कोरबा
शासकीय अभिभाषक एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित राजवाड़े भाजपा में शामिल कांग्रेस को बड़ा झटका
कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं शासकीय अभिभाषक रोहित राजवाड़े ने आज कोरबा प्रवास पर पहुंचे दिग्गज भाजपा नेताओं एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा प्रवेश किया और भाजपा को लीड दिलाने का संकल्प लिया। आज कोरबा में भाजपा की विधानसभा प्रबंधन एवं कोरकमेटी की बैठक आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित थी, जिसमें भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज मौजूद थे, विशेषकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित कोरबा जिला इकाई के वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे। उद्योग मंत्री की रणनीति के तहत रोहित राजवाड़े सहित कई दिग्गज कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। रोहित राजवाड़े ,जयङ्क्षसह अग्रवाल के खास समर्थकों में गिने जाते रहे है।
कोरबा
कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली
इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


कोरबा
बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा:कोरबा में बड़ी घटना टल गई, डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग के पास पहुंच गया। बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए आरसीआरएस (RCRS) संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी।
सांप पर बच्चे की नज़र पड़ी,टली दुर्घटना
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झाड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से एक बड़ी घटना टल गई।
सांप दिखने पर डरे नहीं सावधान हो जाएं
स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्र ने लोगों से डरने के बजाय समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की।

कोरबा
सेवा और भक्ति का संगम: अपना घर सेवा आश्रम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, जन्मदिन बना श्रद्धा का पर्व
कोरबा। शहर में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब अपना घर सेवा आश्रम में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आश्रम के सक्रिय सदस्य विजय राठौड़ की सुपुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल छाया रहा, जहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और सुंदरकांड के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने आयोजन की सराहना करते हुए विजय राठौड़ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

वहीं आश्रम के सचिव पी.के. दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सहयोग से आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा निरंतर की जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबा शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आश्रम से जुड़कर इस पुनीत सेवा कार्य में भागीदार बनें।

इस अवसर पर संदीप सिंह, पी.के. दत्ता, द्वारिका सिंह बघेल, राधेनाथ घोष, लीलाकांत साहू, नरेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, आर.के. श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, शिव शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद त्रिपाठी, प्रवीण सामंथा, अशोक महंत, राजू केशरवानी सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया, जिसने समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
