनमें से कई वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं।
650 में से सिर्फ 250 आवेदन ही उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए पात्र
उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए साल 2018-19, 2019-20 में खेल विभाग को कुल 783 आवेदन मिले थे। वहीं 2018-19 में 344 और 2019-20 में 439 आवेदन मिले । दोनों वित्तीय वर्ष के आवेदनों की जांच करने के बाद लगभग 125 खिलाड़ियों ने दो बार आवेदन किए थे।
वहीं से 2 से 3 खिलाड़ियों ने तीन बार आवेदन किए थे। फिल्टर के बाद कुल 650 खिलाड़ियों के आवेदनों की स्क्रुटनी की गई। इसमें लगभग 200 खिलाड़ी पुराने नियमों के अनुसार उत्कृष्ट के लिए पात्र पाए गए। वहीं 450 खिलाड़ियों के आवेदन अपात्र कर दिए गए।
खेल
रायपुर : ’छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का भारतीय हॉकी टीम में चयन, जापान में दिखाएंगे दमखम’
’अंडर-18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का जापान में आयोजित होने वाले अंडर-18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
अवि मानिकपुरी के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अवि मानिकपुरी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर प्रदेश के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अवि का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला प्रेरक उदाहरण भी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अवि मानिकपुरी जापान में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे तथा आने वाली पीढ़ी के खिलाडि़यों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
खेल
रायपुर : ’छत्तीसगढ़ के लाल अनीमेश कुजुर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड’
’नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा एथलीट अनीमेश कुजुर ने रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गौरव का वातावरण है। अनीमेश कुजुर की इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश कुजुर की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा एवं निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को अनीमेश पर गर्व है तथा विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी देश और प्रदेश का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।
कोरबा
हिरबाश छत्तीसगढ़ पुरुष बास्केटबॉल टीम में कोच
कोरबा। जिले के हिरबाश साहू को छत्तीसगढ़ पुरुष बास्केटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। वे आगामी 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में टीम का नेतृत्व और मार्गदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता पुडुचेरी में 22 मई से 29 मई तक होगी। इस नेशनल स्पर्धा में हिस्सा लेने कोच हिरबाश अपनी टीम के साथ पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए हैं।

लंबे समय से हिरबाश बास्केटबॉल खेल और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से जुड़े हुए हैं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस नियुक्ति से कोरबा समेत पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
