कोरबा
बालको ने समुदाय के साथ धूमधाम से मनाया उन्नति उत्सव·, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उद्यमशीलता कौशल को निखारने का अवसर दिया
· प्रेरणादायक लोगों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया· समुदायिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए एक नई मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) लॉन्च

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति उत्सव’ का तीसरा वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय की महिलाओं में उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्यम से उद्यमशीलता कौशल से संपन्न और स्वयं सहायता समूहों में संगठित महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें सजावट की वस्तुओं, खाद्य पदार्थों तथा स्वास्थ्य और स्वच्छता उत्पादों की एक श्रृंखला शामिल थी। इस आयोजन में समुदाय की 650 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिन्हें वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया गया।उन्नति उत्सव के तीसरे वार्षिकोत्सव में समुदाय की महिलाओं के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम को शामिल किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए स्थानीय नृत्य कर्मा और राउत का प्रदर्शन किया। सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन, उद्यमिता और लड़कियों की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करने वाले नाटकों और प्रदर्शनों का मंचन किया।प्रभावशाली नाटकों, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, पुरस्कार समारोह और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के स्टालों के साथ मनोरम प्रदर्शनी की विशेषता वाले उन्नति उत्सव में 1000 से अधिक व्यक्तियों ने भागीदारी की। आयोजन ने एसएचजी की महिलाओं के लिए प्रचार और कमाई के अवसर प्रदान करने का मंच भी दिया जिन्होंने आम आगंतुकों के लिए खुली प्रदर्शनी में अपने हस्तनिर्मित भोजन और सजावट की वस्तुओं के साथ स्टॉल लगाए थे।‘उन्नति’ बालको की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजना है जो महिला स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) को सशक्त बनाने और संगठित करने तथा उद्यमिता एवं स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल का सम्मान करते हुए उन्हें निखारने पर केंद्रित है। बालको ने प्रोजेक्ट उन्नति के तहत गोंकरा लोक कला (छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला), छत्तीसा (स्थानीय व्यंजन), मिट्टी की मूर्तियाँ, भित्ति कला, मशरूम की खेती, पेपर बैग सहित 12 उत्पादों की पेशकश करने वाली 7 सूक्ष्म उद्यम इकाइयाँ स्थापित की हैं। सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) जीपीआर स्ट्रैटेजीज़ एंड सॉल्यूशंस (जीपीआरएसएस) के साथ साझेदारी में चल रही इस परियोजना ने बालको के आसपास के समुदाय में 5700 से अधिक महिलाओं को प्रभावित किया है।
उन्नति परियोजना और आयोजना की सराहना करते हुए, बालको मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको समुदाय की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता, बाजार से जुड़ाव प्रदान करके उनकी आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण की यात्रा में सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति के माध्यम से हमारा लक्ष्य महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे वे समाज के भीतर अपनी व्यक्तिगत पहचान स्थापित कर सकें और अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की उत्तरोत्तर प्रगति में योगदान कर सकें।बालको ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल और स्थायी आजीविका पर बालको की विभिन्न सामुदायिक विकास परियोजनाओं के तहत सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए समुदाय के 16 लोगों को सम्मानित भी किया। समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे माहवारी संबंधित मिथकों को दूर करने से लेकर व्यक्तियों को स्थायी आजीविका,आवश्यक कौशल और मुफ्त में प्राथमिक शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के उनके प्रेरक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
कंपनी ने समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) पहल के तहत दूसरा वैन भी लॉन्च की। ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर हर 15 दिनों में स्वास्थ्य शिविर और परामर्श सेवाओं के माध्यम से वैन 47 से अधिक समुदाय को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है।
कोरबा जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएचएमओ) एस.एन. केसरी ने एमएचवी के लॉन्च की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार है। नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बालको द्वारा लॉन्च की गई दूसरी मोबाइल हेल्थ वैन से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं में मदद मिलेगी।बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 4 जिलों कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर सहित 123 गांवों में सालाना 1.5 लाख से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचा रहा है। बालको सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, स्थायी आजीविका, स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, खेल और सांस्कृति संरक्षण के साथ सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। सामुदायिक संपत्ति सृजन जैसे वन तालाब कुआं आदि सामुदायिक विकास परियोजनाओं में शामिल है।


कोरबा
कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली
इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


कोरबा
बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा:कोरबा में बड़ी घटना टल गई, डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग के पास पहुंच गया। बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए आरसीआरएस (RCRS) संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी।
सांप पर बच्चे की नज़र पड़ी,टली दुर्घटना
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झाड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से एक बड़ी घटना टल गई।
सांप दिखने पर डरे नहीं सावधान हो जाएं
स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्र ने लोगों से डरने के बजाय समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की।

कोरबा
सेवा और भक्ति का संगम: अपना घर सेवा आश्रम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, जन्मदिन बना श्रद्धा का पर्व
कोरबा। शहर में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब अपना घर सेवा आश्रम में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आश्रम के सक्रिय सदस्य विजय राठौड़ की सुपुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल छाया रहा, जहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और सुंदरकांड के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने आयोजन की सराहना करते हुए विजय राठौड़ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

वहीं आश्रम के सचिव पी.के. दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सहयोग से आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा निरंतर की जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबा शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आश्रम से जुड़कर इस पुनीत सेवा कार्य में भागीदार बनें।

इस अवसर पर संदीप सिंह, पी.के. दत्ता, द्वारिका सिंह बघेल, राधेनाथ घोष, लीलाकांत साहू, नरेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, आर.के. श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, शिव शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद त्रिपाठी, प्रवीण सामंथा, अशोक महंत, राजू केशरवानी सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया, जिसने समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
