Connect with us

कोरबा

पुलिस स्मृति दिवस पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Published

on

कोरबा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में पुलिस विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर भाषण जी सर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक हथियारों की जानकारी से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगद्वाज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी (साइबर सेल प्रभारी, कोरबा), विकेश्वर प्रताप सिंह एवं संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक एवं मार्गदर्शक के रूप में डॉ. एल. एन. कंवर, डॉ. एस. के. गोभिल, डॉ दिनेश श्रीवास, एवं प्रोफेसर सुशील गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर मधु कंवर उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन किया।
समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संकट प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रभावशाली तर्क रखे।


वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:-

  1. कुमारी ईशा गुप्ता – प्रथम स्थान
  2. कुमारी सुषमा बंजारे – द्वितीय स्थान
  3. कुमारी रेणुका धिवर – द्वितीय स्थान
  4. कुमारी अंकिता टोप्पो – तृतीय स्थान
  5. कुमारी अंकिता शर्मा – तृतीय स्थान
    अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ:-
    कुमकुम कंवर, सिवंगी सोनी, सिंधु सिंह नेताम, संतोषी कंवर, चमेली, सीमा मंझवार, विकिता श्रीवास, कोमल साहू, सीमा साहू, मुस्कान रानी।
    कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले को उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया शेष अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
    शस्त्र प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आधुनिक हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की और पुलिस अधिकारियों से उनके उपयोग, रखरखाव एवं संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
  6. साथ ही साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सप्तदेव मंदिर एवं मोदी परिवार द्वारा आयोजन

Published

on

कोरबा। 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस (हनुमान जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर पूरे देश एवं विश्व में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर आमंत्रणानुसार उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की गई।

प्रमुख कार्यक्रमों की झलक इस प्रकार रही—

प्रातः 7:00 से 8:00 बजे के मध्य श्री सप्तदेव मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव विधिवत मनाया गया। पूजन, आरती, आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरण एवं बधाइयों का आदान-प्रदान किया गया।

तत्पश्चात पुनः मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया।

सायं 4:00 से 6:00 बजे तक श्री सप्तदेव मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसके पश्चात आरती, शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया।

मोदी निवास में सायं 5:00 से 7:00 बजे तक भव्य संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बिलासपुर स्थित नए शोरूम में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

अर्दा स्थित मोदी फार्म हाउस (संजय कृषि केंद्र) में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय एवं नंदी जी की मूर्तियों की स्थापना की गई।

पंचमुखी हनुमान मंदिर, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्व में अशोक मोदी द्वारा कराई गई थी, वहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भव्य आरती में सहभागिता की गई।

गिरिजा दीदी के निवास में हनुमान जी के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

रूपेश अग्रवाल के निवास पर भी हनुमान जी के दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण किए गए।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

जमीन विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:पीट-पीटकर वारदात को दिया अंजाम, ग्राम रक्षा दल की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने ग्राम रक्षा दल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हा छापरपारा की है।

दरअसल, 2 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे बैसाखू राम यादव महुआ बीनकर घर लौटा तो उसने अपने छोटे बेटे दयाराम यादव को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया। दयाराम के सिर और शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था।

बड़े भाई ने जमीन विवाद में मारा

बैसाखू ने अपनी बहू रामवती से पूछताछ की, जिससे पता चला कि उनके बड़े बेटे कल्याण यादव (33) ने जमीन बंटवारे के विवाद पर दयाराम की लाठी से पिटाई की और गला घोंटने का प्रयास किया था। कल्याण दयाराम को मृत समझकर मौके से फरार हो गया था।

बैसाखू अपने बेटे को इलाज के लिए गैरिला स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद फरार, अब गिरफ्तार

हत्या की जानकारी मिलते ही पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और कटघोरा एएसपी नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी फरार था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ग्राम रक्षा दल के व्हाट्सएप ग्रुप की सहायता ली। इस ग्रुप के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और मुखबिरों से कल्याण यादव के साहदामर के समीप देखे जाने की सूचना मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कल्याण यादव ने जमीन बंटवारे के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की। पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

कोरबा

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:कोरबा में घटना के बाद लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने वाहन जब्त कर की कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बांकी थाना क्षेत्र के बलगी सुराकछार मुख्य मार्ग पर एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक की पहचान रामेश्वर सिंह कंवर (36) के रूप में हुई है, जो बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सलियाभांठा गांव का निवासी था। रामेश्वर अपनी बाइक से बलगी किसी काम से जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

एक्सीडेंट के बाद शव के साथ परिजन

एक्सीडेंट के बाद शव के साथ परिजन

हाइवा से टक्कर से बाइक सवार की मौत

बताया जा रहा है कि ओवरटेक और तेज रफ्तार के कारण हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे।

लोगों ने एक्सीडेंट के बाद रोड घेर कर चक्काजाम कर लिया

लोगों ने एक्सीडेंट के बाद रोड घेर कर चक्काजाम कर लिया

2 घंटे के बाद चक्काजाम खत्म

सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शासन से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि प्रदान की। आगे की कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

रामेश्वर सिंह कंवर एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, बच्चे, भाई और माता-पिता शामिल हैं। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677