छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन का सिस्टम अब ऑनलाइन-कांग्रेस कार्यकाल में अफसरों-नेताओं-कारोबारियों पर परिवहन में 500 करोड़ से ज्यादा वसूली का आरोप
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में अब कोल ट्रांसपोर्टिंग का सिस्टम ऑनलाइन होने वाला है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण लाया था। जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सदन में कोयला परिवहन सिस्टम ऑनलाइन करने की घोषणा की। कांग्रेस कार्यकाल में कोयला परिवहन में अफसरों, राजनेताओं और कारोबारियों पर 500 करोड़ से ज्यादा गबन करने का आरोप है। मामले में ईडी के अफसरों ने खुलासा किया था। पिछली सरकार में इस सिस्टम को चलाने वाला भी एक पूरा सिंडिकेट था। मामले में कार्रवाई के बाद आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी अधिकारियों और कारोबारियों को ईडी ने हिरासत में लेकर जेल में बंद किया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक और कारोबारियों को ईडी ने कोर्ट के माध्यम से समन भी जारी करवाया है। शासकीय अधिकारियों, राजनेताओं और कारोबारियों पर आरोप लगने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कोयला परिवहन का पूरा सिस्टम बदलने की तैयारी कर रही है। भाजपा नेता राजेश मूणत ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाए जाने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने इस बात का खुलासा किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा में बीजेपी विधायक के सवाल का जवाब देते हुए बताया, कि आने वाले दिनों में कोयला परिवहन सभी दस्तावेज ऑफलाइन सिस्टम से नहीं, बल्कि ऑनलाइन सिस्टम से बनेंगे। इससे कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता रहेगी और गलत इरादे रखने वाले लोगों पर नियंत्रण लग सकेगा।
संचालक ने करवाया था ऑफलाइन सिस्टम
बीजेपी विधायक राजेश मूणत के सवाल का जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कि कोयला का परिवहन बिना पास प्राप्त किया जा रहा था। तत्कालीन संचालक आईएएस समीर विश्नोई ने 15 जुलाई 2020 में नए निर्देश दिए थे, जिसके तहत ये सिस्टम चल रहा था। सीएम ने कहा, कि खनिज विभाग के संचालक ने सरकार से अनुमोदन नहीं लिया था। सीएम साय ने कहा, कि तत्कालीन संचालक की ओर से 2020 में लिए गए फैसले को रद्द करता हूं। मामले में एसीबी की जांच जारी है, इसलिए बीजेपी विधायक राजेश मूणत द्वारा की गई सीबीआई जांच की मांग पर सीएम साय ने जवाब नहीं दिया।
ईडी ने इन लोगों को बनाया है आरोपी
सौम्या चौरसिया, तत. उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय समीर विश्नोई, आई.ए.एस. ततनिदेशक भू-विज्ञान एवं खनिज रानू साहू, आई.ए.एस. तत्कालीन कलेक्टर कोरबा संदीप कुनार नायक, सहायक खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग खनिज अधिकारी सूर्यकांत तिवारी मनीष उणच्चाय रौशन कुमार सिंह निखिल चंद्राकर राहुल सिंह पारेख कुर्रे मोईनुद्दीन कुरैशी विरेन्द्र जायसवाल रजनीकांत तिवारी हेमंत जायसवाल जोगिन्दर सिंह नवनीत तिवारी दिपेश टांक देवेन्द्र डडसेना राहुल मिश्रा रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, छ.ग. कांग्रेस पार्टी देवेन्द्र सिंह यादव, तत्कालीन विधायक, भिलाई नगर शिशुपाल सोरी, तत्कालीन विधायक, कांकेर रामप्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता, कांग्रेस विनोद तिवारी, तत्कालीन पी.ई.पी. अमरजीत भगत, तत्कालीन विधायक सीतापुर चंद्रदेव प्रसादराय, तत्कालीन विधायक, बिलईगढ़ बृहस्पत सिंह, तत्कालीन विधायक, रामानुजगंज इदरिश गांधी, पी.ई.पी. सुनील कुमार अग्रवाल, इंद्रमणी ग्रुप निवासी रायपुर जय. सूर्यकांत का साथी चंद्रप्रकाश जायसवाल, निवासी कोरन गुलाब कमरो, तत्कालीन विधायक, भरतपुर सोनहत यु.डी. मिंज, तत्कालीन विधायक, कुनकुरी लक्ष्मीकांत तिवारी एवं अन्य
छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाटकेश्वर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाटकेश्वर जयंती आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है, जो हमें धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ता है। यह दिवस समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने भगवान हाटकेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति और प्रगति लेकर आए।


कोरबा
राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले प्रवास पर
सामूहिक विवाह व हनुमंत कथा में होंगे शामिल
कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री डेका रायपुर लोकभवन से सवेरे 7.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। ततपश्चात राज्यपाल सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे।


छत्तीसगढ़
रायपुर : नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला परंपरा के संवाहक और ‘नाचा’ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा’ जैसी लोकविधा को न केवल पुनर्जीवित किया, बल्कि उसे जन-जन तक पहुँचाकर सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने गांवों के लोक कलाकारों को संगठित कर ‘नाचा’ को नई पहचान और गरिमा प्रदान की। उनके प्रयासों से यह लोककला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रही, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रभावी मंच बनी।

उन्होंने कहा कि दाऊ मंदराजी ने अपने समर्पण और साधना से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखा और उसके संरक्षण के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनका योगदान प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोक कला और शिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को ‘दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान’ प्रदान किया जाता है, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि दाऊ मंदराजी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
