Connect with us

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन के संपूर्ण वैधानिक दायित्वों का निर्वहन/पर्यवेक्षण एवं जानकारियों का प्रेषण, प्रभारी अधिकारियों से समन्वय (चेक लिस्ट अनुसार), आवक जावक, फैक्स पत्रों का आदान-प्रदान, नस्ती संधारण, निर्वाचन की अधिसूचना, स्टेण्डिंग कमेटी/राजनैतिक दलों अभ्यर्थियों/मीडिया की निर्धारित बैठकों का आयोजन, समस्त प्रकार की निविदाएं, शिकायत सेल-प्राप्त शिकायत से संबंधित समस्त कार्यवाही एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुक्रम में इसशाखा से संबंधित समस्त कार्य एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्यो हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग मो.नं. 9479263731 को नोडल अधिकारी एवं श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मो.नं. 9424229869 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सहयोगी के रूप में डी.डी. भारद्वाज निर्वाचन पर्यवेक्षक, सामान्य निर्वाचन कोरबा मो.नं. 9826671509, योगेश कुमार नारंगे, डाटा एंट्री ऑपरेटर स्थानीय निर्वाचन कोरबा मो.नं. 7879582212, श्रीमती तिरिथ कंवर स्टेनो स्थानीय निर्वाचन कोरबा मो.नं. 7089761121, रामनिवास साहू सहायग ग्रेड-02 संलग्न जिला निर्वाचन कार्यालय, द्रुपद कुमार चंद्रा सहायक ग्रेड-03 सामान्य निर्वाचन कोरबा, राजेश भारद्वाज भृत्य स्थानीय निर्वाचन कोरबा, अवध बिंझवार भृत्य स्थानीय निर्वाचन कोरबा, धनीराम भृत्य स्थानीय निर्वाचन कोरबा की नियुक्ति की गई है।
इसी प्रकार कानून व्यवस्था शाखा अंतर्गत संबंधित क्षेत्रानुसार कानून व्यवस्था का निरंतर समीक्षा, आपात स्थिति उत्पन्न होने पर आवश्यक कार्यवाही एवं अपने अधिनस्थ निर्वाचन क्षेत्र में एमसीसी दल का गठन करने हेतु सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा, मो.नं. 9479193300, देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर कोरबा, मो.नं. 9644573323, ओंकार यादव, अपर कलेक्टर कटघोरा मो. नं. 9340838585 को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल के रूप में सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा को नियुक्त किया गया है। कार्मिक कल्याण शाखा अंतर्गत मतदान दलों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आशुतोष पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा मो. नं. 7773808088,   दिनेश कुमार नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा मो. नं. 9479263731 को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, दीपका व सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
मतपेटी शाखा अंतर्गत मतपेटियों का आईलिंग/ग्रीसिंग एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण कराकर चरणवार संबंधित नगरीय निकाय/जनपद पंचायतों को उपलब्ध कराने हेतु कौशल प्रसाद तेंदुलकर, संयुक्त कलेक्टर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा व सर्व संबंधित तहसीलदार, जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी)शाखा अंतर्गत मीडिया कक्ष की स्थापना एवं प्रेस विज्ञप्ति जारी करने हेंतु कमल ज्योति जाहिरे सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय मो.नं. 7970006612 को नोडल अधिकारी एवं सुरजीत सिंह चौहान सहायक जनसंपर्क अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा मो. नं. 7000152700 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारियों को कार्यो के निर्वहन में सहयोग हेतु अपने स्तर पर अपने कार्यालय के कर्मचारियों का ड्यूटी जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर लगाने के निर्देश दिए है।

Continue Reading

कोरबा

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Published

on

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अहमदाबाद की प्रख्यात न्यूरो-साइकेट्रिक विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर में मानसिक एवं तंत्रिका संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। डॉ. रजनी वर्मा ने बताया कि चिंता, डर, घबराहट, नशे की लत, डिप्रेशन, मिर्गी, तनाव, अनिद्रा (नींद की कमी) तथा बच्चों में व्यवहार संबंधी विकार जैसे मामलों का विशेषज्ञ परामर्श इस कैंप में निशुल्क दिया जाएगा।
वहीं त्वचा एवं कॉस्मेटिक समस्याओं के लिए भी यह शिविर उपयोगी रहेगा। डॉ. जय बावने द्वारा रेडियोफ्रिक्वेंसी/इलेक्ट्रोकॉटरी, केमिकल पीलिंग, फोटोथेरेपी, माइक्रोडर्माब्रेशन (स्किन पॉलिशिंग), लेजर द्वारा अनचाहे बाल हटाना, प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट (शादी से पूर्व मुंहासों के दाग हटाना, हाइड्रेशन बढ़ाना और तुरंत निखार लाना), झाइयों का उपचार, चेहरे के काले दाग-धब्बे, टैटू हटाना, सफेद दाग (विटिलिगो) तथा आंखों के आसपास कालापन जैसी समस्याओं पर विस्तृत जानकारी एवं परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों की गोपनीयता (प्राइवेसी) का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि लोग बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
यह शिविर निहारिका स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, नगर निगम जोन कार्यालय के पास आयोजित होगा। मरीजों की सुविधा के लिए पूर्व पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7879165185 भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और “बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर जीवन” का उद्देश्य साकार हो सके।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने किया प्रसाद वितरण, महापौर ने सराहा धार्मिक आयोजन को

Published

on

कोरबा। शहर के राम सागर पारा क्षेत्र में केसरवानी परिवार द्वारा आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक पंडित श्रीकांत दुबे द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा श्रद्धालुओं के बीच हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं पार्षद ईश्वर पटेल, युगल केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत साईं सेवा महिला समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से मोहल्ले का वातावरण सकारात्मक और आध्यात्मिक बनता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक मोहल्ले में होने चाहिए, जिससे समाज में सद्भाव और संस्कारों का प्रसार हो। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भी कथा श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, राय सिंह, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, तपेश्वर राठौर एवं रामायण सिंह सहित गौ सेवा समिति व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा को मिली महिला थाना की सौगात

Published

on

निरीक्षक भावना सिंह बनी प्रथम थानेदार
कोरबा। आज कोरबा जिले के लिए शासन ने बड़ी सौगात दी है। कोरबा को महिला थाना की सौगात दी गई है। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजूदेवी राजपूत, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व सभापति अशोक चावलानी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, निगम कमिशनर आशुतोष पाण्डेय, एसपी सिद्धार्थ तिवारी के आतिथ्य में सिविल लाईन थाना परिसर में महिला थाना आमजनता के लिए लोकार्पित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू जैन, प्रफूल्ल तिवारी, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, कमला किंडो, विष्णु यादव, विवेक मारकण्डे, श्रीमती नायक, श्रीमती मोदी, श्रीमती दुबे, आकाश श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, राम त्रिपाठी, आर के तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

महिला निरीक्षक भावना सिंह को अतिथियों ने नई थाना प्रभारी के रूप में शपथ दिलाई और अतिथियों ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया। महिला थाना लोकार्पित होने के बाद अतिथियों ने पुलिस परिवार के उन होनहार बच्चों का सम्मान किया, जो सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक लाकर पुलिस परिवार, स्कूल एवं जिले का नाम रोशन किया। साथ ही गरमी के दिनों में आगजनी से बचाव एवं सायबर ठगी से सावधान रहने जागरूकता पाम्पलेट का विमोचन किया।

महिला थाना होने के बाद महिलाओं को मिलेगी राहत-लखन

पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि अब पीड़ित महिलाएं सीधे महिला थाना में आकर अपनी समस्याएं बताएंगी और थाना में पूरा महिला स्टाफ होने से वे झिझकेंगी नहीं और खुलकर अपनी पीड़ा बता पाएंगी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार महिला अपराध रोकने हर तरह के कदम उठा रही है और भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और अपराध में कमी आई है।

महिलाओं के लिए अतिरिक्त सौगात है महिला थाना-सिद्धार्थ तिवारी

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के प्रति संजीदा है। सभी थाना-चौकियों में महिला अपराध सहित सभी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करती है। महिला थाना कोरबा जिले के लिए अतिरिक्त सौगात है और इसमें पीड़ित महिलाएं खुलकर बयान दे सकती हैं। महिला थाना में पर्याप्त महिला बल तैनात किया गया है। महिलाओं को यहां काफी राहत मिलेगी। शासन ने कोरबा के लिए यह बड़ी सौगात दी है।

भावना सिंह बनी पहली महिला थाना प्रभारी

निरीक्षक भावना सिंह कोरबा का पहला महिला थाना की प्रभारी बनाईं गई हैं। मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन सहित सभी अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि वे महिला अपराध से संबंधित सभी मामलों के त्वरित कार्यवाही में पूर्ण निष्ठा के साथ कर्त्तव्य निर्वहन करेंगी।

वाटर कूलर की घोषणा

साधना न्युज की कोरबा जिला हेड श्रीमती रेणु जायसवाल ने नव लोकार्पित महिला थाना परिसर में पेयजल की समस्या से मंत्री लखनलाल देवांगन को अवगत कराया। उन्होंने त्वरित महिला थाना भवन में आरओ सहित वाटर कूलर की घोषणा की और कहा कि दो-तीन दिन में थाना में वाटर कूलर लग जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677