Connect with us

कोरबा

स्मार्ट यूजर बनें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें: विकास पांडेय

Published

on

ग्राम सिंघिया में रासेयो इकाई कृषि महाविद्यालय कोरबा का सात दिवसीय विशेष शिविर

कोरबा। सोशल मीडिया के स्मार्ट यूजर बनें और इसका इस्तेमाल विज्ञान के वरदान की तरह करें। यह आज के दौर की युवा पीढ़ी यानी जेन जी के लिए एक पावर है। इस प्लेटफॉर्म में सकारात्मक विचारों को शामिल कर आप अपने आने वाले कल को निखारने की कारगर राह बना सकते हैं। इसके उपयोग में कुशलता की कमी या नाकारात्मक भाव आपके या आपके अपनों के भविष्य को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल सकती है। इसलिए ऑनलाइन जाते वक्त सदैव सजग, सावधान और जागरूक रहें।

यह बातें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन द्वितीय बौद्धिक सत्र में छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि रहे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं शिक्षाविद विकास पांडेय ने कहीं। यह सात दिवसीय विशेष शिविर पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम सिंघिया में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन हेतु मार्गदर्शन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय शर्मा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ पी के सांगोड़ए हैं।

विशेष शिविर के प्रथम दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सिंघिया के सरपंच मनोज कुमार टेकाम, चतुर्भुवन नायक सभापति जनपद पंचायत पोड़ी, देवनारायण डिक्सेना उपसरपंच सिंघिया, मदन सिंह शांडिल्य बीआर जाटवर कार्यक्रम अधिकारी सेजेस स्कूल सिंघिया रहे। चतुर्भुवन नायक सभापति जनपद पंचायत पौड़ी ने अपने उद्बोधन में युवा को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया । सरपंच मनोज टेकाम ने युवाओं का ग्राम में आत्मीय स्वागत अपने उद्बोधन के माध्यम से किया। साथ ही उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने अमूल्य सहयोग प्रदान किया। बीआर जाटवर कार्यक्रम अधिकारी सेजेस ने रासेयो शिविर के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोरबा ने छात्रों को ग्राम पंचायत सिंघिया में रहकर कृषि एवं कृषक के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सिंघिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। दोपहर में बौद्धिक चर्चा में प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि रही श्रीमती संगीता साव प्राचार्य सेजेस स्कूल सिंघिया ने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए रासेयो में किए कार्यों को याद किया और विद्यार्थियों को समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र की बौद्धिक चर्चा में मुख्य अतिथि रहे युवा पत्रकार विकास पाण्डेय ने युवाओं को मीडिया और सोशल मीडिया माध्यमों से सीखने और नकारात्मक विचार से दूर रहने के बारे में विस्तृत चर्चा किया। डॉ जीपी भास्कर वरिष्ठ प्राध्यापक ने स्कूली बच्चों एवं रासेयो के छात्रों को रबी फसल के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। शिविर का आयोजन डॉ रोशन भारद्वाज कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉ साधना साहा के द्वारा किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

विदाई समारोह में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने किया प्रेरित

Published

on

कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा में कक्षा 12 वीं के छात्रों को विदाई देने समारोह का आयोजन किया। इससे स्कूल का वातावरण, उत्साह, स्मृतियों और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। सुबह स्कूल परिसर में हवन कर मंगलकामना की गई।

विदाई समारोह में 11 वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी। खेलों में 12 वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर चेतना शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राएं जीवन में आगे बढ़ें। सदैव नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास व परिश्रम के मार्ग पर चलें। छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रिया रात्रे ने किया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:निगम सभापति ने SP से की शिकायत, जेफरी एप्सटीन से जोड़ने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत में बताया गया है कि वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के यौन शोषण अपराधी जेफरी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है। ‘राव साहब’ नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री मोदी की एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर उन्हें एप्सटीन फाइल से जोड़ने की कोशिश की गई है।

इसी तरह, ‘मलिक साहब’ नामक फेसबुक आईडी से भी एडिटेड फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। एक अन्य फेसबुक आईडी ‘समाजवादी विचारधारा’ से बिना किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर मानसी सोनी नामक महिला का शारीरिक शोषण करने और उसे गायब करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।

सभापति ठाकुर ने बताया साजिश

सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाने से जनता में असम्मान और नाराजगी का माहौल बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स के जरिए कोरबा शहर और राज्य का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर एडिट कर झूठी खबरों में इस्तेमाल करना और अभद्र पोस्ट फैलाना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के सीईओ अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

शिकायत के दौरान सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा:रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 स्थित हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) में शासकीय जमीन पर रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरेनुमा प्लॉट काटकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। नगर निगम की नजर पड़ते ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा नियम खिलाफ है। हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जे को लेकर रवि शंकर जोन कार्यालय ने 7 तारीख को नोटिस जारी किया है। स्थल पर अभी भी निर्माण सामग्री और खड़ी दीवारें मौजूद हैं। आशंका है कि कब्जाधारी कभी भी यहां पूर्ण रूप से कब्जा कर सकता है।

माजिक भवन के पास हो रहा कब्जा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जा किया जा रहा है, उसके पास ही एक सामाजिक भवन भी बना हुआ है, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य संभवतः रात के समय किया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।

वार्ड पार्षद कर चुके हैं कई बार शिकायत

हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद पहले भी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कुछ साल पहले नगर निगम ने ग्रीन जोन में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से कब्जे की कोशिशें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बीच स्थित यह हेलीपैड नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन जोन की तरह है। यहां सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां कब्जे का खेल बढ़ता जा रहा है, जिससे हरे-भरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

सड़क किनारे पेड़ों पर लगे पोस्टर-बैनर

हेलीपैड नर्सरी के सड़क किनारे कई पेड़ों पर ऐसे बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें जमीन को प्रस्तावित बताया गया है। इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Continue Reading
Advertisement

Trending